Saturday, June 15, 2024
Homeप्रदेशRam Mandir Ayodhya 22 January-2024 राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन मध्यप्रदेश...

Ram Mandir Ayodhya 22 January-2024 राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन मध्यप्रदेश में सरकार ने शुष्क दिवस घोषित, पूरे प्रदेश में होंगे रामलला के कई भव्य आयोजन

Ram Mandir Ayodhya 22 January-2024 राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन मध्यप्रदेश में सरकारी छुट्टी, भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में शुष्क दिवस घोषित करने का निर्णय लिया है। इस दिन प्रदेश में भांग, शराब एवं सभी प्रकार के मादक पदार्थो की दुकानें बंद रहेगी

Ram Mandir Ayodhya 22 January-2024 अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर मध्य प्रदेश में भी सरकारी अवकाश घोषित किया जाएगा। राज्य सरकार ने इसकी तैयारी कर रही है। सामान्य प्रशासन विभाग में इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर मुख्य सचिव को भेज दिया है। जल्दी 22 जनवरी 2024 को शासकीय अवकाश घोषित होने के आदेश जारी हो जाएंगे। 22 जनवरी 2024 को सरकारी दफ्तरों के अलावा सभी सरकारी स्कूल कॉलेज की छुट्टी भी घोषित की जाएगी। उधर प्रदेश सरकार भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर प्रदेश भर में कई आयोजन करने जा रही है। इसके आदेश जारी हो चुके हैं।

यह भी पढ़े….

• उज्जैन के महाकाल बाबा का प्रसाद बटेगा अयोध्या में, उज्जैन से 5 लाख लड्डू भेजेंगे, जानिए पूरी जानकारी

रामलीला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को जगह-जगह लाइव दिखाए जाने के भी इंतजाम किए जाएंगे (Ram Mandir Ayodhya 22 January-2024)

Ram Mandir Ayodhya 22 January-2024 भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को प्रदेश के सभी बड़े सरकारी भवन जगमगाएंगे। अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को मध्यप्रदेश में भी धूमधाम से बनाया जाएगा। 22 जनवरी को प्रदेश के सतपुड़ा भवन, वल्लभ भवन, सीएम हाउस, राज भवन और विधानसभा सहित राज्य व संभाग स्तर और जिला स्तर के सरकारी दफ्तरों को लाइटिंग से जगमगाया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश सरकार की तरफ से रामलीला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को जगह-जगह लाइव दिखाए जाने के भी इंतजाम किए जाएंगे।

Ram Mandir Ayodhya 22 January-2024

यह भी पढ़े….

• रतलाम में बना चांदी का दीपक हवाई जहाज से पहुंचेगा अयोध्या, जानिए क्या है इस में खास बात

22 जनवरी तक मंदिरों में होंगे राम कीर्तन (Ram Mandir Ayodhya 22 January-2024)

Ram Mandir Ayodhya 22 January-2024 प्रदेश के सभी मंदिरों में 16 जनवरी 2024 से लेकर 22 जनवरी 2024 तक जन सहयोग से राम कीर्तन कराए जाएंगे। सभी मंदिरों में दीप जलाए जाएंगे। हर घर में दीपोत्सव के लिये आमजन को जागृत किया जायेगा। प्रदेश के नगरों और गांव में मौजूद राम मंडलियों को मोहल्लों व गांव में स्थानीय कार्यक्रम के लिये प्रेरित किया जायेगा। प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में ट्रस्ट समितियों द्वारा धर्मगुरुओं के साथ समन्वय कर 22 जनवरी 2024 को भंडारों का आयोजन किया जायेगा। प्रदेश के मुख्य मंदिरों में टीवी स्क्रीन लगाकर अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जायेगा। सभी नगरों में नगरीय विकास एवं आवास विभाग व गांव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से 21 जनवरी तक विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा। संस्कृति विभाग द्वारा श्रीरामचरित लीला समारोह 21 जनवरी, 2024 तक रतलाम, मंदसौर, उज्जैन, इंदौर, खण्डवा, आगर-मालवा, देवास, सीहोर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, अनूपपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, रीवा एवं दमोह में आयोजित किये जायेंगे।

यह भी पढ़े….

• अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन 17 जनवरी 2024 से शुरु होंगे, जानिए पूरी प्रोसेस

22 जनवरी 2024 को शुष्क दिवस घोषित (Ram Mandir Ayodhya 22 January-2024)

Ram Mandir Ayodhya 22 January-2024 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर के गर्भ गृह में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में शुष्क दिवस घोषित करने का निर्णय लिया है। इस दिन प्रदेश में भांग, शराब एवं सभी प्रकार के मादक पदार्थो की दुकानें बंद रहेगी। अयोध्या में भव्य कार्यक्रम होगा जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा है कि पूरा देश इस कार्यक्रम को लेकर रोमांचित है। मध्य प्रदेश सरकार भी जन भावनाओं के साथ है।

The Kerala Story MP-2023

जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र, पांचाल की पुकार समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला संवाददाता, तहसील संवाददाता आदि बनना चाहते हैं, तो इस नम्बर- 99939-19399 पर सम्पर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments