Pradhan Mantri Aawas Yojana-2023 अगर आप प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेना चाहते है तो इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको आवेदन कैसे करना है
Pradhan Mantri Aawas Yojana-2023 हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी शहरी एवं ग्रामीण गरीबों के लिए अपने घर का सपना साकार करने के लिए प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना को वर्ष 2015 में शुरू की गई थी। प्रधानमंत्री आवास योजना को शुरू किया था। सरकार ने इस योजना को दो भागों में विभाजित कर रखा है। जिसका पहला भाग- प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, दूसरा भाग- प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना है। जिनके माध्यम से 31 मार्च सन् 2022 तक देश में 4 करोड़ पक्के घरों का निर्माण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana-2023) क इसके अलावा पीएमएवाई- ग्रामीण की लाभ प्रदान करने की वैधता भी 31 मार्च थी जिसे केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2.95 करोड़ घरों के निर्माण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए 31 मार्च सन् 2024 तक बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना तहत लिए गए यह सभी आवश्यक कदम आने वाले समय में देश के लगभग सभी बेघर, कच्चे घरों, झुग्गी- झोपड़ियों या सड़क के किनारे रहने वाले नागरिकों को खुद का पक्का मकान प्रदान करके प्रधानमंत्री मोदी जी के हाउसिंग फॉर ऑल के मिशन को पूरा करेगें।
यह भी पढ़े……..
• सीबीएसई (CBSE) कक्षा 10वीं 12वीं के बच्चों के लिए परीक्षा को लेकर जरूरी खबर
• आधार कार्ड की पुरानी फोटो मिनटों में करें चेंज, जानिए पूरी प्रोसेस
प्रधानमंत्री आवास योजना को वर्ष 2024 तक चलाया जाएगा (Pradhan Mantri Aawas Yojana-2023)
Pradhan Mantri Aawas Yojana-2023 देश के गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अब 2024 तक मिलेगा। केंद्र सरकार ने इस योजना को 2015 में 2022 तक के लिए शुरू किया गया था। लेकिन इस योजना की उपलब्धियों को देखते हुए इसे सन् 2024 तक बढ़ा दिया गया है। यानी सरकार ने इस योजना को 2 साल ओर बढ़ा दिया है। इस योजना के तहत 122 लाख नए मकानों के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इन मकानों में 65 लाख मकानों के कंस्ट्रक्शन का कार्य पूरा हो चुका है और बचे हुए शेष मकानों के निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। इस योजना को सन् 2024 तक इसलिए बढ़ाया गया है जिससे अधिक से अधिक गरीब परिवारों को उनका खुद का घर प्राप्त हो सके।
यह भी पढ़ें……..
• अपने मोबाइल से दर्ज करें e-FIR, इन मामलों में होगी e-FIR दर्ज, जानिए पूरी प्रोसेस
प्रधानमंत्री आवास योजना के भाग (Pradhan Mantri Aawas Yojana-2023)
Pradhan Mantri Aawas Yojana-2023 प्रधानमंत्री आवास योजना के दो भाग है, जो इस प्रकार है:-
- प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना (PMAY-U)
- प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G)
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना (PMAY-U)- प्रधानमंत्री आवा योजना के माध्यम से देश के अर्बन एरिया यानी शहरी इलाकों के नागरिकों को पक्के मकान की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 4331 शहर एवं निकायों को चुना गया था। PMAY-U को देश में 3 फेज में लागू किया गया है।
- पहला फेज- देश के 100 चयनित राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 1 अप्रैल 2015 से लेकर मार्च 2017 तक इस योजना का संचालन पहला फेज में किया गया था।
- दूसरा फेज– इस फेज में अप्रैल 2017 से लेकर मार्च 2019 तक 200 शहरों को कवर किया गया था।
- तीसरा फेज– अप्रैल 2019 से लेकर मार्च 2022 तक बचे शेष शहरों को तीसरे फेज में कवर किया गया है। लेकिन अब इस फेज की अवधि को 30 सितंबर 2022 तक बढ़ा दिया गया है।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G)- देश में पहले यह योजना इंदिरा आवास योजना के नाम से संचालित की जाती थी। जिसे सन् 2016 में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना मे बदल दिया गया है। PMAY-G के तहत देश के रूलर एरिया के कच्चे घरों में रहने वाले गरीब परिवारों को पक्का घर और अन्य सुविधाएं जैसे- बिजली की आपूर्ति, स्वच्छता, पानी की सुविधा और शौचालय आदि मुहैया करवाई जाती है।
यह भी पढ़ें…….
• फ्री सिलाई मशीन योजना में कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस
• प्रदेश सरकार किसानों को 50 प्रतिशत तक का अनुदान देगी, किसानों को मिलेगा सीधा
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ एवं विशेषताएं (Pradhan Mantri Aawas Yojana-2023)
Pradhan Mantri Aawas Yojana-2023 प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ एवं विशेषताएं इस प्रकार है:-
- प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीब नागरिकों को सरकार द्वारा चल रही मनरेगा योजना के तहत घरों का निर्माण करने के लिए रोजगार दिया जायेगा।
- देश में जितने भी आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न आय वर्ग के प्रत्येक नागरिक को पक्के मकान प्रदान करेगी, उन्हें 6 लाख तक का लोन 20 साल तक टाइम पीरियड के अनुसार दिया जायेगा। योजना के तहत 6.5 पेरसेंट यानि 2.5 लाख तक की सब्सिडी ऋण पर दी जाएगी।
- MIG 1 और MIG 2 ग्रुप के लोगों को 3 से 4 पेरसेंट के ब्याज पर अलग-अलग श्रेणी के हिसाब से सब्सिडी प्रदान करेगी, बैंक द्वारा यह लोन राशि नागरिको को 20 साल में पूरा करना होगा। इन लोगो को सरकार 2.35 लाख व 2.30 तक की सब्सिडी ऋण उपलब्ध करवाएगी।
- आवेदक आसानी से अपने कंप्यूटर व मोबाइल के जरिये घर बैठे योजना का ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, अब उन्हें कही भी इधर उधर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
- ऑनलाइन माध्यम से आवेदक के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
- साल 2022 तक सभी नागरिकों के लिए योजना के तहत 7 साल की अवधि में4 करोड़ घर बनाने के लक्ष्य रखा गया है।
- आवेदक को यह लोन राशि सीधा उनके बैंक खाते में प्रदान की जाएगी, इसके लिए लाभार्थी का स्वयं का बैंक खाता होना बहुत जरुरी है जो की आधार कार्ड से लिंक होना जरुरी है।
- जो आवेदक सालाना 18 लाख रुपये कमा लेते है उन सभी नागरिको को सरकार बैंक के माध्यम से 12 लाख तक का लोन पर 3% ब्याज सब्सिडी का लाभ ले सकेंगे।
- इसी तरह जो आवेदक सालाना 12 लाख रुपये कमा लेते है उन सभी नागरिको को सरकार बैंक के माध्यम से 9 लाख तक का लोन पर 4% ब्याज सब्सिडी का लाभ ले सकेंगे।
- जल्द ही लाभार्थियों के लिए पीएम आवास योजना चरण को भी लाभार्थियों के लिए भी शुरू किया जायेगा।
- इस चरण में लाभार्थियों के लिए जीवन बीमा की सुविधा भी उपलब्ध की जाएगी।

यह भी पढ़ें…….
• प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण और शहरी लोग कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप
• किसानों को खेत में तारबंदी करने के लिए मिलेगी सब्सिडी, जानिए कैसे करे इस योजना आवेदन
प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता (Pradhan Mantri Aawas Yojana-2023)
Pradhan Mantri Aawas Yojana-2023 प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता इस प्रकार है:-
- आवेदनकर्ता को भारत का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- बीपीएल श्रेणी व निम्न आय वर्ग से संबंध रखने वाले आवेदक ही इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक की होनी चाहिए।
- आवेदक के पास खुद का मकान नहीं होना चाहिए।
- EWS एवं LIG परिवार के ग्रुप के लिए महिला मुखिया को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- गरीब परिवार के किसी भी सदस्य के पास नौकरी नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक परिवार किसी अन्य सरकारी आवास योजना का लाभ ना ले रहा हो।
- EWS के संबंध रखने वाले आवेदको की पारिवारिक वार्षिक आय ₹300000 से कम की होनी चाहिए।
- LIG वर्ग से संबंध रखने वाले आवेदकों के परिवार की वार्षिक आय ₹600000 से लेकर ₹100000 तक के बीच ही होनी चाहिए।
- MIG 1 वर्ग से संबंध रखने वाले परिवारों की वार्षिक आय 6 लाख रुपए से लेकर 12 लाख रुपए तक की होनी चाहिए।
- MIG 2 वर्ग से संबंध रखने वाले परिवार की वार्षिक आय ₹1200000 से लेकर ₹1800000 तक की होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें……..
• वोटर आईडी को आधार कार्ड से ऑनलाइन (Online) और एसएमएस (SMS) से कैसे लिंक करें, जानिए स्टेप-टू-स्टेप
• किसान अब खुद करेंगे अपनी फसल की गिरदावरी
प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज (Pradhan Mantri Aawas Yojana-2023)
Pradhan Mantri Aawas Yojana-2023 प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज इस प्रकार है:-
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पैन कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
यह भी पढ़ें…….
• मुख्यमंत्री ने ग्रामीण इंजीनियर योजना का शुभारंभ किया, जानिए विस्तृत में जानकारी
• आम जनता के लिए खुशखबरी, वोटर हेल्पलाइन एप्प बनी वरदान, जानिए इसके लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे (Pradhan Mantri Aawas Yojana-2023)
Pradhan Mantri Aawas Yojana-2023 प्रधानमंत्री आवास योजना में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन आवेदन इस प्रकार करें:-
प्रधानमंत्री आवास योजना में शहरी क्षेत्र में
प्रथम चरण
- देश के इच्छुक एवं पात्र व्यक्ति जो प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2022 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं वह सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- इसके पश्चात आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको एक विकल्प “citizen assessment” दिखाई देगा।
- जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपको उसके अंतर्गत दो और विकल्प Slum Dwellers और Benefits Under 3 Components विकल्प दिखाई देंगे।
- अब इन विकल्पों पर अपनी पात्रता के अनुसार क्लिक करें तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू करें।
द्वितीय चरण
- अपनी पात्रता के अनुसार Slum Dwellers और Benefits under 3 components विकल्प के चुनाव के पश्चात आपके सामने एक कंप्यूटर विंडो खुलेगी जिसमें आपको मांगी गई सूचना को भरना है।
- सर्वप्रथम 12 डिजिट का आधार नंबर भरें व आधार कार्ड के अनुसार नाम को अंकित करें इसके पश्चात चेक विकल्प पर क्लिक कर दें।

- अब ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी इस प्रकार है सभी जानकारियों को सही सही भली-भांति भरे।
- परिवार के मुखिया का नाम
- राज्य का नाम
- जिले का नाम
- आयु
- वर्तमान पता
- मकान संख्या
- मोबाइल नंबर
- जाति
- आधार नंबर
- शहर और गांव का नाम
- इसके पश्चात अपने आवेदन फार्म की जांच करले तथा आवेदन फार्म को फाइनल रूप से सबमिट कर दें।
- इस प्रकार आप प्रधानमत्री आवास योजना का आनलाईन आवेदन कर सकते है।
यह भी पढ़ें……..
• ग्राम पंचायतों में गरीबों को मिलेगा निशुल्क प्लॉट, जल्दी करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस
प्रधानमंत्री आवास योजना में शहरी क्षेत्र में आवेदन (Pradhan Mantri Aawas Yojana-2023)
प्रथम चरण
- सर्वप्रथम आप PM Gramin Awas Yojana की ओफिसिअल वेबसाइट पर जाये इसे बाद ओफिसिअल वेबसाइट के Home Page खलेगा होम पेज पर आपको DATA ENTRY का विकल्प दिखाई देगा।
- इसके बाद DATA ENTRY पर क्लिक कर दीजिये क्लिक करने के बाद PMAY Rural ऑनलाइन आवेदन लॉगिन लिंक खुलेगा | इसके बाद पंचायत तथा ब्लॉक स्तर से मिला हुआ Username, Paasword की मदद से पंजीकरण लॉगइन कर दे | Login होने के बाद अपनी सुविधा अनुसार यूज़र नाम पासवर्ड को बदल दे।
- इसके बाद आपको PMAY Online Login पोर्टल पर 4 विकल्प दिखाई देंगे first PMAY G ऑनलाइन आवेदन ,second आवास आप द्वारा खींची गयी फोटो का सत्यापन ,third स्वीकृति पत्र Download करना ,FOURTH FTOके लिये ऑर्डर शीट तैयार करना।
- इन चारो विकल्प में से पहले वाले PMAY G ऑनलाइन पंजीकरण पर Click करके पंजीकरण फॉर्म को ओपन कर लीजिये।
द्वितीय चरण
- PMAY G के पंजीकरण फॉर्म को Open करने के पश्चात् पंजीकरण फॉर्म में चार प्रकार डिटेल्स First Personal Details, Second Bank A/C Details, Third Convergence Details ,Fourth Details From Concern Office भरनी होंगी।
- पंजीकरण के प्रथम भाग में लाभार्थी पंजीकरण की सभी सूचनाएं भर दीजिये तथा मुखिया का चयन करके मुखिया की सभी जानकारी उपलब्ध कराये।
तृतीय चरण
- तीसरे चरण में Gramin Awas Yojana के आवेदन फॉर्म को संशोधित करने के लिए के पोर्टल को यूज़र पासवर्ड की मदद से लॉगिन करे तथा पंजीकरण फॉर्म को संशोधित करने के लिए Registration Form पर क्लिक करे।
- इस तरह आप प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में आवेदन फॉर्म भर कर आवेदन कर सकते है और इस योजना का लाभ उठा सकते है।
यह भी पढ़ें……
• बीस दिन में 24 करोड़ चीनी नागरिक कोरोना संक्रमित, अस्पतालों में नही मिल रही है जगह, लाशों का लगा ढेर
प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित प्रश्नोत्तर (Pradhan Mantri Aawas Yojana-2023)
Pradhan Mantri Aawas Yojana-2023 प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित प्रश्नोत्तर इस प्रकार है:-
प्रश्न-1 प्रधानमंत्री आवास योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की आधिकारिक क्या हैं?
उत्तर- आधिकारिक वेबसाइट- https://pmaymis.gov.in/ पर जाएं और प्रधानमंत्री आवास योजना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ‘नागरिक आकलन’ टैब पर क्लिक करें।
प्रश्न-2 मैं पीएमएवाई आवेदन पत्र कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?
उत्तर- आपका आवेदन जमा हो जाने के बाद https://pmaymis.gov.in/ पर जाएं, ‘नागरिक आकलन’ विकल्प चुनें और ड्रॉप-डाउन मेन्यू से ‘प्रिंट आकलन’ चुनें। आप निम्नलिखित विकल्पों में से किसी एक का चयन करके आवेदन पत्र की जांच कर सकते हैं: नाम, पिता का नाम और फोन नंबर, या आकलन आईडी द्वारा। अपना विकल्प चुनें और पीएमएवाई आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए ‘प्रिंट’ बटन पर क्लिक करें।
प्रश्न-3 क्या मैं 2023 में PMAY के लिए आवेदन कर सकता हूं?
उत्तर- चूंकि प्रधानमंत्री आवास योजना के ग्रामीण तथा शहरी दोनों श्रेणियों की समयावधि बधाई जा चुकी है, आप 2023 में भी PMAY योजना के अंतरगत घर पाने के लिए के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
प्रश्न-4 क्या मैं मार्च 2022 के बाद PMAY के लिए आवेदन कर सकता हूं?
उत्तर- जी हाँ, आप मार्च 2022 के बाद भी PMAY योजना के अंतरगत घर पाने के लिए के लिए अप्लाई कर सकते हैं क्यूंकि प्रधानमंत्री आवास योजना के ग्रामीण तथा शहरी दोनों श्रेणियों की समयावधि बधाई जा चुकी है।





