Tuesday, July 2, 2024
Homeदेश-विदेशरिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ब्रिटेन से एक लाख किलो सोना भारत...

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ब्रिटेन से एक लाख किलो सोना भारत लाई, जानिए पूरी जानकारी विस्तार से

Reserve Bank of India News-2024 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ब्रिटेन से एक लाख किलो सोना अपने घर भारत वापस लाई, दावा- इससे भारत देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, वर्ष 1991 के बाद पहली बार देश में इतना सोना देश में वापस आया

Reserve Bank of India News-2024 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) अपने रिजर्व को डाइवर्सिफाई करने में लगा है। हाल के वर्षों में उसने सोने की जमकर खरीदारी की है। साथ ही विदेशों में जमा सोने को भी स्वदेश लाया जा रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पास 822.1 टन सोना है जिसमें से आधा विदेशों में है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने हाल में सोने की जमकर खरीदारी की है। साथ ही बैंक ने ब्रिटेन से 100 टन से अधिक सोना देश में अपने भंडार में ट्रांसफर किया है। साल 1991 के बाद यह पहला मौका है जब सेंट्रल बैंक ने अपने स्थानीय भंडार में इतना सोना जमा किया है। आने वाले महीनों में 100 टन सोना देश में आ सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देश के भीतर सोना जमा करने के लॉजिस्टिक कारण हैं। साथ ही केंद्रीय बैंक अपने स्टोरेज को डाइवर्सिफाई कर रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक मार्च के अंत में RBI के पास 822.1 टन सोना था। इसमें से 413.8 टन सोना आरबीआई ने विदेशों में रखा है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में आरबीआई ने अपने भंडार में 27.5 टन सोना जोड़ा था।

यह भी पढ़े….

होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक मॉडल जल्द आने वाला है, इस बार चार्ज करने पर 200 किलोमीटर चलेगा

इंग्लैंड के पास भारत का सोने का कुछ स्टॉक पड़ा है (Reserve Bank of India News-2024)

Reserve Bank of India News-2024 दुनियाभर के सेंट्रल बैंक पारंपरिक रूप से बैंक ऑफ इंग्लैंड के पास सोना रखते हैं। भारत भी इसमें अपवाद नहीं है। आजादी से पहले के दिनों से ही बैंक ऑफ इंग्लैंड के पास भारत का सोने का कुछ स्टॉक पड़ा है। एक अधिकारी ने बताया कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कुछ साल पहले सोना खरीदना शुरू किया था। इस बात की समीक्षा हो रही हो रही है कि इसे कहां रखना है। यह काम समय-समय पर किया जाता है। चूंकि विदेशों में स्टॉक जमा हो रहा था, इसलिए कुछ सोना भारत लाने का फैसला किया गया। वर्ष 1991 में चंद्रशेखर सरकार को भुगतान संतुलन के संकट से निपटने के लिए इस बहुमूल्य धातु को गिरवी रखना पड़ा था। तबसे अधिकांश भारतीयों के लिए सोना एक भावनात्मक मुद्दा रहा है।

यह भी पढ़े…..

• बाइक जैसा माइलेज देने वाली न्यू होंडा एक्टिवा 7g का मॉडल लांच हुआ, जानिए पूरी जानकारी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पास कितना सोना है। (Reserve Bank of India News-2024)

Reserve Bank of India News-2024 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) मार्च 2024 तक RBI के पास कुल सोना 822.10 टन था। इसका बड़ा हिस्‍सा विदेश में रखा गया है अब रिजर्व बैंक ने बैंक ऑफ इंग्‍लैंड से 100 टन सोना वापस मंगाया है। ऐसे में भारत में रिवर्ज बैंक के पास कुल सोना 408 टन है। इसका मतलब है कि विदेश में और भारत में आरबीआई का रखा हुआ सोना लगभग बराबर है।

यह भी पढ़े…..

• दुनिया की पहली सीएनजी (CNG) मोटरसाइकिल जून में होगी लाॅच

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) कैसे आया भारत में सोना (Reserve Bank of India News-2024)

Reserve Bank of India News-2024 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने लगभग 15 साल पहले अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से 200 टन सोना खरीदा था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उसने खरीद के माध्यम से अपने गोल्ड स्टॉक में लगातार वृद्धि की है। एक सूत्र ने कहा, ‘यह अर्थव्यवस्था की मजबूती और आत्मविश्वास को दर्शाता है, जो 1991 की स्थिति से बिल्कुल विपरीत है।’ लेकिन विदेश से 100 टन सोना लाना एक बहुत बड़ी लॉजिस्टिकल कवायद थी। यह मार्च के अंत में देश में मौजूद गोल्ड स्टॉक का लगभग एक चौथाई है। यही वजह है कि इसके लिए महीनों की योजना और सटीक निष्पादन की जरूरत थी। इसमें वित्त मंत्रालय, आरबीआई और सरकार की कई संस्थाओं और स्थानीय अधिकारियों के बीच समन्वय की जरूरत थी।

यह भी पढ़े…..

• श्री महाकालेश्वर मंदिर की भस्मारती बुकिंग करना हुआ आसान जानिए कैसे होगी भस्मारती बुकिंग

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) सोना कैसे लाया और कहां रखा गया (Reserve Bank of India News-2024)

Reserve Bank of India News-2024 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) सोना कैसे लाया और कहां रखा गया जानिए ओर समझें:-

  • एक लाख किलो सोने को भारत लाने के लिए महीनों की प्लानिंग की गई और फिर पूरे प्लान को एग्जीक्यूट किया गया। प्लानिंग और एग्जीक्यूशन में वित्त मंत्रालय, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और सरकार की अन्य विंग के साथ लोकल अथॉरिटीज शामिल रही।
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) को सोना भारत में लाने के लिए सीमा शुल्क में छूट मिली। लेकिन आयात पर लगने वाले इंटीग्रेटेड जीएसटी में कोई छूट नहीं दी गई। ऐसा इसलिए क्योंकि इस टैक्स को राज्यों के साथ शेयर किया जाता है।
  • गोल्ड लाने के लिए एक स्पेशल एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल किया गया। इस कदम से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) को कुछ स्टोरेज कॉस्ट बचाने में भी मदद मिलेगी, जिसका पेमेंट वो बैंक ऑफ इंग्लैंड को करता था। हालांकि, यह राशि इतनी बड़ी नहीं है।
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) अपना सोना, मुंबई के मिंट रोड पर रिजर्व बैंक की पुरानी ऑफिस बिल्डिंग में रखता है। इसके अलावा पूरी सिक्योरिटी के साथ सोने का स्टोरेज नागपुर में बने वॉल्ट में रखता है।

Reserve Bank of India News-2024

यह भी पढ़े…..

• निजी विद्यालय वालों को 8 जून तक फीस व अन्य सभी जानकारियाँ पोर्टल पर अपलोड करना होगी, नही तो होगा भारी जुर्माना।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) अपना सोना विदेश में क्यों रखता है? (Reserve Bank of India News-2024)

Reserve Bank of India News-2024 वर्ष 1990-91 के विदेशी मुद्रा संकट के दौरान भारत ने 405 मिलियन डॉलर का लोन लेने के लिए बैंक ऑफ इंग्लैंड को अपने सोने के भंडार का एक हिस्सा गिरवी रख दिया था। हालांकि नवंबर 1991 तक लोन चुका दिया गया था। लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने लॉजिस्टिक कारणों से गोल्‍ड को UK में ही रखने का विकल्प चुना. विदेश में रखे सोने का उपयोग कारोबार, स्वैप और रिटर्न के लिए किया जा सकता है. RBI इंटरनेशनल मार्केट से भी सोना खरीदता है, ताकि आसानी से किसी लेनेदेन के लिए उपयोग किया जा सके।

यह भी पढ़े….

• दस वर्ष पुराने आधार कार्ड अपडेट करना हुआ अनिवार्य, जानिए अपने मोबाइल से आधार कार्ड कैसे अपडेट करें

वर्ष 1991 में गिरवी रखा गया था सोना (Reserve Bank of India News-2024)

Reserve Bank of India News-2024 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा जारी सालाना आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च 2024 तक केंद्र सरकार के पास अपने विदेशी मुद्रा भंडार के हिस्से के रूप में 822.10 टन सोना था, जो पिछले साल इसी अवधि के दौरान 794.63 टन से अधिक था. साल 1991 में चंद्रशेखर सरकार ने भुगतान संतुलन संकट से निपटने के लिए गोल्‍ड को गिरवी रख दिया था. 4 से 18 जुलाई 1991 के बीच आरबीआई ने 400 मिलियन डॉलर जुटाने के लिए बैंक ऑफ इंग्‍लैंड और बैंक ऑफ जापान के पास 46.91 टन सोना गिरवी रखा था।

यह भी पढ़े….

• आने वाली 10 जून को इन महिलाओं के खाते में आएगी, 1250 रुपये की 13वीं किस्त मिलेगी

देश में सोना लाने के लिए सीमा शुल्क में छूट मिली (Reserve Bank of India News-2024)

Reserve Bank of India News-2024 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) को देश में सोना लाने के लिए सीमा शुल्क में छूट मिली। इस तरह केंद्र को इस सॉवरेन एसेट पर रेवेन्यू छोड़ना पड़ा। लेकिन एकीकृत जीएसटी से कोई छूट नहीं मिली। यह टैक्स आयात पर लगाया जाता है। इसकी वजह यह है कि यह टैक्स राज्यों के साथ शेयर किया जाता है। भारी मात्रा में सोना लाने के लिए एक विशेष विमान की भी आवश्यकता थी। इसके लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इस कदम से आरबीआई को स्टोरेज कॉस्ट में कुछ बचत करने में भी मदद मिलेगी। इसका भुगतान बैंक ऑफ इंग्लैंड को किया जाता है। हालांकि यह राशि बहुत अधिक नहीं है। देश के अंदर, सोना मुंबई के मिंट रोड स्थित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की पुरानी बिल्डिंग के साथ-साथ नागपुर में रखा जाता है।

नमामि गंगे अभियान जल्द शुरु होगा, इसे जनता का अभियान बनाएं- मुख्यमंत्रीजुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र, पांचाल की पुकार समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला संवाददाता, तहसील संवाददाता आदि बनना चाहते हैं, तो इस नम्बर- 99939-19399 पर सम्पर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments