Saturday, June 15, 2024
Homedc newsMukhya Mantri Dr. Mohan Yadav Ujjain MP-2023 डां. मोहन यादव को मुख्यमंत्री...

Mukhya Mantri Dr. Mohan Yadav Ujjain MP-2023 डां. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाने से उज्जैनवासियों की बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या-क्या काम होंगे उज्जैन में

Mukhya Mantri Dr. Mohan Yadav Ujjain MP-2023 उज्जैन के लिए बड़े गर्व का विषय है। उज्जैन दक्षिण के विधायक डां. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाने से उज्जैनवासियों की बढ़ी उम्मीदें, शिप्रा शुद्धिकरण और सिंहस्थ-2028 के काम भी जल्द शुरू होंगे।

Mukhya Mantri Dr. Mohan Yadav Ujjain MP-2023 उज्जैन दक्षिण के विधायक एवं नव निर्वाचित मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव के बनने के बाद उज्जैन वासियों की कई उम्मीदें है। उज्जैन नगर पालिका निगम के महापौर ने बताया है कि अब और अधिक सुगमता एवं शीघ्रता से होगा काम। मेडिकल कालेज, एयरपोर्ट, रोप-वे, फ्रीगंज समानांतर पुल जैसी कई योजनाएं आकार जल्द लेगी। शिप्रा शुद्धिकरण और सिंहस्थ-2028 के काम भी जल्द शुरू होंगे। डां. मोहन यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा से उनके गृह नगर उज्जैन के रहवासियों की ‘अच्छे दिन आने’ की उम्मीद कई गुना बढ़ गई है। शहर के प्रथम नागरिक महापौर मुकेश टटवाल भी घोषणा से काफी उत्साहित है। उनका कहना है कि ‘अब उज्जैन और अधिक तेजी से विकास करेगा।

यह भी पढ़े…..

• मध्यप्रदेश के नये मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव का जीवन परिचय, जानिए कैसे तय किया मुख्यमंत्री तक का सफर

उज्जैन के लिए पहली प्राथमिकता ये है (Mukhya Mantri Dr. Mohan Yadav Ujjain MP-2023)

Mukhya Mantri Dr. Mohan Yadav Ujjain MP-2023 आपको पता होगा कि उज्जैन के विकास आधारित योजनाएं और अधिक सुगमता एवं शीघ्रता से शुरू होंगीं, पूरी होंगीं। एयरपोर्ट, रोप-वे, सरकारी मेडिकल कालेज, फ्रीगंज समानांतर पुल, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) इंदौर का सैटेलाइट कैम्पस, विक्रम उद्योगपुरी में देश का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क बनाने जैसी योजनाएं जल्द ही धरातल पर आकार लेंगीं। मोक्षदायिनी शिप्रा नदी का शुद्धीकरण, महाकाल सवारी मार्ग का चौड़ीकरण होगा। महाकुंभ सिंहस्थ- 2028 के काम शुरू होंगे। उज्जैन के नागरिकों की लाइफ स्टाइल बेहतर बनाने, जनसुविधाएं और रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर घोषित और स्वीकृत कई योजनाएं समय रहते धरातल पर आकार नहीं ले पाईं। स्मार्ट सिटी मिशन, आवास मिशन, जल जीवन मिशन, अमृत मिशन के काम भी समय सीमा में पूरे न हो पाए। साल 2017 में शिप्रा की शुद्धी के लिए शुरू की 436 करोड़ रुपये की भूमिगत सीवेज पाइपलाइन परियोजना और कमजोर एवं निम्न आय वर्ग के लोगों को किफायती दर पर कानीपुरा मार्ग और मंछामन क्षेत्र में आवास मुहैया कराने को शुरू अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट (एएचपी) सबसे मजबूत उदाहरण है। ये वो प्रोजेक्ट हैं जो कायदे से साल 2019 में ही पूरे हो जाना थे पर साल 2023 के अंत में भी अधूरे हैं। इसके अलावा ऐसी कई ओर भी योजनाएं हैं जो केवल कागजों में सिमटकर रह गई। डा. यादव के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद ‘नईदुनिया’ ने शहरवासियों का मन टटोला तो सबने एक बात मुख्य रूप से कही। वो ये कि ‘नए मुख्यमंत्री को रोजगार के अवसर बढ़ाने, स्कूल-कालेज और विश्वविद्यालयों में पढ़ाने के लिए स्थायी शिक्षकों की भर्ती कराने और शिप्रा सहित अन्य नदियों का जल स्वच्छ और प्रवाहमान बनाने के लिए सबसे पहले कदम उठाना चाहिए।

यह भी पढ़े…

• बिजली उपभोक्ताओं के बड़ी खबर, इस एप्प के माध्यम से होगी सारी समस्याओं का समाधान

कुछ प्रमुख प्रोजेक्ट की स्थिति और उनके पूरे होने से क्या लाभ होंगे (Mukhya Mantri Dr. Mohan Yadav Ujjain MP-2023)

Mukhya Mantri Dr. Mohan Yadav Ujjain MP-2023 जानिए कुछ प्रमुख प्रोजेक्ट की स्थिति और उनके पूरे होने पर ये लाभ मिलेंगे:-

  • हवाई पट्टी का विस्तार- दताना हवाई पट्टी का विस्तार कर यहां एयरपोर्ट बनाने का जिक्र सरकार दो वर्षों से कर रही। इसके लिए जमीन सर्वे हो चुका है। 45 करोड़ रुपये से हवाई पट्टी का विस्तार करने को निविदा की कार्रवाई प्रक्रिया में है। हवाई पट्टी का विस्तार होने से अति विशिष्ट मेहमानों का आगमन बढ़ेगा। एक नया व्यापारिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र विकसित होगा।
  • सरकारी मेडिकल कालेज- 19 मई 2021 को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने उज्जैन में मेडिकल कालेज बनाने की घोषणा की थी। 26 जून 2022 को कालेज भवन निर्माण के लिए 265 करोड़ रुपये की सैद्धांतिक स्वीकृति दी थी। लंबी जद्दोजहद के बाद 28 अगस्त 2023 को कलेक्टर ने उज्जैन इंजीनियरिंग कालेज की मालनवासा स्थित 9.601 हेक्टेयर जमीन मेडिकल कालेज निर्माण के लिए आवंटित की। दो महीने पहले 5 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ने निर्माण शुरू कराने को वर्चुअल भूमिपूजन किया। कोर्ट मामला विचाराधिन होने और निर्माण के लिए ड्राइंग-डिजाइन तैयार न होने और ठेकेदार का चयन न होने से निर्माण अब तक शुरू न हो सका। कालेज निर्माण से गंभीर बीमार लोगों को इलाज के लिए इंदौर रैफर नहीं होना पड़ेगा। यहां के निजी अस्पताल में भी भर्ती होने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
  • रोप-वे- सड़क पर यातायात का दबाव कम करने, लोगाें को हवाई रास्ते से सीधे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचाने के लिए 25 फरवरी 2022 को उज्जैन आए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोप-वे बनाने की घोषणा की थी। कुछ महीने बाद निर्माण के लिए 209 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए थे। स्थिति ये है कि निर्माण शुरू कराने को अब तक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बनाई डीपीआर स्वीकृत नहीं हो पाई है।
  • क्लोज डक्ट परियोजना- शिप्रा नदी के नहान क्षेत्र में इंदौर के सीवेज युक्त नालों से बनी कान्ह नदी का प्रदूषित पानी मिलने से रोकने के लिए 598 करोड़ रुपये की कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना पिछले वर्ष शासन ने स्वीकृत की थी। ये योजना सिंहस्थ- 2052 को ध्यान में रख बनाई थी। ये योजना कागजों में ही सिमटी पड़ी है। नतीजा, शिप्रा में कान्ह का प्रदूषित पानी सतत मिल रहा। इससे पानी आचमन छोड़ नहाने लायक भी नहीं रह गया है। शिप्रा शुद्ध होती है तो इसका पानी शहर में पेयजल के लिए भी प्रदाय किया जा सकता है।

Mukhya Mantri Dr. Mohan Yadav Ujjain MP-2023

यह भी पढ़े….

• मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम, जानिए पूरे मध्यप्रदेश में कौन कहा से जीते, कहां सबसे बड़ी जीत और कहां सबसे कम वोट से जीत हुई

पंडित श्यामनारायण व्यास ने की थी बड़ा जनसेवक बनने की घोषणा, शालीग्राम तोमर थे राजनीतिक गुरु (Mukhya Mantri Dr. Mohan Yadav Ujjain MP-2023)

Mukhya Mantri Dr. Mohan Yadav Ujjain MP-2023 वेदांग ज्योतिष शिरोमणि सम्मान से अलंकृत पंडित श्याम नारायण व्यास (अब दिवंगत) ने कई साल पहले डा. मोहन यादव के बड़ा जनसेवक बनने की घोषणा कर दी थी। डा. यादव के राजनीतिक गुरु राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक और विद्यार्थी परिषद के अखिल भारतीय संगठन मंत्री रहे स्व. शालीग्राम तोमर थे। उनका राजनीतिक कद बढ़ाने में तोमर का विशेष याेगदान था। ये बात नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष और राजनीति से सन्यास लिए प्रकाश चित्तौड़ा ने नईदुनिया से कही। बताया कि डा. यादव, उज्जैन से प्रदेश के दूसरे ऐसे शख्स होंगे जो मुख्यमंत्री बनेंगे। उनके पहले सन् 1972 में उज्जैन के प्रकाशचंद्र सेठी मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं। वे आरएसएस के तृतीय वर्ष शिक्षित स्वयंसेवक हैं।

यह भी पढ़े…..

• हिमालय पार करके आ रहे हैं बादल पिछली आधी रात को मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश करने की संभावना, अधिकांश जिलों में होगी ओलावृष्टि

छह बार निर्वाचित पार्षद और मौजूदा नगर निगम अध्यक्ष के भाई है नए मुख्यमंत्री (Mukhya Mantri Dr. Mohan Yadav Ujjain MP-2023)

Mukhya Mantri Dr. Mohan Yadav Ujjain MP-2023 डां. मोहन यादव, उज्जैन से छह बार पार्षद का चुनाव जीतीं मौजूदा नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव के छोटे भाई है। ये कहना कतई गलत न होगा कि राजनीति में उनकी बहन वरिष्ठ हैं, निश्चित ही डा. माेहन को अपना राजनीतिक करियर आगे बढ़ाने में बहन का साथ और मार्गदर्शन भी मिलता रहा है।सोमवार शाम जैसे ही डा. मोहन के सीएम बनने की घोषणा हुई, उनके घर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, रिश्तेदारों और मीडिया का जमावड़ा हो गया। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई दी। कलावती यादव ने कहा कि भाई एक जनसेवक है। पहले उसने विधायक, फिर मंत्री के रूप में अब उसे मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर मिला है। मुझे पूरी उम्मीद है उज्जैन सहित पूरा प्रदेश नए सौपान रचेगा। इधर, डा. मोहन के घर, दफ्तर, टावर चौक और भाजपा पार्टी कार्यालय लोक शक्ति भवन में भी लोग एकत्र हुए और देर तक ढोल-ढमाकों के साथ आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया।

यह भी पढ़े……

 महिंद्रा ने लांच किया पहला नया सीएनजी ट्रैक्टर (CNG Tractor), जानिए इसके लाभ और अन्य जानकारियाँ

सारे वादे पूरे करना है बड़ी जिम्मेदारी (Mukhya Mantri Dr. Mohan Yadav Ujjain MP-2023)

Mukhya Mantri Dr. Mohan Yadav Ujjain MP-2023 मध्यप्रदेश की डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में बनने जा रही नई सरकार के सामने  शिवराज सिंह चौहान के अब तक के  कार्यों की छाया रहेगी। पूर्व सरकार द्वारा शुरू की गई कई कल्याणकारी योजनाओं का आर्थिक बोझ नई सरकार पर पड़ेगा। चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहनाओं को सौगात देने की घोषणा की झड़ी लगा दी  थी। उससे अब आने वाले महीनों में नए मुख्यमंत्री को पहले 1500 फिर 1800 और अंत  में इस राशी को 3000 तक  ले जाने  का दबाव रहेगा। मध्य प्रदेश का खजाना अपनी कहानी वैसे ही कह रहा है। बार-बार के ओवर ड्राफ्ट के चलते वित्तीय व्यवस्था को नियंत्रण में रखना एक बड़ी चुनौती होगी।

Mukhya Mantri Dr. Mohan Yadav Ujjain MP-2023 सरकारी खजाने पर कर्मचारियों के वेतन भत्तों व पेंशनरों की पेंशन का बड़ा बोझ है। कर्मचारियों ने इस इस बार पोस्टल बेलेट में वर्तमान सरकार के खिलाफ  वोट किया है। यह खतरे की घंटी है। ये वही निर्णायक मत है जो निकट की लड़ाई में जीत हार तय  करते हैं। जैसे हाल ही में  महिदपुर  विधान सभा के परिणाम बताते है। सरकार पर कर्मचारियों की पदोन्नति, उनके वेतन भत्ते, महंगाई भत्ते आदि समय पर देने का दबाव तो रहेगा। लेकिन यह सब होगा खजाने की चिंता के साथ साथ ही  पूर्व सरकार द्वारा की गई। विकास कार्यों की घोषणाओं के बैकलॉग को पूरा करना भी कम मुश्किल नही होगा।

The Kerala Story MP-2023

जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और You turn Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र, पांचाल की पुकार समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला संवाददाता, तहसील संवाददाता आदि बनना चाहते हैं, तो इस नम्बर- 99939-19399 पर सम्पर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments