Sunday, June 16, 2024
Homeप्रदेशWeather News Today-2023 मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहा है बर्फीली हवा का...

Weather News Today-2023 मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहा है बर्फीली हवा का तूफान, जानिए कब तक पहुंचेगा

Weather News Today-2023 मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ने वाली है, प्रदेश की बढ़ रहा है बर्फीली हवा का तूफान, कब तक आपके शहर पहुंचेगा जानिए

Weather News Today-2023 अटलांटिक महासागर से उठा बर्फीली हवा का एक तूफान काफी तेज गति से मध्यप्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। यह हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र से भारत की सीमा में प्रवेश करेगा और मध्य प्रदेश के उत्तर पश्चिम वाले इलाकों में ठंडी हवाओं का कहर महसूस किया जाएगा। मध्यप्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। शीतलहर की चेतावनी के बीच कई जिले में तापमान में भारी गिरावट शुरू हो गई है। इसके साथ ही 48 घंटे के भीतर कुछ जिले में बारिश की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड के कारण 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम विभाग की माने तो लोगों को 2 दिन तक राहत मिलेगी। हालांकि 22 जनवरी से फिर से मौसम में भारी बदलाव नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें……

ग्राम पंचायत के विकाश कार्यों को अब ऑनलाइन (Online) देखें

हिमालय और उत्तर भारत में बर्फबारी एवं बारिश का पूर्वानुमान (Weather News Today-2023)

Weather News Today-2023 भारत मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की ओर से अपडेट दिया गया है कि, अटलांटिक महासागर से बर्फीली हवा का एक तूफान उठा है जो भूमध्य सागर की ठंडी हवाओं के साथ मिलकर तीव्र हो गया है। एशिया की सबसे बड़ी झील कैस्पियन सागर से गुजरने के कारण यह और अधिक शक्तिशाली हो जाएगा। हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र में दिनांक 20 जनवरी 2023 को इसके प्रवेश करने की संभावना है एवं 26 जनवरी तक इसके कारण हिमालय में हिमपात यानी बर्फबारी होती रहेगी।

यह भी पढ़ें……

बीपीएल राशन कार्ड घर बैठे ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कैसे बनाएं, जानिए पूरी प्रोसेस

• प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के लिए घर बैठे ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन करें, जानिए पूरी जानकारी

शीतलहर का येलो अलर्ट जारी (Weather News Today-2023)

Weather News Today-2023 मध्यप्रदेश मौसम विभाग के अनुसार जनवरी महीने के पहले 15 दिनों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। कई जिलों में अभी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। पर्वतों पर हो रही जबरदस्त बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मैदानी इलाके में बर्फीली हवा का प्रवाह तेज हो गया। मध्यप्रदेश में एक बार फिर से सर्द हवाओं और ठिठुरन बढ़ गई है। सबसे कम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही ग्वालियर चंबल संभाग में भी शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Weather News Today-2023

यह भी पढ़ें…….

• प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण और शहरी लोग कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप

• किसानों को खेत में तारबंदी करने के लिए मिलेगी सब्सिडी, जानिए कैसे करे इस योजना आवेदन

मध्यप्रदेश मौसम का पूर्वानुमान कहां कहर बरसेगा बर्फीला तूफान (Weather News Today-2023)

Weather News Today-2023 यही बर्फीला तूफान आगे बढ़ते हुए मध्य प्रदेश तक आएगा। दिल्ली से लेकर राजस्थान के ज्यादातर इलाकों को प्रभावित करेगा। हिमालय में बर्फबारी के कारण थोड़ा कमजोर हो जाएगा लेकिन मध्य प्रदेश में ठंड की थर्ड डिग्री के लिए काफी होगा। इस तूफान के प्रभावित इलाकों में शीतलहर का प्रकोप दिखाई देगा। हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक की घटनाएं बढ़ जाएंगी। विशेषज्ञों का अनुमान है कि दिनांक 23 जनवरी 2022 को मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगा और 25 जनवरी तक इसका असर बना रहेगा।

यह भी पढ़ें…….

• वोटर आईडी को आधार कार्ड से ऑनलाइन (Online) और एसएमएस (SMS) से कैसे लिंक करें, जानिए स्टेप-टू-स्टेप

• पैन कार्ड को आधार कार्ड से ऑनलाइन और एसएमएस (SMS) से लिंक करें, देखें पूरी प्रोसेस प्रूफ के साथ

शुक्रवार से बदलेगा मौसम (Weather News Today-2023)

Weather News Today-2023 मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हवा का रुख लगातार उत्तरी बना रहने से पूरे प्रदेश में ठिठुरन बरकरार है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षाेभ पाकिस्तान के आसपास बना हुआ है। ट्रफ के रूप में सक्रिय यह मौसम प्रणाली कमजाेर है। इसके प्रभाव से गुरुवार से हवा का रुख बदलने से शुक्रवार से तापमान में बढ़ाेतरी हाेने लगेगी। उधर एक अन्य पश्चिमी विक्षाेभ अभी ईरान के आसपास है। उसके असर से 24 जनवरी से मध्य प्रदेश के ग्वालियर, चंबल,रीवा, सागर एवं भाेपाल संभाग के जिलाें में कहीं-कहीं वर्षा भी हाे सकती है।

यह भी पढ़ें……..

• किसान अब खुद करेंगे अपनी फसल की गिरदावरी

• ग्राम पंचायतों में गरीबों को मिलेगा निशुल्क प्लॉट, जल्दी करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस

Stand Up India Yojana Main Online Apply-2022 स्टैंड अप इंडिया योजना में महिलाओं को मिलेगा 10 लाख से 1 करोड़ तक का लोन, जानिए इस योजना के लाभ

जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24 संवाददाता बनना चाहते हैं, तो 99939-19399 पर संपर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments