पीएम विद्या लक्ष्मी योजना (PM Vidya Lakshmi Yojana-2024) से हायर एजुकेशन के लोन पर 75% क्रेडिट गारंटी मिलेगी: पीएम विद्यालक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मंजूरी, 860 संस्थानों के 22 लाख छात्रों को फायदा
PM Vidya Lakshmi Yojana-2024 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए पीएम-विद्या लक्ष्मी योजना मंजूर करने का प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक वंदन-अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय कैबिनेट में मेधावी विद्यार्थियों के लिए पीएम- विद्यालक्ष्मी योजना मंजूर कर उन सभी विद्यार्थियों की राह आसान कर दी है, जिनके लिए आर्थिक कारणों ने बाधाएं खड़ी कर दी।
PM Vidya Lakshmi Yojana-2024 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पीएम विद्या लक्ष्मी योजना से विद्यार्थियों की प्रगति के द्वार खुलेंगे। मेधावी विद्यार्थियों के सपने साकार होंगे और विकसित भारत में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिक्षा ऋण के इस ऐतिहासिक निर्णय से प्रति वर्ष 22 लाख से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़िए….
• ब्राजील की 51 वर्षीय महिला को भिंड के 30 वर्षीय पुरुष से हुआ प्यार
क्या है पीएम विद्या लक्ष्मी योजना (PM Vidya Lakshmi Yojana-2024)
PM Vidya Lakshmi Yojana-2024 केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 8 लाख रुपये है। इन परिवारों के छात्रों की पढ़ाई के लिए पीएम विद्या लक्ष्मी योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के ऋण पर 3% ब्याज अनुदान मिलेगा। 7.5 लाख रुपये तक के ऋण पर भारत सरकार 75% क्रेडिट गारंटी देगी। उन्होंने कहा कि मिशन मोड तंत्र शिक्षा के विस्तार को सुगम बनाएगा।
यह भी पढ़िए….
• मध्यप्रदेश में 12 हजार पटवारियों को किया जाएगा इधर-उधर, जानिए वजह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया क्यु लिया ये फैसला (PM Vidya Lakshmi Yojana-2024)
PM Vidya Lakshmi Yojana-2024 कैबिनेट में पीएम विद्या लक्ष्मी योजना पर फैसले को प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षा को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि शिक्षा को और अधिक सुलभ बनाने के लिए सरकार ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर युवाओं का समर्थन करने के लिए पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना को मंजूरी दी है।
PM Vidya Lakshmi Yojana-2024 यह युवा शक्ति को सशक्त बनाने और हमारे राष्ट्र के लिए एक उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में वित्तीय वर्ष 2024-25 में कार्यशील पूंजी के लिए 10,700 करोड़ रुपये की इक्विटी डालने को मंजूरी दिए जाने पर उन्होंने कहा कि इससे इसकी क्षमता बढ़ेगी और यह किसानों के लिए बेहतर समर्थन भी सुनिश्चित करेगा।
यह भी पढ़िए….
• मध्यप्रदेश के इन शहरों के बीच बनेगा 704 करोड़ रुपये के फोरलेन हाइवे, 14 नवीन पुल करेंगे सफर आसान
स्टूडेंट्स को 10 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन (PM Vidya Lakshmi Yojana-2024)
PM Vidya Lakshmi Yojana-2024 पीएम विद्या लक्ष्मी योजना के अंर्तगत सालाना आठ लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों के स्टूडेंट्स को 10 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन दिया जाएगा। कैबिनेट मीटिंग में लिए गए इस फैसले की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव ने दी है। उन्होंने बताया कि सरकार इस पर 3 फीसदी की ब्याज सब्सिडी देगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना का लाभ हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन में एडमिशन लेने वाला कोई भी स्टूडेंट ले सकता है। इस योजना के माध्यम से लोन लेने के लिए किसी गारंटर की जरूरत नहीं होगी।
यह भी पढ़िए….
प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता (PM Vidya Lakshmi Yojana-2024)
PM Vidya Lakshmi Yojana-2024 प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता इस प्रकार है:-
- हायर स्टडी के लिए जिस इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया है, NIRF रैंकिंग में ऑल इंडिया 100 और स्टेट में 200 या इसके भीतर रैंक होनी चाहिए. यह इंस्टीट्यूट सरकारी होना चाहिए।
- स्टूडेंट्स की सालाना आय 8 लाख या इससे कम होनी चाहिए।
- हर साल 1 लाख स्टूडेंट्स को प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना से लोन दिया जाएगा।
- 7.5 लाख रुपये लोन तक के लिए भारत सरकार 75% क्रेडिट गारंटी देगी।
यह भी पढ़िए….
• मध्यप्रदेश का सरकारी स्कूल दुनिया में नम्बर-1, लंदन से सीधे हुई घोषणा, जानिए कैसे हुआ चयन
प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना का लाभ 22 लाख छात्र-छात्राओं को मिलेगा (PM Vidya Lakshmi Yojana-2024)
PM Vidya Lakshmi Yojana-2024 पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के दायरे में देश के प्रमुख 860 हायर इंस्टीट्यूशन्स के 22 लाख से अधिक छात्र आएंगे। आपको बता दें कि विद्यालक्ष्मी योजना के तहत 4.5 लाख रुपए तक की सालाना आय वाले छात्रों को पहले से पूर्ण ब्याज अनुदान मिल रहा है। पीएम विद्यालक्ष्मी योजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 का ही विस्तार है।
यह भी पढ़िए….
• वैदिक घड़ी क्या है, जानिए कैसे चलती है वैदिक घड़ी और क्या-क्या जान सकते इस वैदिक घड़ी से
हर साल एक लाख छात्रों को मिलेगा लाभ (PM Vidya Lakshmi Yojana-2024)
PM Vidya Lakshmi Yojana-2024 ब्याज छूट सहायता हर साल एक लाख छात्रों को दी जाएगी। उन छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी जो सरकारी संस्थानों से हैं और जिन्होंने टेक्निकल/प्रोफेशनल कोर्स का ऑप्शन चुना है। इस योजना पर सरकार वित्त वर्ष 2024-25 से 2030-31 के दौरान 3600 करोड़ रुपये खर्च करेगी और इस अवधि के दौरान 7 लाख नए छात्रों को इस ब्याज छूट का लाभ मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़िए….
• मध्यप्रदेश के 4 पंचायत सचिवों को जेल भेजा, जानिए पूरा मामला
प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना के लिए जरुरी दस्तावेज (PM Vidya Lakshmi Yojana-2024)
PM Vidya Lakshmi Yojana-2024 पीएम विद्या लक्ष्मी योजना के लिए जरुरी दस्तावेज इस प्रकार है:-
- आवेदन पत्र,
- पहचान पत्र (आधार कार्ड या पासपोर्ट),
- आय प्रमाण पत्र,
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो),
- पता प्रमाण पत्र,
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं और 12वीं की मार्कशीट)
यह भी पढ़िए….
• ना पेट्रोल, ना बैटरी नॉनस्टॉप चलेगा बजाज का ये स्कूटर
प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए कैसे करें आवेदन (PM Vidya Lakshmi Yojana-2024)
PM Vidya Lakshmi Yojana-2024 प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के लिए आवेदन विद्यालक्ष्मी पोर्टल https://www.vidyalakshmi.co.in/ पर जाकर करना होगा। वेरीफिकेशन डिजीलॉकर जैसे माध्यम से किया जाएगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए भारतीय नागरिक होना चाहिए। आवेदक के पास 10वीं और 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए. किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश प्राप्त किया हो

