PM Kusum-C Yojana Last Date 31st August-2022 प्रधानमंत्री कुसुम-सी योजना में लोगों का रूझान देखते हुए आवदेन की अंतिम तिथि 24 अगस्त से बढ़ाकर 31 अगस्त 2022 बढ़ा दी, जाने इस योजना में आवेदन कैसे करें
PM Kusum-C Yojana Last Date 31st August-2022 प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा एवं उत्थान महाभियान योजना (पीएम-कुसुम)-C योजना में लोगों का रूझान देखते हुए आवदेन की अंतिम तिथि 24 अगस्त से बढ़ाकर 31 अगस्त 2022 कर दी गई है। योजना मे प्रदेश के कृषि फीडर्स को सौर ऊर्जा से ऊर्जीकृत कर निवेशकों और किसानों को लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से प्रथम चरण में 1250 मेगावॉट क्षमता के सौर संयंत्र स्थापित किये जाएँगे।
‘आगे आयें लाभ उठायें’ की तर्ज़ पर संपूर्ण दस्तावेज के साथ पहले आवेदन करने वाले कृषकों, व्यवसाइयों, संस्थाओं, निवेशकों और विकासकों को प्राथमिकता दी जाएगी। सोलर संयंत्र स्थापना के लिये 30 प्रतिशत अनुदान के साथ शासन द्वारा 25 वर्षों तक बिजली क्रय एवं भुगतान की गारंटी दी जाएगी। सौर संयंत्र की स्थापना कृषि फीडर्स के समीप किसानों की भूमि पर की जाएगी। किसान को सिंचाई के लिये दिन में बिजली मिलेगी।
यह भी पढ़ें…….
• फ्री सिलाई मशीन योजना में कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस
• किसानों को खेतों में तारबंदी के लिए मिलेगी सब्सिडी, जानिए कैसे होगा आवेदन
प्रधानमंत्री कुसुम सी योजना का उद्देश्य (PM Kusum-C Yojana Last Date 31st August-2022)
PM Kusum-C Yojana Last Date 31st August-2022 प्रधानमंत्री कुसुम सी योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि कुसुम योजना के तहत किसानों, किसानों, पंचायत, सहकारी समितियों का समूह सोलर पंप लगाने के लिए आवेदन कर सकता है। इस योजना में शामिल कुल लागत को तीन श्रेणियों में बाँटा जाता है जिसमें सरकार किसानों की मदद करेगी। सरकार किसानों को 60% की सब्सिडी प्रदान करेगी और लागत का 30% लोन के रूप में सरकार द्वारा दिया जाएगा। किसानों को केवल प्रोजेक्ट की कुल लागत का 10% देना होगा। सोलर पैनल से पैदा होने वाली बिजली को किसान बेच सकते हैं। बिजली बेचने के बाद प्राप्त धन का उपयोग नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें…..
• आधार कार्ड (Aadhar Card) घर बैठे अपने मोबाइल से कैसे अपडेट करें, जानिए पूरी प्रोसेस
प्रधानमंत्री कुसुम सी योजना की विशेषताएं (PM Kusum-C Yojana Last Date 31st August-2022)
PM Kusum-C Yojana Last Date 31st August-2022 प्रधानमंत्री कुसुम सी योजना की विशेषताएं इस प्रकार है:-
- सोलर पम्प का उपयोग सिंचाई के लिए किया जाएगा। इसको आप किसी को बेच नहीं सकते या इसमें किसी अन्य का हस्तांतरित नहीं किया जायेगा।
- अगर किसान के पास सिंचाई के लिए पहले से ही कोई स्थायी स्रोत है, तो सोलर पम्प का उपयोग अपनी आवश्यकता के अनुसार ही करना होगा।
- इसमें अपनी योग्यता पात्रता के अनुसार विभाग द्वारा सहमति प्रदान करने के बाद ही आप आप सोलर यंत्र लगा सकते हैं।
- आवेदक को आवेदन करते समय ही राशि का भुगतान करना होगा।
- जब आपको सौर यंत्रो की आवश्यकता होगी तभी आप इनका उपयोग करेंगे। और इन यंत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसान की होगी। इसमें सरकार द्वारा कोई भी जिममेदारी नहीं ली जाएगी।
- सोलर पम्प को लगाने के बाद यदि यंत्रो में किसी भी प्रकार की समस्या आती है उसमें सरकार या विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं बनेगी।
- यदि एक बार ऊर्जा यंत्र लगा दिए जायेंगे तो उन्हें एक जगह से दूसरी जगह हस्तांतरित नहीं कर सकते।
- सोलर प्लेट लगाने के लिए धूप वाला स्थान उपलब्ध कराने की सारी जिम्मेदारी आवेदक किसान की होगी।
- सोलर प्लेट लगाने के बाद यदि उम्मीदवार किसान अपना मोबाइल नंबर बदलता है तो उन्हें इसकी जानकारी मध्य प्रदेश के ऊर्जा विभाग में देना आवश्यक होगा और अपना नया मोबाइल नंबर कार्यालय में दर्ज कराना होगा।
- पैनल के साफ़-सफाई की जिम्मेदारी आवेदक की ही होगी।
- प्रधानमंत्री कुसुम सी योजना में राशि प्राप्त होने के बाद 120 दिन बाद किसानों के खेत में सोलर प्लांट लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें……
प्रधानमंत्री कुसुम सी योजना से मिलने वाले लाभ (PM Kusum-C Yojana Last Date 31st August-2022)
PM Kusum-C Yojana Last Date 31st August-2022 प्रधानमंत्री कुसुम सी योजना से मिलने वाले लाभ इस प्रकार है:-
- प्रधानमंत्री कुसुम सी योजना का लाभ लगभग देश के 20 लाख किसानो को मिलेगा। प्रधानमंत्री कुसुम सी योजना को केंद्र सरकार द्वारा चलाया जायेगा।
- मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा 5 वर्षों के अंतर्गत 2 लाख सोलर पैनल लगाए जाएंगे।
- अब किसान हर महीने ऊर्जा नवीनीकरण के माध्यम से हर महीने बिजली उत्पादित करके सरकारी और गैर सरकारी कंपनियों को प्रति यूनिट के हिसाब से बेचा जायेगा।
- अब किसान सोलर पैनल के माध्यम से सिंचाई कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अब किसी भी बिजली या डीजल की आवश्यकता नहीं होगी।
- सिंचाई के लिए डीजल का प्रयोग ना होने से किसानो के डीजल की खपत के पैसे बचेंगे। जिससे की वे अपने लिए अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति कर सके।
- प्रधानमंत्री कुसुम सी योजना राज्य के उन लोगो के लिए लाभदायक होगी जो सूखाग्रस्त इलाके से हैं, और जिनके क्षेत्र में बिजली की उपलब्धता नहीं है। प्रधानमंत्री कुसुम सी योजना से आपको पानी और बिजली सुविधा आसानी से प्राप्त हो सकेंगे।
- प्रधानमंत्री कुसुम सी योजना के अंतर्गत किसानो को सिर्फ 10 प्रतिशत लागत अपनी तरफ से देना होगा बाकी की 60 प्रतिशत सरकार देगी और 30 प्रतिशत लोन के रूप में आप भुगतान करेंगे।
- ऊर्जा यंत्र को आप बंजर भूमि में भी लगा सकते हैं लेकिन यदि आपके पास बंजर भूमि नहीं है तो आप इसे कहीं भी लगा सकते हैं और पैनल के नीचे छोटी फसलों का उत्पादन कर सकते हैं।
- 500 किलोवाट से 2 मेगावाट तक की क्षमता के विकेंद्रीकृत (Decentralized) सौर ऊर्जा संयंत्रों (SPP) को विकसित करने की व्यवस्था कुसुम योजना के तहत बनाई गई है।
यह भी पढ़ें……
• Makhana Ki Kheti Kaise kare मखाना की खेती की जाती है, जानिए इससे क्या लाभ होते हैं।
प्रधानमंत्री कुसुम सी योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (PM Kusum-C Yojana Last Date 31st August-2022)
PM Kusum-C Yojana Last Date 31st August-2022 प्रधानमंत्री कुसुम सी योजना में ऑनलाइन आवेदन इस प्रकार करें:-
- सबसे पहले आवेदक को मुख्यमंत्री सोलर पंप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा आपको इसमें नवीन आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करें दें।
- आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और आपके फोन में एक ओटीपी आएगा। आपको ओटीपी दर्ज करना होगा।
- फिर आपको स्क्रीन पर सामान्य जानकारी का एक फॉर्म मिलेगा जिसमें आपको आवेदक का नाम, जिले का नाम, पिता का नाम, तहसील, गांव, लोकसभा, विधानसभा, पिनकोड, मोबाइल नंबर, लिंग आदि जानकारी भरनी होगी और सुरक्षित करें के बटन पर क्लिक कर दें।
- फिर आपको आधार e-KYC, बैंक अकाउंट, जाति स्वघोषणा, जमीन से संबंधित, खसरे की जानकारी और सोलर पंप की जानकारी दर्ज कर दें। आपको एक-एक विवरण करके सभी जानकारी भरनी होगी।
- आप अंत में आवेदन को सुरक्षित करें के लिंक पर क्लिक कर दे। आपको रजिस्ट्रेशन नंबर आपके मोबाइल नंबर पर मेसेज के माध्यम से सूचित कर दी जाएगी अब आप पेमेंट प्रोसेस के लिए आगे बढ़ें।
- आपको पे नाउ के बटन पर क्लिक करना होगा।
- आपको ऑनलाइन पेमेंट करना होगा और सभी जानकारी भरनी होगी। आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।
यह भी पढ़ें…….
पैन कार्ड को आधार कार्ड से ऑनलाइन और एसएमएस (SMS) से लिंक करें, देखें पूरी प्रोसेस प्रूफ के साथ
प्रधानमंत्री कुसुम सी योजना को तीन भाग (PM Kusum-C Yojana Last Date 31st August-2022)
PM Kusum-C Yojana Last Date 31st August-2022 प्रधानमंत्री कुसुम सी योजना को तीन भाग है जो इस प्रकार है:-
भाग-A
- प्रधानमंत्री कुसुम सी योजना के तहत, श्रमिक 10,000 मेगावाट विकेंद्रीकृत नवीकरणीय ऊर्जा ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना करेंगे, जो बंजर भूमि पर ग्रिड से जुड़े हैं।
- ये ग्रिड किसानों, सहकारी समितियों, किसानों के समूह, पंचायतों, जल उपयोगकर्ता संघों (WUA) और किसान उत्पादक संगठनों (FPO) द्वारा स्थापित किए जाएंगे।
- बिजली परियोजनाओं को उप-स्टेशन के 5 किलोमीटर के दायरे में सेटअप किया जाएगा।
भाग-B
- प्रधानमंत्री कुसुम सी योजना के तहत, किसानों को सौर कृषि पंप स्थापित करने के लिए 17.50 लाख रु. का फण्ड दिया जाएगा।
- मौजूदा डीज़ल कृषि पंपों को बदलने के लिए पंपों की क्षमता 7.5 एचपी तक होगी।
- क्षमता 7.5 एचपी से अधिक हो सकती है लेकिन आर्थिक सहायता केवल 7.5 एचपी की क्षमता के लिए प्रदान की जाएगी।
भाग-C
- प्रधानमंत्री कुसुम सी योजना 10 लाख ग्रिड से जुड़े कृषि पंपों के सोलराइज़ेशन के लिए है और अलग-अलग किसानों को ग्रिड पंप के लिए सोलराइज़ पंपों के लिए फण्ड दिया जाएगा।
- पूर्व निर्धारित टैरिफ पर भारत की वितरण कंपनियों (DISCOMs) को अतिरिक्त सौर ऊर्जा बेची जाएगी।
- उत्पादित सौर ऊर्जा का उपयोग करके किसान की सिंचाई की ज़रूरतों को पूरा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें……
प्रधानमंत्री कुसुम सी योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज (PM Kusum-C Yojana Last Date 31st August-2022)
PM Kusum-C Yojana Last Date 31st August-2022 प्रधानमंत्री कुसुम सी योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज इस प्रकार है:-
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट से जुडी जानकारी
- आय प्रमाण पत्र
- जिस खेत में सोलर पैनल लगाए जायेंगे उस खेत के कागजात
- पासपोर्ट साइज फोटो
यह भी पढ़ें…….
• बीपीएल राशन कार्ड घर बैठे ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कैसे बनाएं, जानिए पूरी प्रोसेस
• ग्राम पंचायत के विकाश कार्यों को अब ऑनलाइन(Online) देखें
• प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें, जानिए पूरी प्रोसेस
प्रधानमंत्री कुसुम योजना से संबंधित प्रश्नोत्तर (PM Kusum-C Yojana Last Date 31st August-2022)
PM Kusum-C Yojana Last Date 31st August-2022 प्रधानमंत्री कुसुम योजना से संबंधित प्रश्नोत्तर इस प्रकार है:-
प्रश्न-1 कुसुम योजना मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
उत्तर- कुसुम योजना मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट- cmsolarpump.mp.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।
प्रश्न-2 सरकार द्वारा योजना में किसानो को कितनी सहायता दी जाएगी ?
उत्तर- प्रधानमंत्री कुसुम योजना में सरकार द्वारा किसानों को 60 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी 30 प्रतिशत उम्मीदवार किसानो को लोन के रूप में देना होगा। और कुल लागत का 10 फीसदी किसान को आवेदन करते समय देना होगा।
प्रश्न-3 प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत किसान यदि आवेदन के समय शुल्क जमा नहीं करते हैं तो क्या उन्हें योजना का लाभ दिया जायेगा ?
उत्तर- जी नहीं आपको योजना का लाभ लेने के लिए पहले शुल्क जमा करना जरुरी होगा। नहीं तो आपका आवेदन रद्द कर दिया जायेगा। आपको आवेदन ऑनलाइन मोड़ में ही करना होगा।
प्रश्न-4 प्रधानमंत्री कुसुम योजना का लाभ कौन-कौन ले सकते हैं ?
उत्तर- योजना का लाभ देश के सभी किसान ले सकते हैं।
प्रश्न-5 मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री कुसुम योजना के लिए आवेदन कैसे करें ?
उत्तर- हमने अपने लेख के माध्यम से आपको ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी जानकारी दी है आप दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करके अपना आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न-6 क्या प्रधानमंत्री कुसुम योजना में ऑफलाइन मोड़ में आवेदन किया जा सकता है ?
उत्तर- जी हाँ आप ऑफलाइन मोड़ में आवेदन कर सकते हैं इसके लिए आपको अपने राज्य के या जिले के ऊर्जा विभाग में जाना होगा।
प्रश्न-7 आवेदन शुल्क जमा करने पर विभाग द्वारा ऊर्जा यंत्र कब स्थापित किये जायेंगे ?
उत्तर- शुल्क जमा करने के 120 दिन बाद उम्मीदवार के खेतों में ऊर्जा यंत्र लगाए जायेंगे।
प्रश्न-8 क्या योजना का लाभ सिर्फ किसान ले सकते हैं ?
उत्तर- जी हां कुसुम योजना का लाभ किसानो को ही प्राप्त हो सकता है।
प्रश्न-9 क्या योजना का लाभ सिर्फ किसान ले सकते हैं ?
उत्तर- जी हां कुसुम योजना का लाभ किसानो को ही प्राप्त हो सकता है।
प्रश्न-9 प्रधानमंत्री कुसुम योजना ऊर्जा विभाग से जुड़ा हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
उत्तर- यदि आपको योजना से जुडी कोई भी जानकारी चाहिए या आपको कोई भी समस्या है तो आप नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश उर्जा विकास निगम लिमिटेड
उर्जा भवन ,लिंक रोड नं.– 2
शिवाजी नगर ,भोपाल (मध्यप्रदेश)
0755-2575670 , 2553595
जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों के । सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook Group, WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24 संवाददाता बनना चाहते हैं, तो 99939-19399 पर संपर्क करें।

