Ujjain Police News MP-2024 एक आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी थाना बड़नगर पर सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य, जानबूझकर चोट पहुंचाने, अपराधिक धमकी देने व जुआं अधिनियम की धाराओं में कुल 05 प्रकरण दर्ज
Ujjain Police News MP-2024 बड़नगर पुलिस ने दिनांक 19 सितम्बर 2024 को फरियादी निवासी संगम चौराहा बड़नगर ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि आज दिनांक को रात्रि करीब 01.00 बजे मैं अपने दोस्तों के साथ शिवम होटल ग्राम जस्साखेड़ी गया था। तभी वहां पर अंकुश उर्फ छोटु व रितिक उर्फ लड्डु शराब पीने के लिए हर हफ्ते पैसे देने की मांग करने लगे पैसे नही देने पर अभद्र व्यवहार कर मारपीट की गई । फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बड़नगर पर अप क्र. 477/24 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
यह भी पढ़िए….
• ना पेट्रोल, ना बैटरी नॉनस्टॉप चलेगा बजाज का ये स्कूटर
दौराने विवेचना आज दिनांक को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की उक्त अपराध के आरोपी घर पर आया हुवे हैं सूचना पर से आरोपी के घर पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को 01.अंकुश उर्फ छौटु पिता दिलीप उम्र 31 साल निवासी व्यास कालोनी बड़नगर 02. रितिक उर्फ लड्डु पिता सुरेश उम्र 28 साल निवासी खोपदरवाजा को दिनाँक 25.09.24 को गिरफ्तार कर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
यह भी पढ़िए….
• उज्जैन-मक्सी फोरलेन रोड़ 700 करोड़ में बनेगा, जानिए पूरी जानकारी
आरोपियों का विवरण व अपराधिक रिकॉर्ड Ujjain Police News MP-2024
Ujjain Police News MP-2024 आरोपियों का विवरण व अपराधिक रिकॉर्ड इस प्रकार है:-
- आरोपी अंकुश उर्फ छोटू पिता दिलीप उम्र 31 साल निवासी व्यास कालोनी बड़नगर के विरूद्ध पूर्व में भी सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य, जानबूझकर चोट पहुंचाने व अपराधिक धमकी देने व जुआं अधिनियम की धाराओं में कुल 05 प्रकरण दर्ज है।
- रितिक उर्फ लड्डु पिता सुरेश उम्र 28 साल निवासी खोपदरवाजा।
यह भी पढ़िए….
• लखपति दीदी योजना के अंर्तगत महिलाओं को मिलेगा 5 लाख तक का लोन, जानिए पूरी प्रोसेस
सराहनीय योगदान (Ujjain Police News MP-2024)
Ujjain Police News MP-2024 बड़नगर थाना प्रभारी निरी अशोक कुमार पाटीदार, उनि सतेन्द्र सिंह चौधरी, प्र.आर हेमराज खरे,आर रुपेश पर्ले, आर. नितेश रायकवार,आर संदीप बामनिया व आर शोभित शुक्ला की विशेष भूमिका रही।

