विश्व जनसंख्या दिवस पर आज चलेगा कई स्थानों पर जागरूकता अभियान (World Population Day-2024)
World Population Day-2024 आज विश्व में बढ़ती जनसंख्या हमारे लिए चिंता का विषय बन गई है। बढ़ती आबादी का गहरा प्रभाव पर्यावरण पर पड़ रहा है। विश्व जनसंख्या दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या रोकने के लिए किए जाने वाले उपायों, वर्तमान जनसंख्या का परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, और बढ़ती आबादी का अन्य घटकों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाना है। इसलिए दुनिया में हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।
यह भी पढ़िए….
• चिंतामण गणेश रोड होगा फोरलेन, वास्तु अनुसार होगा उज्जैन का संपूर्ण विकास- मुख्यमंत्री
विश्व जनसंख्या दिवस इतिहास (World Population Day-2024)
World Population Day-2024 वैश्विक स्तर पर बढ़ती जनसंख्या और उसके सामाजिक, आर्थिक, और पर्यावरणीय प्रभावों को संतुलित रखने के लिए समाधानकारी उपायों की खोज करना आवश्यक है, और इस गंभीर समस्या का समाधान करने के लिए हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। आपके मन में यह सवाल आया होगा कि इस दिन को 11 जुलाई को क्यों मनाया जाता है। यह तारीख उस समय की है जब 11 जुलाई 1987 को दुनिया की जनसंख्या 5 अरब दर्ज की गई थी।
World Population Day-2024 वर्ष 1989 में, वैश्विक स्तर पर पहला विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था। 11 जुलाई को इस दिन को मनाने का आधिकारिक निर्णय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने लिया था और 1990 में इसे आधिकारिक रूप से मनाने का निर्णय लिया गया था। 45/216 ने 1990 के दिसंबर माह मे इसे विश्व स्तर पर मनाने घोषणा की। इस दिन को प्रारंभिक दौर में केवल कुछ देश ही मनाते थे, लेकिन आजकल इस दिन का महत्व बढ़ता गया है और यह पूरे विश्व में मनाया जाता है।
यह भी पढ़िए….
• बजाज की सीएनजी बाइक आ गई, यह बाइक 1 किलो सीएनजी में 115 किलोमीटर चलेगी, जानिए पूरी जानकारी
विश्व जनसंख्या दिवस 2024 की थीम (World Population Day-2024)
World Population Day-2024 विश्व जनसंख्या दिवस 2024 की थीम ‘सतत भविष्य के लिए सतत जनसंख्या वृद्धि‘ है। इस थीम को इसलिए चुना गया है क्योंकि 2023 तक दुनिया की जनसंख्या लगभग 8 बिलियन (800 करोड़) के पार पहुंच गई है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा किए गए अनुमानों के अनुसार, जनसंख्या वृद्धि का सिलसिला अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। अनुमान है कि लगभग 2050 तक यह जनसंख्या 9.7 बिलियन (970 करोड़) तक पहुंच सकती है।
यह भी पढ़िए….
विश्व जनसंख्या दिवस महत्व (World Population Day-2024)
World Population Day-2024 विश्व जनसंख्या दिवस दुनिया के हर देश की सरकारें, संगठनें और जनसंख्या से संबंधित सभी लोगों के लिए यह दिशा प्रदान करता है कि कैसे उन्हें जनसंख्या संबंधी मुद्दों पर काम करना चाहिए और उनके लिए योजनाएं बनानी चाहिए। यह दिन वैश्विक स्तर पर बढ़ती आबादी और उससे उत्पन्न होने वाली अनेक समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करता है और उन पर समाधान खोजने की प्रेरणा देता है।
यह भी पढ़े….
• प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में 500 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे, जानिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
World Population Day-2024 विश्व जनसंख्या दिवस नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, और लैंगिक समानता जैसी बढ़ती हुई आबादी से जुड़ी चुनौतियों पर काम करता है। इसका मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन के माध्यम से भविष्य में बढ़ती आबादी को नियंत्रित करना है।
वैश्विक स्तर पर बढ़ती जनसंख्या (World Population Day-2024)
World Population Day-2024 आपको बता दे की, विश्व की जनसंख्या एक अरब तक पहुंचने में कई साल लगे। परंतु केवल 200 वर्षों में विश्व की जनसंख्या बहुत तेजी से बढ़ी है। 11 जुलाई 1987 में यह जनसंख्या 5 अरब के पार हो गई थी, उसके बाद सिर्फ 25 वर्षों में यह 3 अरब तक बढ़ गई। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 2023 तक की जनसंख्या 8 अरब है। 2030 तक यह 8.5 अरब तक और 2050 तक 9.7 अरब तक पहुंचने की संभावना है, और 2100 आते आते यह लगभग 10.4 अरब तक पहुंच सकती है।
यह भी पढ़े….
• बच्चों के आधार कार्ड अब घर बैठे बनवाएं, जानिए कैसे
World Population Day-2024 इसकी वजह से शहरीकरण तेजी से बढ़ रहा है। लोगों रहने के लिए जगह कम हो रही है, जिससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। बढ़ती जनसंख्या के कारण पेड़-पौधों की कटाई हो रही है और पूरे जंगल का नाश हो रहा है। स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं में कमी आ रही है और बेरोजगारी बढ़ रही है।
यह भी पढ़िए….
• लखपति दीदी योजना में महिलाओं को मिलेगा 5 लाख तक लोन, वो भी बिना ब्याज के, जानिए कैसे करें आवेदन
World Population Day-2024 वर्ष 2000 तक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अधिक रहते थे, लेकिन बढ़ती आबादी के कारण महंगाई इतनी बढ़ गई है कि लोगों ने नौकरी और व्यवसाय करने के लिए शहरों में प्रवासन किया है। इसके परिणामस्वरूप शहरों पर दबाव बढ़ रहा है। एक अनुमान के अनुसार 2050 तक दुनिया की आबादी के 66 प्रतिशत लोग शहरों में रहेंगे।

जुड़िये DC News 24 से