मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Ujjain Janpad Panchayat News MP-2025) ने वी.सी. के माध्यम से नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं
कल सोमवार को जनपद पंचायत उज्जैन (Ujjain Janpad Panchayat News MP-2025) की नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमति भंवरबाई दुलेसिंह चौधरी का पदभार ग्रहण समारोह जिला पंचायत उज्जैन के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वी.सी के माध्यम से बतौर मुख्य अतिथी कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अध्यक्ष श्रीमती चौधरी को शुभकामनाऐं दीं। साथ ही उन्होंने जनपद पंचायत उज्जैन की ग्राम पंचायतों में हुए सराहनीय कार्य के लिए समारोह में शामिल हुए सभी सरपंचों को बधाई दी।
Ujjain Janpad Panchayat News MP-2025 उन्होंने कहा की प्रशासनिक अधिकारी ग्राम पंचायतों का सतत भ्रमण और निरीक्षण करें तथा समय-समय पर ग्रामीण अंचलों में रात्री विश्राम भी करें। मुख्यमंत्री ने पंचकोशी यात्रा मार्ग में आने वाली पंचायतों के विकास के लिए 1 करोड़ रूपये शासन की ओर से दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा की समस्त ग्राम पंचायतों में विडीयो कॉन्फ्रेंस की सुविधा होनी चाहिए।
यह भी पढिए….
मुख्यमंत्री ने कहा की आगामी सिंहस्थ महापर्व का आयोजन हम सब को मिल कर करना है (Ujjain Janpad Panchayat News MP-2025)
Ujjain Janpad Panchayat News MP-2025 मुख्यमंत्री ने कहा की आगामी सिंहस्थ महापर्व का आयोजन हम सब को मिल कर करना है, इसके लिए सभी लोग मिलकर तैयारी प्रारंभ करें। समारोह में जानकारी दी गई की जनपद पंचायत उज्जैन की 76 ग्राम पंचायतों द्वारा क्रियाशील भवन के सौंदर्यीकरण में सरपंच गणों के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।
जिसके अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे, अनाउनसिंग माईक सिस्टम, आर.ओ. वाटर प्लांट, वीसी कक्ष म.प्र. की 230 विधानसभाओं में से पहली ग्राम पंचायत जिसमें मुख्यमंत्री के द्वारा सीधे सरपंचगणों से संवाद किया गया एवं प्रतिदिन शासकीय कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति एवं पंचायत भवन में अतिथि कक्ष निमार्ण के कार्य किये गये हैं।
यह भी पढिए….
• उज्जैन में बनेगी स्थाई कुंभ नगरी, खर्च होंगे 2 हजार करोड़ रुपए, जानिए पूरी खबर
जनपद पंचायत उज्जैन के तीनों मण्डलों में जनकल्याण शिविर सकुशल सम्पन्न हुए (Ujjain Janpad Panchayat News MP-2025)
Ujjain Janpad Panchayat News MP-2025 जनपद उज्जैन के सभी जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले वृद्धजनों हेतु 5000 से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाये गये तथा नवीन आवंटित 3111 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति पश्चात भौतिक सत्यापन पूर्ण किया जा चुका है। जनपद पंचायत उज्जैन के तीनों मण्डलों में जनकल्याण शिविर सकुशल सम्पन्न हुए। जिसमें 15303 आवेदन प्राप्त हुए जिनका 100 प्रतिशत निराकरण किया जा चुका है।
सिंहस्थ 2028 के अन्तर्गत देवास रोड़, मक्सी रोड़, इन्दौर रोड़, बडनगर रोड़, एवं चिंतामण रोड़ की ग्राम पंचायतों द्वारा समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की जा रही है एवं करारोहण की आय से स्वच्छता के कार्य को संस्थागत किया जा रहा है। नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष द्वारा जनपद के जर्जर भवन को डिस्मेंटल करवाकर नवीन एवं भव्य जनपद भवन निमार्ण हेतु प्रस्तावित किया गया है।
यह भी पढ़िए….
• प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ऑफलाइन आवेदन कैसे करें, जानिए पूरी प्रोसेस
ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की पूर्ण योजना (Ujjain Janpad Panchayat News MP-2025)
Ujjain Janpad Panchayat News MP-2025 जनपद पंचायत उज्जैन में किए गए नवाचार में ग्राम पंचायत डेंढिया में मैरिज गार्डन, ग्राम पंचायत तालोद में गौशाला को वेंडिग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने, ग्राम पंचायत कण्डारिया में पारदी समुदाय की महिलाओं के लिए सिलाई केन्द्र बनाने, सभी शासकीय भवनों में रूफवाटर हार्वेस्टिंग एवं सोलर लाईट लगाने के कार्य शामिल है। साथ ही ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की पूर्ण योजना पर कार्य, जनप्रतिनिधियों के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
यह भी पढ़िए….
समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण (Ujjain Janpad Panchayat News MP-2025)
Ujjain Janpad Panchayat News MP-2025 समारोह में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कमला कुंवर, उपाध्यक्ष श्रीमती शिवानी कुंवर, श्री नारायण यादव, जिला पंचायत के सदस्य श्री शोभाराम मालवीय, श्री दीपक चौधरी, श्री राजैन्द्र चावड़ा, श्री राजेश धाकड़, श्री संजय अग्रवाल, श्री अशोक कटारिया, श्री विजयसिंह, श्री कृष्णपालसिंह, श्री आनंद ख्रिची, श्री विरेन्द्र आंजना, श्री रवि वर्मा
Ujjain Janpad Panchayat News MP-2025 श्री मुकेश पोरवाल, श्री शैलेन्द्र शर्मा, श्री करणसिंह राठौर, श्री अजय जोशी, श्री कान्हा पटेल, करणसिंह पटेल, श्री रमेश वर्मा, श्री रमेश जाट उज्जैन के जनपद सदस्य, उज्जैन जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जयति सिंह अन्य अधिकारीगण व गणमान्य नागरिक व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली उपस्थित थे।
यह भी पढ़िए….
• फ्री नहीं है स्मार्ट मीटर 25 हजार रुपये लगेंगे, 10 साल तक किस्तों में वसूले जाएंगे, जानिए
उज्जैन जनपद पंचायत सीईओ श्री संदीप यादव के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत माला और पौधा भेंट कर किया गया (Ujjain Janpad Panchayat News MP-2025)
Ujjain Janpad Panchayat News MP-2025 अतिथीयों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधीवत शुभारंभ किया गया। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जयती सिंह और सीईओ जनपद पंचायत उज्जैन श्री संदीप यादव के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत माला और पौधा भेंट कर किया गया।
Ujjain Janpad Panchayat News MP-2025 समारोह में स्वागत भाषण एसडीएम उज्जैन ग्रामीण श्रीमती कृतिका भीमावत के द्वारा दिया गया तथा आभार प्रदर्शन श्री संदीप यादव के द्वारा किया गया। जनपद पंचायत उज्जैन के नवीन प्रस्तावित भवन का भी विमोचन किया गया। समारोह के पश्चात श्रीमती चौधरी के द्वारा जनपद पंचायत उज्जैन कार्यालय पहुंच कर अध्यक्ष पद की शपथ लेकर पदभार ग्रहण किया गया।

जुड़िये DC News 24 से