Saturday, June 15, 2024
Homeप्रदेशWeather News MP-2023 सुबह शाम की सर्दी के बाद, प्रदेश में तीन...

Weather News MP-2023 सुबह शाम की सर्दी के बाद, प्रदेश में तीन दिन बाद फिर मौसम बदलेगा

Weather News MP-2023 हवाओं का रुख भी दक्षिण-पूर्वी हो गया है। जो पारे को ऊपर ले जा रहा है। वर्तमान में कई जिलों में दिन का पारा 30 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। दो दिन तापमान में और वृद्धि के संकेत हैं। उसके बाद एक बार फिर गिरावट हो सकती है

Weather News MP-2023 उज्जैन सहित प्रदेश में मौसम सामान्य हो गया है। सर्दी का अहसास कम होने लगा है। धूप निकलते ही ठंडक न के बराबर हो गई है। सुबह शाम के वक्त सर्दी लग रही है। हवाओं का रुख भी दक्षिण-पूर्वी हो गया है। जो पारे को ऊपर ले जा रहा है। वर्तमान में कई जिलों में दिन का पारा 30 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। दो दिन तापमान में और वृद्धि के संकेत हैं। उसके बाद एक बार फिर गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में भी कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें…….

• प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण और शहरी लोग कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप

Weather News MP-2023 प्रदेश में सबसे कम तापमान 6.6 डिग्री पचमढ़ी में दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान के अनुसार मौसम शुष्क ही बना रहेगा। अगले दो दिन मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें………

• किसान अब खुद करेंगे अपनी फसल की गिरदावरी

• गेहूं बेचने के लिए किसानों को पंजीयन के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा

प्रदेश में ठंडी हवाएं तेजी से गिरा रहीं तापमान, उत्तर में हुई बर्फबारी का असर हो रहा है प्रदेश में

मौसम विभाग के अनुसार दिन और रात के तापमान में बदलाव जानिए कहां कितने डिग्री रहा (Weather News MP-2023)

Weather News MP-2023 मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो दिन और रात का तापमान उछल रहा है। बीते कुछ दिनों से तापमान में वृद्धि का सिलसिला जारी है। आठ जिलों में रात का पारा दस डिग्री से कम है, शेष में ज्यादा पर पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। पचमढ़ी में 6.6, मलाजखंड में 7.3, रीवा में 8.6, बैतूल-रायसेन में 8.8, उमरिया में 8.9, मंडला में 9, छिंदवाड़ा में 9.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दिन के तापमान की बात करें तो इसमें भी उछाल रहा। कई जिलों में दिन का पारा एक बार फिर 30 डिग्री के ऊपर जाने लगा है। प्रदेश में सबसे गर्म राजगढ़ रहा। राजगढ़ में 31.8, मंडला में 31.7, दमोह में 31.5, खंडवा में 31.1, रतलाम में 31, खरगोन में 30.8, उमरिया में 30.5, सीधी में 30.2, सागर में 30.1,उज्जैन-खजुराहो में 30 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Weather News MP-2022

यह भी पढ़ें……….

• ग्राम पंचायतों में गरीबों को मिलेगा निशुल्क प्लॉट, जल्दी करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस

• इन्दौर अब नई उड़ान भरने के लिए तैयार है- मुख्यमंत्री

ऑनलाईन ठगी की शिकायत पर कार्यवाही कर क्राइम ब्रांच कार्यवाही कर आवेदक के 01 लाख 24 हजार 564 रूपये रिफंड करवाए

प्रदेश में सर्दी का असर हुआ कम (Weather News MP-2023)

Weather News MP-2023 मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में अब सर्दी का असर कम हो गया है। सुबह शाम को ही ठंडक का अहसास हो रहा है। फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर बना हुआ है। हालांकि इसे कमजोर सिस्टम माना जा रहा है। इसके प्रभाव से विदर्भ पर एक प्रति चक्रवात बन गया है। जो हवा का रुख बदलने का कारण है। हवा की दिशा दक्षिण-पूर्वी होने लगी है। इसी कारण दिन एवं रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। जानकार मानते हैं कि अभी दो दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर तापमान में फिर गिरावट होने लगेगी।

Stand Up India Yojana Main Online Apply-2022 स्टैंड अप इंडिया योजना में महिलाओं को मिलेगा 10 लाख से 1 करोड़ तक का लोन, जानिए इस योजना के लाभ

जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24 संवाददाता बनना चाहते हैं, तो 99939-19399 पर संपर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments