ॐPrakrtik Kheti Kaise Karate Hai-2024 प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ, भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का दावा
Prakrtik Kheti Kaise Karate Hai-2024 किसान कृषि उत्पादन को बढ़ाने के लिए केमिकल और फर्टिलाइजर के प्रयोग का रिजल्ट हमारे सामने है। आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज को लेकर चिंतित है, लेथे ।न इसके जिम्मेदार हम खुद हैं। इससे ये सिद्ध हो गया है कि आने वाली पीढ़ी के लिए ये धरती रहने लायक नहीं रहेगी। ऐसे में हमें समय रहते संभलना होगा। इसके लिए हमें प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना होगा। इसे ध्यान में रखते हुए भारत सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी देने पर विचार कर रही है। ये बातें शुक्रवार को प्राकृतिक खेती पर आधारित “भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति” कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही।
यह भी पढ़िए….
• लखपति दीदी योजना के अंर्तगत महिलाओं को मिलेगा 5 लाख तक का लोन, जानिए पूरी प्रोसेस
किसान ज्यादा उत्पादन के लिए केमिकल फर्टिलाइजर का किया जा रहा इस्तेमाल (Prakrtik Kheti Kaise Karate Hai-2024)
Prakrtik Kheti Kaise Karate Hai-2024 केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया, को आत्मसात कर आगे बढ़ने वाला देश है। भारत की यह भावना प्राचीन खेती में भी निहित थी। उस समय खेती में केमिकल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल नहीं होता था। ऐसे में धरती उपजाऊ होती थी और अन्न पोषक पैदा होते थे। वहीं धीरे-धीरे धरती पर दबाव बढ़ता गया और उत्पादन बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा केमिकल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल होने लगा। साथ ही नई-नई वैराइटी के लिए ऐसे बीज का प्रयोग होने लगा जिसमें ज्यादा खाद, पानी और कीटनाशक की जरूरत पड़ने लगी। इससे उत्पादन तो बढ़ा, लेकिन बीमारियां भी बढ़ती गयीं। इसके लिए कैंसर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें चलानी पड़ीं।
यह भी पढ़िए….
Prakrtik Kheti Kaise Karate Hai-2024 केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि आज हम सभी अपनी सेहत को लेकर काफी गंभीर हैं। यही वजह है कि लोग बिना केमिकल फर्टिलाइजर के कृषि उत्पाद को खरीदने के लिए दोगुने दाम देने को तैयार हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन में कमी आएगी, यह लोगों का भ्रम है। प्राकृतिक खेती से न तो उत्पादन कम होगा और न ही भंडारण में कमी आएगी। उन्होंने ऐसे किसानों को बधाई दी जो बिना केमिकल फर्टिलाइजर के अनाज का उत्पादन कर रहे हैं।
Prakrtik Kheti Kaise Karate Hai-2024 उन्होंने कहा कि कीटनाशक दवाइयों के इस्तेमाल से धरती की उर्वरक क्षमता प्रभावित होती है। इससे कीट मित्र जमीन से खत्म होते जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि दुनिया में आपदाएं बढ़ती जा रही हैै। यह मानव जाति के अस्तित्व पर खतरा है। ऐसे में हमे समय रहते सावधान रहना होगा और धरती के अस्तित्व को बचाने के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना होगा।
यह भी पढ़िए…..
• लोन रिकवरी एजेंटों का आतंक, गुंडई पर उतरे हिंदुजा फाइनेंस के रिकवरी एजेंट
प्राकृतिक खेती के प्रमाणीकरण की व्यवस्था सरकार करेगी (Prakrtik Kheti Kaise Karate Hai-2024)
Prakrtik Kheti Kaise Karate Hai-2024 भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत सरकार धरती के अस्तित्व को बचाने के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए भारत सरकार प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सब्सिडी देगी। इसके लिए उन्हे प्राकृतिक खेती के सर्टिफिकेशन की भी व्यवस्था करेगी। साथ ही तीन साल तक किसानों की क्षतिपूर्ति के लिए उनके खातों में पैसा भेजेगी।
यह भी पढ़िए….
• भाजपा नेता प्रकाश यादव मुख्यमंत्री मोहन यादव के करीबी को पड़ोसी ने बच्चो के विवाद में गोली मारी
Prakrtik Kheti Kaise Karate Hai-2024 उन्होंने कहा कि बिना केमिकल के उत्पादन के साथ स्वाद भी बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए भारत सरकार संकल्पित है। इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। देश के वैज्ञानिक बिना केमिकल के उत्पादन बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इस मौके पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

