Thursday, July 4, 2024
Homeप्रदेशVande Bharat Express-2023 एमपी की पहली और देश की 11वीं वंदे भारत...

Vande Bharat Express-2023 एमपी की पहली और देश की 11वीं वंदे भारत ट्रेन चालू करने की तैयारियां हुई पूरी

Vande Bharat Express-2023 मध्य प्रदेश में यह ट्रेन साढ़े छह घंटे में 599 किमी का सफर पूरा करेगी, यह ट्रेन जबलपुर से सुबह 0:5:00 बजे रवाना होगी और सुबह 11:30 बजे इन्दौर पहुंचेगी

Vande Bharat Express-2023 मध्‍य प्रदेश की पहली और देश की 11वीं वंदे भारत ट्रेन को चलाने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पहले फरवरी माह के अंत में इसे चलाने की योजना थी, लेकिन रेलवे बोर्ड द्वारा रैक मिलने में हुई देरी के कारण इसे मार्च अंत तक चलाया जाएगा। बताया जा रहा है कि चेन्नई कोच फैक्ट्री से वंदे भारत ट्रेन के रैक जल्द ही आ सकते हैं।वहीं, इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन के परिचालन के लिए रतलाम रेल मंडल के साथ ही जबलपुर रेल मंडल ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सेमी हाईस्पीड ट्रेन के शुरू होने से इंदौर, भोपाल और जबलपुर के लोग कम समय में सफर पूरा कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें………

• मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में ऑनलाइन ऑफलाइन आवेदन कैसे करें एवं फॉर्म कैसे डाउनलोड करें, जानिए पूरी प्रोसेस

वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट (Vande Bharat Express-2023)

Vande Bharat Express-2023 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जबलपुर-इंदौर रुट पर चलने से मध्य प्रदेश के तीन प्रमुख शहर इंदौर, भोपाल और जबलपुर आपस में हाई स्पीड की रेल सुविधा से जुड़ जाएंगे।

यह भी पढ़ें………

पं. प्रदीप मिश्रा ने उज्जैन के कथा स्थल का निरीक्षण किया, जानिए कब होगी उज्जैन में कथा

कितनी होगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की स्पीड (Vande Bharat Express-2023)

Vande Bharat Express-2023 वंदे भारत ट्रेन की स्पीड 160 किमी प्रति घंटे की है, लेकिन जबलपुर से भोपाल और भोपाल से इंदौर के बीच बने रेलवे ट्रैक की अधिकतम गति 130 किमी प्रतिघंटा की है। इसके चलते इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन को उसकी फुल स्पीड से चलाना संभव नहीं होगा। इसे ध्यान में रखते हुए मंडल का ऑपरेटिंग विभाग इसे औसत 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पर चला सकता है। इसका सफर करीब 6 घंटे 30 मिनट में पूरा होगा।

यह भी पढ़ें………

• गेहूं बेचने के लिए किसानों को पंजीयन के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 599 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे 30 मिनट में तय करेगी (Vande Bharat Express-2023)

Vande Bharat Express-2023 रेलवे के विभागीय सूत्रों के अनुसार वंदे भारत जबलपुर से इन्दौर तक 599 किमी का सफर 6.30 घंटे में पूरा कर लेगी। इंदौर-जबलपुर रूट पर चलने वाली वंदे भारत की रफ्तार 100 से 120 किमी/घंटा के आसपास होगी। बता दें कि रतलाम रेल मंडल ने हाल ही में इंदौर से उज्जैन के बीच रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य भी पूरा कर लिया है। कार्य के दौरान भोपाल से इंदौर के बीच चलने वाली 10 ट्रेनों को निरस्त करना पड़ा था, जबकि 21 ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाना पड़ा था।

Vande Bharat Express-2023

यह भी पढ़ें…….

• वोटर आईडी को आधार कार्ड से ऑनलाइन (Online) और एसएमएस (SMS) से कैसे लिंक करें, जानिए स्टेप-टू-स्टेप

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की संभावित समय सारिणी (Vande Bharat Express-2023)

Vande Bharat Express-2023 परिचालन से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन जबलपुर से सुबह पांच बजे रवाना होगी और लगभग 11.30 बजे इंदौर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन दोपहर तीन बजे इंदौर से रवाना होकर रात 10 बजे जबलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों ओर से इटारसी, रानी कमलापति और उज्जैन स्टेशन पर ठहराव लेकर चलेगी। ट्रेन को सप्ताह में कितने दिन चलाया जाएगा। वहीं अंतिम समय में ट्रेन की समय सारिणी में भी मामूली बदलाव किया जा सकता है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। वर्तमान में इंदौर से जबलपुर के बीच चलने वाली नर्मदा एक्सप्रेस 14 घंटे और जबलपुर-इंदौर ओवरनाइट 10 घंटे का समय लेती है।

यह भी पढ़ें…….

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण इंजीनियर योजना का शुभारंभ किया, जानिए विस्तृत में जानकारी

साफ-सफाई के लिए कोचिंग यार्ड का काम शुरू (Vande Bharat Express-2023)

Vande Bharat Express-2023 रतलाम रेल मंडल के साथ ही जबलपुर रेल मंडल ने भी वंदे भारत के संचालन की तैयारियों को तेज कर दिया है। ट्रेन के रखरखाव और साफ-सफाई के लिए जबलपुर स्टेशन के कोचिंग यार्ड में काम शुरू हो गया।

Stand Up India Yojana Main Online Apply-2022 स्टैंड अप इंडिया योजना में महिलाओं को मिलेगा 10 लाख से 1 करोड़ तक का लोन, जानिए इस योजना के लाभ

जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24 संवाददाता बनना चाहते हैं, तो 99939-19399 पर संपर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments