Sampada 2.0 Yojana Launch-2024 मुख्यमंत्री ने किया संपदा 2.0 का शुभारंभ, अब घर बैठे करा सकेंगे ऑनलाइन रजिस्ट्री, प्रॉपर्टी दस्तावेज पर लोन की जानकारी देखी जा सकेगी
Sampada 2.0 Yojana Launch-2024 प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री गुरुवार से संपदा 2.0 साफ्टवेयर से होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसकी शुरुआत करेंगे। करेंगे। विभाग गका दावा है कि अब रजिस्ट्री के लिए न तो रजिस्ट्रार ऑफिस जाना होगा, न फोटो खिंचवाने की मशक्कत, न ही लाइन में लगने की फजीहत होगी। साइन करने या गवाहों की भी जरूरत नहीं होगी।
Sampada 2.0 Yojana Launch-2024 ऑनलाइन पोर्टल से किसी भी कियोस्क, सर्विस प्रोवाइडर या विदेश से भी प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री का पंजीयन करवा सकेंगे। हालांकि एक्सपर्ट और अधिवक्ताओं का कहना है कि अभी जो सॉफ्टवेयर है वह धीमा चलता है। क्या गारंटी है कि बाद में परेशानी नहीं आएगी? वरिष्ठ जिला पंजीयक दीपक शर्मा ने बताया कि संपदा 2.0 से पंजीयन आसान होगा। शुरुआत में सम्पदा 1.0 और 2.0 साथ-साथ चलेंगे। धीरे-धीरे संपदा 2.0 को बढ़ाया जाएगा और पूरी तरह लागू किया जाएगा।
यह भी पढ़िए….
• मध्यप्रदेश के 4 पंचायत सचिवों को जेल भेजा, जानिए पूरा मामला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया संपदा 2.0 सोफ्टवेयर का शुभारंभ (Sampada 2.0 Yojana Launch-2024)
Sampada 2.0 Yojana Launch-2024 मुख्यमंत्री ने कहा संपत्ति के क्रय-विक्रय की प्रक्रिया को सरल व सुगम बनाने के लिए ई-पंजीयन एवं ई-स्टेम्पिंग की नवीन तकनीक पर विकसित ‘संपदा 2.0’ पोर्टल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘Ease Of Living’ की लक्ष्य सिद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अब संपत्ति पंजीयन की प्रकिया के डिजिटलीकरण से कहीं से भी प्रदेश के किसी भी जिले में प्रॉपर्टी का ई-पंजीयन कराया जा सकेगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह सुविधा प्रदेशवासियों के जीवन को आसान बनाने की हमारी सरकार की संकल्प पूर्ति में मील का पत्थर सिद्ध होगी।
यह भी पढ़िए….
• ना पेट्रोल, ना बैटरी नॉनस्टॉप चलेगा बजाज का ये स्कूटर
जानिए एग्रीमेंट और पावर ऑफ अटर्नी कराने वालों से क्या कहा मुख्यमंत्री ने (Sampada 2.0 Yojana Launch-2024)
Sampada 2.0 Yojana Launch-2024 एग्रीमेंट और पावर ऑफ अटर्नी कराने वालों से मुख्यमंत्री ने कहा:-
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एग्रीमेंट, पावर ऑफ अटर्नी करने वाले लोगों से बातचीत की।
- इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले विदेश में टेक्नोलॉजी विकसित होती थी और भारत में वर्षों बाद पहुंचती थी।
- भारत में यह व्यवस्था पहले लागू हो रही है और मध्य प्रदेश देश भर में उदाहरण बन रहा है।
- हांगकांग से सुरेंद्र चंद्रावत से सीएम ने बातचीत की, जिनकी लॉ फर्म है।
- मुख्यमंत्री ने चंद्रावत से पूछा कि आपकी प्रॉपर्टी इंडिया में है तो इसका इनकम टैक्स आप इंडिया में शो करेंगे या हांगकांग में?
- इस पर चंद्रावत ने बताया कि प्रॉपर्टी इंडिया में है तो इंडिया में शो होगी। अगर हांगकांग में होती तो वहां पर शो की जाती।
- इसके अलावा मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बैठी डॉ. शक्ति मलिक और उनके पति से बातचीत की, जिन्हें घर में बैठकर यह सुविधा मिली और भोपाल नहीं आना पड़ा।
यह भी पढ़िए….
• उज्जैन-मक्सी फोरलेन रोड़ 700 करोड़ में बनेगा, जानिए पूरी जानकारी
डिजिटल सिग्नेचर से तैयार किए जा सकेंगे डॉक्यूमेंट (Sampada 2.0 Yojana Launch-2024)
Sampada 2.0 Yojana Launch-2024 सबसे बड़ी बात यह है कि संपदा 2.0” के जरिए डिजिटल सिग्नेचर से डॉक्यूमेंट तैयार किए जा सकेंगे। इसका मतलब है कि अब रजिस्ट्री कराने के लिए रजिस्ट्री ऑफिस जाने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। पंजीयन अधिकारी से वीडियो कॉल के जरिए भी बात की जा सकेगी। दस्तावेजों की ई-कॉपी डिजी लॉकर, व्हाट्सएप और ई-मेल पर भी होगी। इसकी मदद से रजिस्ट्री प्रक्रिया में आसानी और पारदर्शिता भी आएगी।
यह भी पढ़िए…..
• प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 योजना को मिली मंजूरी, जानिए किन-किन को मिलेगा इसका लाभ
क्या है संपदा 1.0 और संपदा 2.0 में अंतर (Sampada 2.0 Yojana Launch-2024)
Sampada 2.0 Yojana Launch-2024 इसी के साथ उपमुख्यमंत्री ने संपदा 2.0 को लेकर कहा कि यह सॉफ्टवेयर आमजन के जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाएगा। इसके साथ ही देवड़ा है संपदा 2.0 और 1.0 में क्या अंतर है इस बात की भी जानकारी दी।
यह भी पढ़िए….
• खाद कालाबाजारी करने वालों की अब खेर नही, सरकार सख्ती से निपटेगी- मुख्यमंत्री
व्यक्ति स्वयं जारी कर सकेगा E-Stamp (Sampada 2.0 Yojana Launch-2024)
Sampada 2.0 Yojana Launch-2024 उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने इस शुभारंभ के मौके पर और जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति का पूरी तरह से अनुपालन किया जाएगा साथ ही जो E स्टांप पहले केवल सेवा प्रदत्त स्तर पर जारी होते थे वह अब व्यक्ति स्वयं के लिए भी जारी कर सकेंगे। चूँकि संपदा 2.0 में आधार से लिंक दस्तावेज पहले से रहेंगे इसी वजह से गवाहों की आवश्यकता अब नहीं पड़ेगी और व्यक्ति की रजिस्ट्री सीधे ई-मेल व्हाट्सएप और डिजी लाकर के माध्यम से प्रदान की जाएगी। मोबाइल लोकेशन के माध्यम से किसी भी जगह की राजस्व दर आसानी से पता की जा सकेगी जिससे नागरिकों के लिए प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाया जा सकेगा।
यह भी पढ़िए….
• बड़नगर पुलिस द्वारा हफ्ता वसूली करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
संपदा 2.0- विशेष मोबाइल एप्प (Sampada 2.0 Yojana Launch-2024)
Sampada 2.0 Yojana Launch-2024 संपदा 2.0 विशेष मोबाइल एप भी लॉन्च किया जा चुका है। यह पहल न केवल आम जनता के लिए सुविधाजनक होगा, बल्कि मध्य प्रदेश को ई-गवर्नेस की दिशा में एक अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने में भी मदद करेगा। यह पहल साइबर तहसील और डिजिटल प्रक्रियाओं से प्रदेश के राजस्व संग्रहण को भी सुचारू रूप से संचालित करेगी।

