Thursday, July 4, 2024
Homeप्रदेशAyodhya Ram Mandir News-2024 रतलाम में बना चांदी का दीपक हवाई जहाज...

Ayodhya Ram Mandir News-2024 रतलाम में बना चांदी का दीपक हवाई जहाज से पहुंचेगा अयोध्या, जानिए क्या है इस में खास बात

Ayodhya Ram Mandir News-2024 मध्यप्रदेश के रतलाम से भेजा गया 5 किलो चांदी का दीपक अयोध्या, रतलाम में एक राम भक्त ने अयोध्या राम मंदिर के गर्भ गृह में अखंड ज्योत के लिए एक 5 किलो चांदी का दीपक तैयार कारवया है। इस दीपक को उदयपुर में तैयार करवाया और जयपुर में खास कारीगरों से बड़ी बारीक डिजाइन के साथ तैयार कारवाया गया है

Ayodhya Ram Mandir News-2024 मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के एक राम भक्त ने अयोध्या के लिए 5 किलो चांदी से अखंड श्रीराम ज्योति दीपक बनवाया है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह राम भक्त सामने नहीं आना चाहता और नहीं किसी प्रकार का अपना प्रचार-प्रसार चाहता है। शनिवार को अखंड श्रीराम ज्योति दीपक को शहर के देवालयों में भक्तों के दर्शन के लिए रखा गया। रविवार सुबह इंदौर से प्लेन से दीपक को अयोध्या लेकर जाएंगे। रतलाम के इस भक्त ने श्री मेहंदी कुई बालाजी महाराज की प्रेरणा से चांदी का 5 किलो वजनी दीपक बनवाया हैं। इस दीपक की 14 इंच चौड़ाई यानि गोलाई और 18 इंच लंबाई हैं। दीपक को 18 गेज में बनवाया हैं। इसमं एक बार में 1 किलो घी भरा जा सकेगा। अनुमान है कि 72 घंटे तक ज्योत जलती रहेगी। दीपक को बनाने में लगभग एक माह का समय लगा हैं। इसकी लागत करीब 5 लाख रूपए आई हैं।

Ayodhya Ram Mandir News-2024 उदयपुर के कलाकारों ने इस पर नकक्काशी की हैं। इसे 7 से 8 कारीगरों ने मिलकर तैयार किया हैं। राम भक्त ने बताया कि अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही हैं। भगवान के प्रति आस्था के चलते मन में आया कि कुछ नया करना चाहिए। वह खुद तीन से चार बार अयोध्या भी जा चुके हैं, लेकिन वहां देखने में आया कि ठंड के दिनों में दीपक की लो तक घी नहीं पहुंच पाता। इसको लेकर मंदिर के प्रमुख व्यवस्थापक रामानंद यादव से चर्चा की। विशेष तरह का दीपक बनाने की योजना बनाई। उन्होंने जिस तरह बताया उस अनुरूप दीपक बनवाया। राम भक्त के अनुसार ठंड और गर्मी में कितना भी तापमान हो उसके अनुरूप शुद्ध घी से 18 गेज में दीपक को तैयार करवाया हैं।

यह भी पढ़े….

श्री महाकाल महालोक परिसर में आज 7 जनवरी को देश के पहले प्रसादम का होगा लोकार्पण

इस चांदी दीपक को 18 गेज में बनवाया, 72 घंटे तक जलेगी ज्योत (Ayodhya Ram Mandir News-2024)

Ayodhya Ram Mandir News-2024 रतलाम के इस भक्त ने श्री मेहंदी कुई बालाजी महाराज की प्रेरणा से चांदी का 5 किलो वजनी दीपक बनवाया हैं। इस दीपक की 14 इंच चौड़ाई यानि गोलाई और 18 इंच लंबाई हैं। दीपक को 18 गेज में बनवाया हैं। इसमं एक बार में 1 किलो घी भरा जा सकेगा। अनुमान है कि 72 घंटे तक ज्योत जलती रहेगी। दीपक को बनाने में लगभग एक माह का समय लगा हैं। इसकी लागत करीब 5 लाख रूपए आई हैं। उदयपुर के कलाकारों ने इस पर नकक्काशी की हैं। इसे 7 से 8 कारीगरों ने मिलकर तैयार किया हैं।

यह भी पढ़े….

