Saturday, June 15, 2024
Homeउज्जैनShiv Jyoti Arpanam-2023 शिव ज्योति अर्पणम् कार्यक्रम 18 फरवरी को, शिप्रा तट...

Shiv Jyoti Arpanam-2023 शिव ज्योति अर्पणम् कार्यक्रम 18 फरवरी को, शिप्रा तट पर 15 लाख दीप प्रज्वलित कर गिनीज बुक में वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा

Shiv Jyoti Arpanam-2023 आगामी 18 फरवरी को बाबा महाकालेश्वर की नगरी में, महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव ज्योति अर्पणम् कार्यक्रम होगा, शिप्रा तट पर 15 लाख दीप प्रज्वलित कर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा

Shiv Jyoti Arpanam-2023 मध्यप्रदेश की बाबा महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम 18 फरवरी महाशिवरात्रि पर आयोजित किया जायेगा। महाशिवरात्रि के अवसर पर शिप्रा तट पर 15 लाख दीप एकसाथ प्रज्वलित कर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड स्थापित किया जायेगा। शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने समीक्षा बैठक ली एवं निर्देश दिये कि इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों को जोड़ा जाये एवं आवश्यक कर्मचारियों अधिकारियों की ड्यूटी इस कार्य के लिये लगाई जाये। बैठक में स्मार्ट सिटी सीईओ श्री आशीष पाठक एवं एडीएम श्री संतोष टैगोर सहित सभी एसडीएम व जिला अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें………….

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना क्या है, जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ

• प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) में ऑनलाइन ऑफलाइन आवेदन कैसे करें, जानिए पूरी प्रोसेस

महाशिवरात्रि पर 18 लाख दीप प्रज्वलित कर शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा (Shiv Jyoti Arpanam-2023)

Shiv Jyoti Arpanam-2023 शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर एवं स्मार्ट सिटी सीईओ श्री आशीष पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर इस बार महाशिवरात्रि पर 18 लाख दीप प्रज्वलित कर शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस पर्व से शहर को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने का प्रयास किया जायेगा। इस कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार से शहर के लोगों के व्यवसाय एवं रोजगार में बढ़ौत्री होगी। यहां की अर्थ व्यवस्था बेहतर होगी। शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम के तहत शिप्रा नदी के घाटों पर दीप प्रज्वलन होगा। सार्वजनिक स्थलों, घर-घर में शहर के सभी मन्दिरों, प्रतिष्ठानों में दीप प्रज्वलित कर एवं विद्युत की साज-सज्जा कर महाशिवरात्रि पर्व मनाया जायेगा।

यह भी पढ़ें………….

ऑनलाईन ठगी की शिकायत पर कार्यवाही कर क्राइम ब्रांच कार्यवाही कर आवेदक के 01 लाख 24 हजार 564 रूपये रिफंड करवाए

• गेहूं बेचने के लिए किसानों को पंजीयन के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा

शिप्रा नदी पर दीप प्रज्वलन के लिये सम्पूर्ण घाटों को पांच ब्लॉक में बांटा गया (Shiv Jyoti Arpanam-2023)

Shiv Jyoti Arpanam-2023 बैठक में जानकारी दी गई कि शिप्रा नदी पर दीप प्रज्वलन के लिये सम्पूर्ण घाटों को पांच ब्लॉक में बांटा गया है। इसमें ‘ए’ ब्लॉक में केदारेश्वर घाट पर दो लाख 77 हजार दीप, ‘बी’ ब्लॉक सुनहरी घाट पर एक लाख 38 हजार दीप, ‘सी’ ब्लॉक दत्त अखाड़ा क्षेत्र में चार लाख 32 हजार दीप, ‘डी’ ब्लॉक रामघाट पर चार लाख 68 हजार दीप तथा ‘ई’ ब्लॉक भूखी माता की ओर तीन लाख 78 दीपों का प्रज्वलन किया जायेगा।

Shiv Jyoti Arpanam-2023

यह भी पढ़ें………..

मुख्यमंत्री ग्रामीण इंजीनियर योजना में गांव के युवाओं को मिलेगा लाभ, जानिए पूरी जानकारी

किसानों को 55 प्रकार के कृषि यंत्रों पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी, जानिए सब्सिडी प्राप्त करने की पूरी जानकारी

सामाजिक एवं जन-भागीदारी से होगा कार्यक्रम (Shiv Jyoti Arpanam-2023)

Shiv Jyoti Arpanam-2023 बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम में जनभागीदारी के लिये अभी से प्रयास किये जायें। इसमें तीर्थ पुरोहित, पुजारी, अखाड़े, क्षत्रिय मराठा समाज, व्यापारिक संगठन, राजनैतिक दल, सन्त समाज, राठौर समाज, सेन समाज, गुजराती समाज, प्रजापति समाज, अग्रवाल समाज, सामाजिक संस्थाएं, गैर-सरकारी संगठन, कोचिंग संस्थान एवं अन्य संस्थाओं को इस कार्य से जोड़ा जाये। कलेक्टर ने शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम के लिये विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिये हैं। इसमें उज्जैन नगर पालिक निगम को दीप, कपूर, तेल, बत्ती एवं अन्य सामग्री की खरीदी, घाटों पर सामग्री का प्रदाय, घाटों की पेंटिंग, ब्लॉक की मेपिंग, शहर के प्रमुख चौराहों पर एलईडी स्क्रीन लगाना, शहर में होर्डिंग्स-बैनर लगाना, मंच का प्रबंधन करना आदि कार्य सौंपे गये हैं। स्मार्ट सिटी को गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड से सम्बन्धित समस्त कार्य सौंपे गये हैं।

यह भी पढ़ें………

कुंडली में मंगल दोष हो तो विवाह के पहले कर लें ये 10 उपाय, जानिए क्या

• वोटर आईडी को आधार कार्ड से ऑनलाइन (Online) और एसएमएस (SMS) से कैसे लिंक करें, जानिए स्टेप-टू-स्टेप

जीरो वेस्ट कार्यक्रम (Shiv Jyoti Arpanam-2023)

Shiv Jyoti Arpanam-2023 बैठक में जानकारी दी गई कि शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम जीरो वेस्ट कार्यक्रम रहेगा। इसमें खाली तेल की बोतलों को पुन: उपयोग करते हुए उद्यान में कुर्सियां, बेंचेस, गमले आदि बनाये जायेंगे। मोमबत्तियों को जलाने के लिये पेपर मैच बॉक्स का उपयोग किया जायेगा। जली हुई रूई की बत्तियों को पुन: उपयोग करते हुए रैन बसेरों के गद्दे-बिस्तर बनाने में इसका उपयोग होगा। खानेपीने के लिये केवल जैव निम्नकरणीय कटलरी व प्लेटों का उपयोग किया जायेगा।

Stand Up India Yojana Main Online Apply-2022 स्टैंड अप इंडिया योजना में महिलाओं को मिलेगा 10 लाख से 1 करोड़ तक का लोन, जानिए इस योजना के लाभ

जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24 संवाददाता बनना चाहते हैं, तो 99939-19399 पर संपर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments