Saturday, June 15, 2024
Homeप्रदेशMukhya Mantri Ladli Behna Yojana 2024 लाडली बहना योजना में नाम जुड़वाने...

Mukhya Mantri Ladli Behna Yojana 2024 लाडली बहना योजना में नाम जुड़वाने के लिए आया बड़ा अपडेट, बहनों आज 10 तारीख हैं

Mukhya Mantri Ladli Behna Yojana 2024 मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में नाम जुड़वाने लिए बड़ा अपडेट, जो महिलाओं नाम लाडली बहना योजना नही जुड़ा उनके लिए सदन में बड़ा अपडेट

Mukhya Mantri Ladli Behna Yojana 2024 मध्यप्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि दिसंबर 2023 में पात्र महिलाओं की तुलना में जनवरी 2024 में महिलाओं की संख्या कम हो गई है। यह योजना मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा शुरु की गई थी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में शामिल होने के लिए सूबे की महिलाओं को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। मध्यप्रदेश विधानसभा में चल रही कार्यवाही के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने लिखित जवाब देते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश की बाकी बची महिलाओं का पंजीयन कब से शुरु किया जाएगा। इसकी समय सीमा बता पाना फिलहाल संभव नहीं है। सरकार का मानना है कि दिसंबर 2023 की तुलना में जनवरी 2024 में पात्र लाड़ली बहनाओं की संख्या कम हो गई है।

यह भी पढ़े….

• उज्जैन में लगेगा देश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों का जमावड़ा, इन्वेस्टर्स समिट के लिए अडानी और अंबानी को दिया गया आमंत्रण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे बहनों के खातों में राशि अंतरित (Mukhya Mantri Ladli Behna Yojana 2024)

Mukhya Mantri Ladli Behna Yojana 2024 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक से फ़रवरी माह 2024 की मासिक आर्थिक सहायता राशि दी जायेगी। डॉ. यादव मंडला ज़िले के रानी दुर्गावती कॉलेज ग्राउंड से सुबह 11.30 बजे 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1576 करोड़ रूपये की राशि अंतरित करेंगे।

यह भी पढ़े….

• मध्यप्रदेश को 10,405 करोड़ लागत की 24 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की मिलेंगी सौगात

लाडली बहना योजना पर सदन में पूछे गए सवाल (Mukhya Mantri Ladli Behna Yojana 2024)

Mukhya Mantri Ladli Behna Yojana 2024 लाडली बहना योजना को लेकर सदन में पूछे सवाल के बारे में आपको बता दें कि सदन में कांग्रेस विधायक झूमा सोलंकी ने सवाल किया था कि ‘क्या लाड़ली बहना योजना’ के तहत दिसंबर 2023 में पात्र महिलाओं की तुलना में जनवरी 2024 में महिलाओं की संख्या कम हुई है। बाकी रह गई महिलाओं का पंजीयन कब से शुरु होगा? साथ ही 18 साल से 21 साल तक की महिलाओं को लाड़ली बहना योजना में शामिल किया जाएगा या नहीं? जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने बताया कि दिसंबर 2023 में पात्र महिलाओं की तुलना में जनवरी 2024 में महिलाओं की संख्या कम हुई है। मंत्री भूरिया ने इसकी कई वजहें बताई हैं। उन्होंने बताया कि कई महिलाओं ने स्वेच्छा से लाभ का परित्याग किया है। इसके अलावा समग्र से डिलीट होने के कारण 1 जनवरी 2024 को 60 साल की आयु पूरी होने के कारण भी कई महिलाओं को लाडली बहना योजना से बाहर किया गया है।

यह भी पढ़े….

• सिंहस्थ 2028 से पहले क्षिप्रा नदी की शुद्धि के लिये कार्य योजना तैयार करें– मुख्यमंत्री

Mukhya Mantri Ladli Behna Yojana 2024

18 से 21 साल की महिलाएं योजना में शामिल नहीं होंगी या नही (Mukhya Mantri Ladli Behna Yojana 2024)

Mukhya Mantri Ladli Behna Yojana 2024 लाडली बहना योजना में अगर आपकी उम्र 18 से 21 साल की है तो आप सरकार की ‘लाडली बहनें’ नहीं हैं। यानी, पूर्व शिवराज सरकार की महत्वकांक्षी लाडली बहना योजना का लाभ आपको नहीं मिलेगा। विधानसभा में 9 फरवरी को कांग्रेस विधायक ने सवाल उठाया था। इसके जवाब में मंत्री निर्मला भूरिया ने लिखित जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 18 से 21 साल कि महिलाओं को इस योजना से जोड़ने का कोई प्रस्ताव नहीं है। बता दें, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया था कि वे इस योजना में 18 से 21 साल की महिलाओं को भी जोड़ेंगे।

यह भी पढ़े….

• प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में आवेदन शुरु हुवे, जानिए कैसे करें एवं कौन-कौन कर सकता हैं आवेदन

मुख्यमंत्री ने 10 तारीख के लेकर जानकारी दी (Mukhya Mantri Ladli Behna Yojana 2024)

Mukhya Mantri Ladli Behna Yojana 2024 मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि हमारी प्राथमिकता, नारी शक्ति को सम्मान, प्रदेश की बहनों के कल्याण एवं उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हमारी सरकार ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की राशि इस माह की 10 तारीख को सवा करोड़ से अधिक बहनों के खाते में अंतरित करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विज़न का ही परिणाम है, जो देश की महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रही हैं।बहनों, आपके मान, सम्मान के लिए हम हर सम्भव कार्य एवं प्रयास करने के लिए कटिबद्ध हैं।

यह भी पढ़े….

• मोदी ने किया नई योजना का ऐलान, प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना, जानिए इस योजना में क्या है खास, जानें पूरी करेंगे।

बजट पेश लाड़ली बहनों के लिए 1648 करोड़ का प्रावधान (Mukhya Mantri Ladli Behna Yojana 2024)

Mukhya Mantri Ladli Behna Yojana 2024 मध्यप्रदेश के विधानसभा बजट सत्र में मंगलवार को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अनुपूरक बजट पेश किया। द्वितीय अनुपूरक बजट 2023-24 के लिए कुल 30,265.15 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस मद में 10,173,06 करोड़ और पूंजीगत मद में 20,092.09 करोड़ का प्रावधान है। प्रदेश की डॉ मोहन यादव की सरकार ने इस अनुपूरक बजट में मुख्यमंत्री लाडली बहनों के लिए करोड़ों का प्रावधान किया है। राज्य सरकार ने लाडली बहना योजना के लिए 1 हजार 648 करोड़ का बजट रखा है।

The Kerala Story MP-2023

जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र, पांचाल की पुकार समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला संवाददाता, तहसील संवाददाता आदि बनना चाहते हैं, तो इस नम्बर- 99939-19399 पर सम्पर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments