भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा (Shree Krishna Sudama Narayana Dham Ujjain MP-2024) की मित्रता की पूरे विश्व में सबसे बड़ी मिसाल, नारायणाधाम पर जन्माष्टमी को पुलिस बैण्ड के माध्यम से प्रस्तुति दी जाए- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Shree Krishna Sudama Narayana Dham Ujjain MP-2024 मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कल रविवार को महिदपुर तहसील के ग्राम नारायणा में स्थित भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता के साक्षी रहे अत्यन्त प्राचीन नारायणाधाम मन्दिर में पहुंचकर श्रीकृष्ण और सुदामा के दर्शन व पूजन-अर्चन किया। ग्राम नारायणा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता पूरे विश्व में सबसे बड़ी मिसाल है। उन्होंने कहा कि नारायणा में स्थित भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के मन्दिर और आसपास के परिसर को इस प्रकार विकसित किया जाये कि पूरे विश्व से लोग यहां भगवान के दर्शन के लिये आयें।
यह भी पढ़िए….
• आपकी ग्राम पंचायत में क्या-क्या कार्य किये गये, सभी कार्यों को ऑनलाइन (Online) देखें
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कलेक्टर को निर्देश दिये (Shree Krishna Sudama Narayana Dham Ujjain MP-2024)
Shree Krishna Sudama Narayana Dham Ujjain MP-2024 मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को निर्देश दिये कि 26 अगस्त को सोमवार को जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस बैण्ड द्वारा नारायणाधाम पर प्रस्तुति दी जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें आज नारायणाधाम पहुंचकर अत्यन्त प्रसन्नता हो रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बनने के पश्चात आज पहली बार मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव नारायणाधाम पहुंचे थे। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि सभी तीज-त्यौहार अत्यन्त धूमधाम से मनाये जायेंगे। हमारे देवस्थान हमारी मूल शक्ति का स्त्रोत रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने उज्जैन में आकर विद्या प्राप्त की। प्रदेश में जहां-जहां उनके चरण पड़े, वहां के प्रमुख स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जायेगा।
यह भी पढ़िए…..
• प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 योजना को मिली मंजूरी, जानिए किन-किन को मिलेगा इसका लाभ
विश्व में सबसे बड़ी मिसाल, नारायणाधाम पर जन्माष्टमी (Shree Krishna Sudama Narayana Dham Ujjain MP-2024)
Shree Krishna Sudama Narayana Dham Ujjain MP-2024 मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि नारायणाधाम के विकास के लिये वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मन्दिर समिति के साथ बैठक करें तथा श्रीकृष्ण सुदामा स्वर्णगिरि उत्सव विकास समिति के द्वारा जो भी आवश्यकताएं बताई जाती है, उन सब की पूर्ति की जाये। इस बार की जन्माष्टमी पूरे प्रदेश में अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ मनाई जायेगी।
यह भी पढ़िए…..
• घर बैठे आधार कार्ड में नाम, सरनेम, पता, जन्मतिथि आदि चेंज करें, जानिए पूरी प्रोसेस
भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का सबूत हैं नारायणाधाम में (Shree Krishna Sudama Narayana Dham Ujjain MP-2024)
Shree Krishna Sudama Narayana Dham Ujjain MP-2024 भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रमाण नारायणधाम मंदिर में स्थित पेड़ों के रूप में आज भी देखा जा सकता है। इस मंदिर में दोनों ओर स्थित हरे-भरे पेड़ों के बारे में ऐसा कहा जाता है कि ये पेड़ उन्हीं लकड़ियों के फले-फूले हैं जो श्रीकृष्ण व सुदामा ने एकत्रित की थी। इस मंदिर में आने का अपना अलग महत्व रहेगा। यहां आकर आप बोर नहीं होंगे और उज्जैन ट्रिप से थोड़ा सा समय निकाल कर यहां घूमा जा सकता है। क्योंकि यहां शांति रहती है इसलिए कई लोगों को ये जगह बहुत पसंद आ सकती है।
यह भी पढ़िए….
क्यों खास है नारायणाधाम मंदिर? (Shree Krishna Sudama Narayana Dham Ujjain MP-2024)
Shree Krishna Sudama Narayana Dham Ujjain MP-2024 भगवान श्रीकृष्ण जब कंस का वध करने के बाद भगवान श्रीकृष्ण अपने बड़े भाई बलराम के साथ शिक्षा प्राप्त करने के लिए उज्जैन स्थित गुरु सांदीपनि के आश्रम आए थे। यहां उनकी मित्रता सुदामा से हुई। एक बार गुरु माता ने श्रीकृष्ण और सुदामा को लकड़ियां लाने के लिए जंगल भेजा, तभी तेज बारिश शुरु हो गई। रात होने के कारण श्रीकृष्ण-सुदामा को रात जंगल में ही बितानी पड़ी। मान्यता है कि नारायणा ही वह स्थान हैं जहां श्रीकृष्ण और सुदामा ने रात्रि विश्राम किया था।
यह भी पढ़िए…..
• घर बैठे अपने मोबाइल नम्बर को आधार कार्ड में अपडेट करें, जानिए मोबाइल के अपडेट करने के आसान तरीके
आज भी रखें हैं लकड़ी के गठ्ठर (Shree Krishna Sudama Narayana Dham Ujjain MP-2024)
Shree Krishna Sudama Narayana Dham Ujjain MP-2024 नारायणाधाम गांव श्रीकृष्ण-सुदामा मंदिर में आज भी लकड़ियों का एक गठ्ठर रखा हुआ है। कहते हैं कि ये वही लकड़ी का गठ्ठर है, जो श्रीकृष्ण-सुदामा ने आश्रम ले जाने के लिए इकट्ठा की जाती है, लेकिन बारिश के कारण ले जा नहीं पाए थे। स्थानीय लोग इसे कृष्ण-सुदामा धाम भी कहते हैं और कुछ लोग इसे मित्रता का मंदिर भी कहते हैं।
यह भी पढ़िए….
• आधार कार्ड की पुरानी फोटो मिनटों में बदलें, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप
प्रभारी मंत्री, विधायकगण, अधिकारीगण आदि उपस्थित थे (Shree Krishna Sudama Narayana Dham Ujjain MP-2024)
Shree Krishna Sudama Narayana Dham Ujjain MP-2024 कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, घट्टिया के विधायक श्री सतीश मालवीय, उज्जैन उत्तर के विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, श्रीकृष्ण सुदामा स्वर्णगिरि उत्सव विकास समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

