Thand Se Maut Ujjain-2023 प्रदेश के उज्जैन में ठंड के कारण तीन की मौत हो गई, मौत कारण डॉक्टर ने खून का थक्का जमना बताई, मौत जाने की वजह, प्रशासन के इंतजामों पर उठे सवाल
Thand Se Maut Ujjain-2023 मध्यप्रदेश के
उज्जैन में कड़ाके की ठंड से तीन भिक्षुकों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत की वजह ठंड के चलते खून का ठक्का जमने और हार्ट अटैक को बताया जा रहा है। उज्जैन में ठंड के कारण तीन भिक्षुकों की मौत होने का मामला सामने आया है। कई भिक्षुक और बेसहारा लोग फुटपाथ पर ही सोते हैं। बीती रात इन्हीं में से तीन लोगों की मौत हो गई। डॉक्टर ने तीनों की मौत ठंड के कारण खून का थक्का जमने से आए हार्ट अटैक के कारण होना बताया है। वहीं, घटना के सामने आने के बाद प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार महाकाल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की लाश मिलने से पुलिस-प्रशासन सकते में आ गया। तीनों के शव जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए। यहां पोस्टमार्टम में खून का थक्का जमने से हार्टअटैक के चलते मृत्यु होने की बात सामने आई है। इन मौतों के बाद बड़ा सवाल यह भी है कि कड़ाके की ठंड में भिक्षुक खुले आसमान के नीचे ठिठुर रहे हैं, इनके लिए ठंड से बचाव की सुविधाएं कम हैं। बुधवार को उज्जैन का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहा।
यह भी पढ़ें……….
• पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ, जानिए क्या रहेगा विशेष
• महापौर ने स्वचलित ट्रैफिक मित्र रोबोट का किया लोकार्पण
महाकाल थाना क्षेत्र में मिली लाश (Thand Se Maut Ujjain-2023)
Thand Se Maut Ujjain-2023 पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नृसिंह घाट क्षेत्र, गणगौर दरवाजा व भारत माता आश्रम के समीप तीन वृद्ध भिक्षुकों के शव मिले। एक साथ तीन मौतों की सूचना मिलते ही महाकाल थाना पुलिस भी चौक गई। पुलिस ने लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच की व शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि मृत भिक्षुकों की उम्र 70 से 75 साल के लगभग थी। इनमें से एक की पहचान नागू राव पिता बाबूजी के रूप में हुई है। महाकाल थाना के एसआई जाटव ने तीनों शवों के पोस्टमार्टम कराए। महाकाल थाना एसआई बीएस मंडलोई ने बताया कि तीनों भिक्षुकों के शव अलग-अलग मिले। उनके ऊपर सिर्फ चादर थी, कुछ खास ओढ़ने को नहीं था, कड़ाके की ठंड है। भिक्षुकों की मौत हार्टअटैक से हुई व वे बीमार थे।
यह भी पढ़ें……….
• एमपी किसान एप्प में पंजीयन 20 जनवरी 2023 तक होंगे, जानिए पूरी प्रोसेस
खून का थक्का जमने व हार्ट अटैक से हुई मौत (Thand Se Maut Ujjain-2023)
Thand Se Maut Ujjain-2023 महाकाल थाना क्षेत्र में एक साथ जब तीन अलग-अलग स्थान पर तीन भिक्षुकों की मौत की खबर लगी तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस बीच अफवाह यह फैली की जहरीली शराब झिंझर से हुई है। हालांकि महाकाल थाना पुलिस व पोस्टमार्टम करने वाले जिला अस्पताल के डॉक्टर्स ने नकार दिया। हार्टअटैक ही वजह बताई। पीएम करने वाले जिला अस्पताल के डॉ. अजय दंडोतिया ने मृत्यु का कारण खून का थक्का जमना बताया।

यह भी पढ़े……..
• अपने मोबाइल से दर्ज करें e-FIR, इन मामलों में होगी e-FIR दर्ज, जानिए पूरी प्रोसेस
जिला अस्पताल मे भर्ती भिक्षुक ने भी दम तोड़ा (Thand Se Maut Ujjain-2023)
Thand Se Maut Ujjain-2023 तीन लाशें तो महाकाल क्षेत्र से मिली। इस बीच जिला अस्पताल में भर्ती इसी क्षेत्र के एक भिक्षुक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। वह तीन दिन से भर्ती था। महाकाल थाना पुलिस ने बताया मृतक की पहचान शेरसिंह 35 साल निवासी झाबुआ के रूप में हुई। वह बीमार था व इलाज के चलते मृत्यु होना बताई गई।