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में आवेदन शुरु हुवे, जानिए कैसे करें एवं कौन-कौन कर सकता हैं आवेदन

श्री राम मंदिर में दर्शन के लिए रखा जाएगा चांदी दीपक (Ayodhya Ram Mandir News-2024)

Ayodhya Ram Mandir News-2024 इस चांदी दीपक के दर्शन के लिए शनिवार को सुबह 8 से 11.30 बजे तक श्री गढ़ कैलाश स्थित श्री अयोध्यानाथ मंदिर और दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक नगर निगम तिराहा स्थित श्री मेंहदी कुई बालाजी मंदिर में रखा गया हैं। दोपहर में दीपक को लेकर राम भक्त ढोल ढमाकों के साथ श्री मेहंदी कुई बालाजी मंदिर पहुंचे तो वहां श्री राम के जय-जयकार होने लगी। दीपक के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा। मंदिर मं बालाजी के प्रतिमा के समक्ष दीपक रखा गया।

Ayodhya Ram Mandir News-2024

यह भी पढ़ें……

• पेट की गैस की समस्या से तुरंत आराम, जानिए ईलाज के घरेलू नुस्खे

रतलाम के राम भक्त ने अपना नाम रखा गुप्त (Ayodhya Ram Mandir News-2024)

Ayodhya Ram Mandir News-2024 रतलाम के इस राम भक्त ने विशेष आग्रह किया है ओर बड़ी बात यह कि इस राम भक्त ने अपने इस राम सेवा के लिए नाम गुप्त रखा है। राम भक्त कौन है? इस बारे में जानकारी को गुप्त रखते हुए रतलाम के प्राचीन मेहंदी कुई बालाजी मंदिर ट्रस्ट के साथ इस अखण्ड ज्योति दीपक को अयोध्या भिजवाया जा रहा है। रतलाम के बालाजी मंदिर ट्रस्टी सदस्य संजय ने बताया कि एक राम भक्त की आस्था है कि अयोध्या राम मंदिर में रतलाम से कोई वस्तु अर्पित हो। इस तरह 5 किलो वजनी चांदी के अखण्ड ज्योत को वह अयोध्या के राम मंदिर में स्थापित करने का मन बनाया। इसके लिए वह अयोध्या जाकर इसकी अनुमति लेकर आये है। अब इस अखण्ड ज्योति दीपक को अयोध्या राम मंदिर में अखण्ड ज्योति के साथ प्रज्ज्वलित कर अयोध्या राम मंदिर गर्भ गृह में स्थापना की जाएगी।

यह भी पढ़ें….

• थाइरॉइड का रामबाण ईलाज जाने, महिलाओं में बढ़ रहा है थाइरॉइड

चांदी दीपक डेढ़ फीट 18 इंच इसकी ऊंचाई है (Ayodhya Ram Mandir News-2024)

Ayodhya Ram Mandir News-2024 रतलाम के एक श्रीराम भक्त ने 5 किलो शुद्ध चांदी का दीपक बनवाया है, जो अयोध्या के श्रीराम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित होगा। इस दीपक की 14 बाय 14 की लम्बाई-चौड़ाई है। डेढ़ फीट 18 इंच इसकी ऊंचाई है। इसका निर्माण उदयपुर और जयपुर के कारीगरों ने मिलकर एक माह में तैयार किया।

  • 05 किलो चांदी
  • 18 इंच ऊंची
  • 14314 लंबी-चौड़ी
  • 01 माह में हुआ तैयार

The Kerala Story MP-2023

जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र, पांचाल की पुकार समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला संवाददाता, तहसील संवाददाता आदि बनना चाहते हैं, तो इस नम्बर- 99939-19399 पर सम्पर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments