Ujjain News MP-2024 जनता का एक ही सवाल घर में कब आएगा पानी शहर में दूसरे दिन भी घरों में नहीं आया पानी, खाली बाल्टी लेकर महापौर के बंगले के बाहर पहुंचे कांग्रेसी
Ujjain News MP-2024 शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का गृह नगर है, लेकिन शहर के प्रथम नागरिक, महापौर मुकेश टटवाल को शायद उज्जैन की समस्याएं नजर नहीं आ रही हैं। गंभीर डेम में पर्याप्त जल होने के बावजूद पिछले दो दिनों से शहर में जलप्रदाय नहीं हो पा रहा है।
Ujjain News MP-2024 महापौर पानी दो… पानी दो… प्यासा शहर करे पुकार, नींद से जागो महापौर… महापौर की तानाशाही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी…’ कुछ ऐसे ही नारों के साथ कल मंगलवार को उज्जैन में कांग्रेस के पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ताओं ने महापौर बंगले पर पहुंचकर हाथों में खाली बाल्टियां लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने महापौर को ज्ञापन सौंपते हुए शहर में जलप्रदाय न होने पर आक्रोश व्यक्त किया और उन्हें यह सीख दी कि अगर आपका अधिकारियों-कर्मचारियों पर नियंत्रण नहीं है तो आप पद पर क्यों बने हुए हैं।
यह भी पढ़िए….
• ब्राजील की 51 वर्षीय महिला को भिंड के 30 वर्षीय पुरुष से हुआ प्यार
गंभीर डेम में भरपूर पानी होने के बावजूद शहर में बना है जलसंकट (Ujjain News MP-2024)
Ujjain News MP-2024 अंबोदिया स्थित गंभीर डेम में भरपूर पानी होने के बावजूद शहर में जलसंकट बना हुआ है। दो दिन से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। शहर की जनता का एक ही सवाल है कि घर में पानी कब आएगा। जलसंकट और गंदे पानी को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस ने महापौर बंगले का घेराव कर दिया। पानी की खाली बाल्टियां और खाली बर्तन लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़िए….
• मध्यप्रदेश में 12 हजार पटवारियों को किया जाएगा इधर-उधर, जानिए वजह
भ्रष्टाचारियों को करो सस्पेंड( Ujjain News MP-2024)
Ujjain News MP-2024 प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने महापौर मुकेश टटवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि शहर के प्रथम नागरिक को जनता की समस्याएं दिखाई नहीं देतीं। इसलिए, उन्हें नींद से जगाने के लिए यह प्रदर्शन किया गया। राय ने बताया कि महापौर को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए यह प्रदर्शन किया गया, साथ ही यह भी बताया गया कि अगर अधिकारी और कर्मचारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं तो उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
यह भी पढ़िए….
• मध्यप्रदेश के इन शहरों के बीच बनेगा 704 करोड़ रुपये के फोरलेन हाइवे, 14 नवीन पुल करेंगे सफर आसान
Ujjain News MP-2024 उन्हें अपना पद छोड़ देना चाहिए। राय ने महापौर को यह सलाह भी दी कि एमआईसी की बैठक बुलाकर दोषी कर्मचारियों और भ्रष्टाचारियों को सस्पेंड करने की कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि वर्तमान में कई समस्याओं से शहरवासी परेशान हो रहे हैं।
यह भी पढ़िए….
किन लापरवाहियों के चलते नहीं मिल पा रहा पानी (Ujjain News MP-2024)
Ujjain News MP-2024 इन लापरवाहियों के चलते नहीं मिल पा रहा पानी:-
- एक्सपायर व्यवस्था के भरोसे जलप्रदाय- जलप्रदाय में उपयोग में आ रहे अधिकांश उपकरण और यंत्र 30 साल से ज्यादा पुराने हैं। शहर की जनसंख्या तीन गुना बढ़ चुकी है लेकिन उपकरण इतने अपडेट नहीं हुए हैं। साथ ही पाइपलाइन जर्जर हो चुकी है।
- मेंटेनेंस में फेल नए उपकरण नहीं आने के साथ ही निगम अधिकारियों द्वारा मेंटेनेंस नहीं किया गया। मेंटेनेंस कंपनी का दो साल से भुगतान नहीं किया। अभी भी 5 से ज्यादा पंप खराब है। 5 सालों में कोई भी नया उपकरण खरीदा तक नहीं गया है।
- Ujjain News MP-2024 अधिकारियों को चिंता नहीं- पाइप लाइन जर्जर होने से जगह-जगह लीकेज होता है व गंदा पानी सप्लाई होता है। फिल्टर प्लांटों में पानी को साफ करने वाला फिल्टर कई सालों से बदला तक नहीं गया।
- स्टैंड बॉय व्यवस्था खत्म प्लांट पर दो ट्रांसफार्मर है, इसके बावजूद एक ही चालू अवस्था में है। जबकि स्टैंड बॉय के चलते अतिरिक्त उपकरण जरूरी है। फिर भी अतिरिक्त उपकरणों को सुधार कर नहीं रखा जाता। सभी टंकियां पुरानी व्यवस्था से भरना सबसे बड़ी चुनौती है।
- नई व्यवस्था लाने में फेल कई बार उत्तर और दक्षिण की जलप्रदाय व्यवस्था अलग करने की योजना बनी। शिप्रा में स्टॉप डेम बनाकर उत्तर को पानी देना व दक्षिण से नर्मदा की लाइन जोड़कर पानी सप्लाई करने की बात निकलकर आई लेकिन अभी तक इनमें से कोई योजना पूरी नहीं हुई।
- Ujjain News MP-2024 नए प्रोजेक्ट पूरे करने में फेल दक्षिण में नर्मदा का पानी सप्लाई करने के लिए पाइपलाइन जोड़ने का प्रोजेक्ट शुरू हुआ, जो दो महीने में पूरा होना था लेकिन ठेकेदार को भुगतान नहीं होने से काम रुक गया और 1 साल में भी प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो पाया।
- प्रस्ताव अटका- निगम ने उपकरण और यंत्र को जोड़ते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा लेकिन बजट बढ़ने के चलते इन कामों को सिंहस्थ के साथ जोड़ अमृत 2.0 में रख दिया। जब तक सिंहस्थ के काम शुरू नहीं होते, यह प्रस्ताव अटका हुआ है।

