Sunday, June 16, 2024
Homedc newsमध्यप्रदेश में इस बार समय से पहले पहुंचेगा मानसून, जानिए मध्यप्रदेश में...

मध्यप्रदेश में इस बार समय से पहले पहुंचेगा मानसून, जानिए मध्यप्रदेश में कब से होगी बारिश

Weather News MP-2024 मध्यप्रदेश में बारिश का दौर लगभग शुरु हो गया है, कल से मध्यप्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश हो गई है, MP के कई जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

Weather News MP-2024 मध्यप्रदेश में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रदेश के लोग मानसून के इंतजार में बैठे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मध्यप्रदेश में बारिश से पहले आ सकती है। आज हम आपको मध्यप्रदेश में कब मानसून आएगा इसके बारे में बताएंगे। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार समय से पहले मानसून मध्यप्रदेश में प्रवेश कर सकता है।

यह भी पढ़े….

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में 500 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे, जानिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

मध्यप्रदेश में बारिश की एंट्री हुई (Weather News MP-2024)

Weather News MP-2024 मध्यप्रदेश के लोगों के लिए बारिश को लेकर अच्छी खबर है। MP में इस बार समय से पहले मानसून की एंट्री होने जा रही है। वर्तमान में मानसून के बढ़ने की गति देखकर मौसम विशेषज्ञ यह अनुमान लगा रहे हैं। आपको बता दें कि देश में सबसे पहले मानसून केरल पहुंचा, यहां भी तय समय से दो दिन पहले ही मानूसनी झमाझम बारिश हो गई। अब दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़े….

• बच्चों के आधार कार्ड अब घर बैठे बनवाएं, जानिए कैसे

Weather News MP-2024 मौसम विभाग के अनुसार मानसून केरल, कर्नाटक के अलावा आंध्रप्रदेश के अधिकांश हिस्से में दस्तक दे चुका है, वहीं तेलंगाना, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया है। इसी को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार मानसून 12 जून 2024 तक मध्यप्रदेश में आ सकता है। जबकि मौसम विभाग ने यहां मानसून आने की संभावित 16 जून 2024 बताई है। अगर 12 जून 2024 को मानसून प्रवेश कर जाता है तो पिछले पांच वर्ष में तीसरी बार ऐसा होगा कि मानसून समय से पहले आ जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि 10 जून तक मानसून दक्षिणी छत्तीसगढ़ में पहुंच सकता है। इसके बाद मानसून मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगा। ऐसे में प्रदेश में 12 जून तक मानसून के पहुंचने की पूरी संभावना दिख रही है। मौसम विभाग द्वारा पहले जारी किये गए अनुमान के अनुसार मानसून आने की संभावित तिथि 13 जून थी, बाद में अनुमान 16 जून तय कर दिया गया।

यह भी पढ़े….

• आपकी ग्राम पंचायत में क्या-क्या विकाश कार्य किये गये, जानिए पूरी जानकारी ऑनलाइन

मध्यप्रदेश में 10 जून से पहले हुई एंट्री (Weather News MP-2024)

Weather News MP-2024 मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री हो गई है। हम आपको कुछ पुराने आंकड़ों के बारे में बता रहे हैं। पिछले 10 साल के आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि वर्ष 2013 और 2021 में 10 जून को ही मानसून ने मध्यप्रदेश में दस्तक दे दी थी। 2014 में 19 जून, 2015 में 14 जून, 2016 में 19 जून, 2017 में 22 जून, 2018 में 24 जून, 2019 में 24 जून, 2020 में 15 जून, 2021 में 10 जून, 2022 में 16 जून, 2023 में 24 जून को मानसून आया था।

यह भी पढ़े….

• यामाहा फैसिनो 125 पेट्रोल और बैटरी दोनों से चलने वाली हाइब्रिड स्कूटर, माइलेज में है दमदार

मानसून की पहचान कैसे करें (Weather News MP-2024)

Weather News MP-2024 मानसून की पहचान कैसे करना है इसके बारे में मौसम विशेषज्ञ पी.के. शाह ने बताया कि मानसून के प्रवेश करते ही हवाओं का रुख लगातार दक्षिण-पश्चिमी होने लगता है। संबंधित क्षेत्र में दो से तीन दिन तक रुक-रुक कर वर्षा होने लगती है। मौसम ठंडा हो जाता है। गर्मी का स्तर 200 वाट प्रति वर्ग मीटर या उससे कम हो जाता है। 4 से साढ़े 4 किमी ऊंचाई तक मौसम में आर्द्रता काफी बढ़ जाती है।

यह भी पढ़े….

• पैन कार्ड में नाम, सरनेम, जन्मतिथि, पता एवं फोटो कैसे बदलें, जानिए पूरी जानकारी

इन जिलों में हो सकती जल्दी बारिश (Weather News MP-2024)

Weather News MP-2024 मौसम वैज्ञानिको ने शुक्रवार को बताया कि मध्यप्रदेश के इन जिलों में बारिश पहले हो सकती है, जैसे- भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। मानसून के 12 जून 2024 तक प्रदेश में प्रवेश करने की भी संभावना बन रही है।

यह भी पढ़े….

• श्री महाकालेश्वर मंदिर की भस्मारती बुकिंग करना हुआ आसान जानिए कैसे होगी भस्मारती बुकिंग

मध्यप्रदेश के जिलों रेड अलर्ट, ओरेंज अलर्ट एवं यलो अलर्ट जारी (Weather News MP-2024)

Weather News MP-2024 मध्यप्रदेश में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रदेश के लोग मानसून के इंतजार में बैठे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मध्यप्रदेश में बारिश से पहले मध्यप्रदेश के इन जिलों रेड अलर्ट, ओरेंज अलर्ट एवं यलो अलर्ट जारी:-

रेड अलर्ट- मध्यप्रदेश में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी कर कहा है कि प्रदेश के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, वज्रपात के साथ झंझावात और झोकेदार हवाएं चलेंगी। हवा की रफ्तार 50-60 कि.मी. प्रति घंटा हो सकती है। कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश भी होगी। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर, बड़वानी, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, पांढुर्णा, बालाघाट जिले में इसका असर हो सकता है।

ओरेंज अलर्ट- मध्यप्रदेश (Weather News MP-2024) में मौसम विभाग ने बैतूल, हरदा, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

यलो अलर्ट- मध्यप्रदेश मौसम विभाग ने वज्रपात के साथ झंझावात और झोकेदार हवा चलने की संभावना व्यक्त की है। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। विदिशा, रायसेन, सीहोर, भोपाल, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, शाजापुर, आगरमालवा, नीमच, मंदसौर, अशोकनगर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सतना, मैहर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

नमामि गंगे अभियान जल्द शुरु होगा, इसे जनता का अभियान बनाएं- मुख्यमंत्रीजुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र, पांचाल की पुकार समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला संवाददाता, तहसील संवाददाता आदि बनना चाहते हैं, तो इस नम्बर- 99939-19399 पर सम्पर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments