Weather News-2023 प्रदेश में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री के आसपास ही बना हुआ है मौसम विभाग का यलो अलर्ट बता रहा है कि चंबल-ग्वालियर संभाग के साथ सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में घना कोहरा बना रहेगा
Weather News-2023 मध्यप्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति रही। पश्चिमी इलाकों में पारा लुढ़का है तो पूर्वी मध्यप्रदेश में तापमान में उछाल रहा। सबसे ज्यादा गिरावट राजधानी भोपाल के न्यूनतम तापमान में रही। जानकारों की मानें तो 15 जनवरी से मौसम में परिवर्तन में संकेत हैं वहीं 18 जनवरी से कड़ाके की सर्दी लौटने के आसार बताए जा रहे हैं। अभी भी प्रदेश में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री के आसपास ही बना हुआ है। मौसम विभाग का यलो अलर्ट बता रहा है कि चंबल-ग्वालियर संभाग के साथ सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में मध्यम से घना कोहरा बना रहेगा।
यह भी पढ़ें………..
• ठंड के कारण तीन लोगों ने जान गवाई, प्रशासन के इंतजामों पर उठे सवाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट (Weather News-2023)
Weather News-2023 मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि बीते 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। शिवपुरी, दतिया और ग्वालियर जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में काफी बढ़े। भोपाल, उज्जैन संभाग के जिलों में गिरावट दर्ज की गई। रीवा, शहडोल संभागों में रात का पारा सामान्य से काफी अधिक रहा। अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि मौसम शुष्क बना रहेगा। चंबल-ग्वालियर संभाग के साथ सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में मध्यम से घना कोहरा बना रहेगा। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट दिया है।
यह भी पढ़ें……….
• पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ, जानिए क्या रहेगा विशेष
• महापौर ने स्वचलित ट्रैफिक मित्र रोबोट का किया लोकार्पण
क्या कहते हैं आंकड़े (Weather News-2023)
Weather News-2023 मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो पश्चिमी हिस्से में रात का तापमान लुढ़का है, तो पूर्वी मप्र में तापमान में उछाल रहा। पूर्वी मप्र में मलाजखंड को छोड़ दें तो सभी जगह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के ऊपर ही रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी बना हुआ है। पचमढ़ी में 6.6, रायसेन में 7.8, धार में 8.1, भोपाल में 8.4, गुना-राजगढ़ में 8.8, उज्जैन में 9, मलाजखंड में 9.1 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। भोपाल में साढ़े चार डिग्री तक गिरावट रही। अधिकतम तापमान की बात करें तो पश्चिमी मप्र में इसमें भी गिरावट रही तो पूर्वी मप्र में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश में सबसे गर्म खरगोन और मंडला रहे। दोनों जगह 30, दमोह में 29.5, उमरिया में 28.9, सीधी में 28.8, रीवा में 28.2, खंडवा में 28.1 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।
यह भी पढ़ें……….
• एमपी किसान एप्प में पंजीयन 20 जनवरी 2023 तक होंगे, जानिए पूरी प्रोसेस
बर्फबारी का असर (Weather News-2023)
Weather News-2023 मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बादल छंटने और उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण पश्चिमी मध्य प्रदेश में एक बार फिर सर्दी बढ़ गई है। वर्तमान में लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही हैं। रविवार को मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं शीतलहर भी चल सकती है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस ट्रफ के रूप में पहाड़ों पर मौजूद है, जिससे बर्फबारी के आसार हैं। इसके प्रभाव से रविवार को रात का पारा 3-4 डिग्री तक गिर सकता है और शीतलहर चल सकती है। 18 जनवरी से कड़ाके की सर्दी बनी रहने के आसार हैं।
यह भी पढ़े……..
• अपने मोबाइल से दर्ज करें e-FIR, इन मामलों में होगी e-FIR दर्ज, जानिए पूरी प्रोसेस
शीत लहर चलने का अलर्ट (Weather News-2023)
Weather News-2023 मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में शीतलहर चलने का अलर्ट जताया है। क्योंकि हिमालय में लगातार हो रही बर्फबारी से तेज सर्द हवाएं चलने की संभावना है, जिससे प्रदेश में ठंड का असर बढ़ेगा। हिमालय में लगातार बर्फबारी से उत्तर भारत की तरफ से तेज और ठंडी हवाएं आ रही हैं, ऐसे में प्रदेश में 14 जनवरी के बाद दिन में कोहरा रहने और रात में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। यानि इस बार भी मकर संक्रांति का पर्व जोरदार सर्दी में ही मनाया जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में मध्य प्रदेश के तापमान में और बदलाव देखने को मिला, क्योंकि आज और कल उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, अगर ऐसा होता है, तो फिर इसका सीधा असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ेगा। जिससे मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़ें……
• पाकिस्तानी हिंदुओं के लिए मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला
• प्रदेश में जनवरी में मावठे की बारिश और ओलावृष्टि कहां होगी, जानिए पूरी जानकारी
तापमान 7 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना (Weather News-2023)
Weather News-2023 फिलहाल मध्य प्रदेश में लगभग सभी जगहों पर तापमान 7 से 8 डिग्री के आसपास है। ग्वालियर-चंबल के सभी जिलों में तापमान 7 डिग्री के आसपास है, वहीं बुंदेलखंड़, बघेलखंड और महाकौशल के अधिकांश इलाकों में तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। अधिकांश क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक ज्यादा चढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जिससे ठंड का अहसास थोड़ा कम तो हुआ है, लेकिन जल्द ही तापमान में फिर गिरावट होने वाली है।
यह भी पढ़े……..
• सीबीएसई (CBSE) कक्षा 10वीं 12वीं के बच्चों के लिए परीक्षा को लेकर जरूरी खबर
• आधार कार्ड की पुरानी फोटो मिनटों में करें चेंज, जानिए पूरी प्रोसेस
15 जनवरी के बाद ठंड बढ़ेगी (Weather News-2023)
Weather News-2023 मध्यप्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है,इसके असर से 15 जनवरी के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने के साथ ही शीतलहर चलने के आसार हैं।वही घने कोहरे के साथ ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ाएगी और तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा सकती है। 20 जनवरी तक कड़ाके की ठंड के बने रहने के आसार है। 14 जनवरी के बाद चंबल संभाग के शिवपुरी, मुरैना और भिंड में घना कोहरा रहेगा। वहीं, ग्वालियर, दतिया, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में भी कोहरे का असर रहेगा।

