Saturday, June 15, 2024
Homeउज्जैनShiv Jyoti Arpanam Program In Ujjain-2024 शिव ज्योति अर्पणम के कार्यक्रम की...

Shiv Jyoti Arpanam Program In Ujjain-2024 शिव ज्योति अर्पणम के कार्यक्रम की तैयारियां अपने अंतिम चरण में, क्षिप्रा तट के रामघाट पर 5 लाख दीप प्रज्वलित होंगे, जानिए पूरी जानकारी

Shiv Jyoti Arpanam Program In Ujjain-2024 उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने की तैयारियों की समीक्षा,  क्षिप्रा तट के पावन रामघाट पर प्रज्वलित होंगे 5 लाख दीप, विक्रमोत्सव समापन कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक जुबिन नोटियाल देंगे प्रस्तुति

Shiv Jyoti Arpanam Program In Ujjain-2024 विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में होगा ऐतिहासिक शिव ज्योति अर्पणम का कार्यक्रम  उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने शनिवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में 9 अप्रैल को होने वाले शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के आयोजन के साथ विक्रमोत्सव और विक्रम व्यापार मेले के समापन कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में आयुक्त नगर निगम श्री आशीष पाठक द्वारा उक्त कार्यक्रमों की आयोजन की रूपरेखा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के तहत 9 अप्रैल की रात्रि 7 बजे से  रामघाट में 5 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। यह दीप राम घाट, दत्त अखाड़ा ,नर्सिंग घाट और गुरुद्वारा घाट पर प्रज्वलित होंगे। इसके पश्चात रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक श्री जुबिन नौटियाल द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर 14 एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रसारण भी किया जाएगा।

यह भी पढ़े…..

• निजी स्कूल संचालकों की अब खेर नही, जिला प्रशासन ने किया हेल्पलाइन नम्बर जारी, जानिए पूरी जानकारी

आदर्श आचरण संहिता का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएं (Shiv Jyoti Arpanam Program In Ujjain-2024)

Shiv Jyoti Arpanam Program In Ujjain-2024 कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि आदर्श आचरण संहिता का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएं।उक्त कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश भी दें। दीपोत्सव कार्यक्रम में आन वाले दर्शकों के प्रवेश की बेहतर व्यवस्थाएं रहें। ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए  कार्यक्रम स्थल पर पेयजल व्यवस्था के साथ मेडिकल टीम की ड्यूटी लगाई जाएं। दमकल वाहनों की भी व्यवस्था रहें। प्रत्येक सेक्टर पर कार्यपालिक दंडाधिकारियों और अन्य विभागों के अधिकारियों की भी नामजद ड्यूटी लगाई जाएं। सभी कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित कराएं।

Shiv Jyoti Arpanam Program In Ujjain-2024

यह भी पढ़े…

• अब मोबाइल पर बिना इंटरनेट के देख सकेंगे लाइव टीवी, जानिए पूरी जानकारी

शिप्रा नदी के रामघाट पर 5 लाख दीप प्रज्वलित होगें (Shiv Jyoti Arpanam Program In Ujjain-2024)

Shiv Jyoti Arpanam Program In Ujjain-2024 इस कार्यक्रम में शिप्रा नदी के रामघाट पर 5 लाख दीपक प्रज्वलित किए जाने वाले हैं। इसके लिए यहां पर पांच ब्लॉक तैयार किए गए हैं जिसमें शहर ब्लॉक में 225 दीपक रखेंगे। नदी के बीच एक स्टेज बनाया जाएगा जहां से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौरा देखने को मिलेगा। सिंगर जुबिन नौटियाल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचने वाले हैं। वह इसी स्टेज से अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीतेंगे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिए 6000 वालंटियर नियुक्त किए जाने वाले हैं। दीप प्रज्वलन अलग-अलग ब्लॉक में किया जाएगा।

यह भी पढ़े….

• सिंहस्थ 2028 से पहले क्षिप्रा नदी की शुद्धि के लिये कार्य योजना तैयार करें– मुख्यमंत्री

पिछले दो सालों का रिकॉर्ड (Shiv Jyoti Arpanam Program In Ujjain-2024)

Shiv Jyoti Arpanam Program In Ujjain-2024 पिछले साल 2023 में 18 फरवरी शिवरात्रि के मौके पर यहां शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम में 21 लाख दीपक जलाए गए थे. इससे पहले साल 2022 में महाशिवरात्रि के मौके पर यहां करीब 12 लाख दीपक जलाए गए थे. इस साल 25 लाख से ज्यादा दीपक जलाकर अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही थी. लेकिन आचार संहिता के कारण ऐसा नहीं हो पाएगा।

यह भी पढ़े……….

व्हाटशाप (WhatsApp) पर इन नम्बरों की वीडियो काॅल (Video Call) ना उठाए, नही तो फंस जाएगें, जानिए पूरी जानकारी

स्नान पर्व के दौरान घाटों पर समुचित व्यवस्थाएं रहें (Shiv Jyoti Arpanam Program In Ujjain-2024)

Shiv Jyoti Arpanam Program In Ujjain-2024 कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बैठक में 7 अप्रैल और 8 अप्रैल को होने स्नान पर्व पर घाटों पर व्यवस्थाओं की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि 52 कुंड, राम घाट सहित अन्य घाटों पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएं। उन्होंने घाटों पर पर्याप्त रोशनी और आवश्यक बेरिकेडिंग भी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहें। उन्होंने घाटों पर कार्यपालिक दंडाधिकारियों और होमगार्ड के अमले को तैनात करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े……

 महिंद्रा ने लांच किया पहला नया सीएनजी ट्रैक्टर (CNG Tractor), जानिए इसके लाभ और अन्य जानकारियाँ

बैठक उपस्थित अधिकारीगण (Shiv Jyoti Arpanam Program In Ujjain-2024)

Shiv Jyoti Arpanam Program In Ujjain-2024 बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मृणाल मीणा, अपर कलेक्टर श्री अनुकूल जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरु प्रसाद परासर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments