Saturday, July 6, 2024
Homeप्रदेशप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी हुई, जानिए कैसे...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी हुई, जानिए कैसे चेक करें

PM Kisan Samman Nidhi Yojana MP-2024 किसानों के लिए खुशखबरी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी हुई, 9.26 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर किये 20 हजार करोड़ रुपये

PM Kisan Samman Nidhi Yojana MP-2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 18 जून 2024 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी कर दी है। इसमें लगभग 9.26 करोड़ किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए की किस्त भेजी गई है। आज कुल 20 हजार करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में किसानों के खाते में ये राशि ट्रांसफर की गई।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana MP-2024 इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी 2024 को योजना की 16वीं किस्त जारी हुई थी। तब 21 हजार करोड़ से ज्यादा रकम ट्रांसफर की गई थी। इस योजना के अंतर्गत सरकार हर साल किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों में 6000 रुपए ट्रांसफर करती है।

यह भी पढ़िए….

• घर की बिजली भी अब रिचार्ज से चलेगी, जितना बैलेंस होगा उतनी ही बिजली चलेगी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त नही आई तो क्या करें (PM Kisan Samman Nidhi Yojana MP-2024)

PM Kisan Samman Nidhi Yojana MP-2024 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त नही तो किसानों को इस योजना के रजिस्ट्रेशन में कोई परेशानी आ रही है, या आपकी किस्त से जुड़ी कोई परेशानी आ रही है, या कोई और अन्य सवाल है तो इसके लिए आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर फार्मर कॉर्नर में हेल्प डेस्क पर जाना होगा।

हेल्प डेस्क पर क्लिक करने के बाद यहां आप अपना आधार नंबर, अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें। गेट डिटेल्स क्लिक करने पर क्वेरी फॉर्म आ जाएगा। यहां ड्रॉप डाउन में अकाउंट नंबर, पेमेंट, आधार और अन्य समस्याओं से जुड़े ऑप्शन दिए गए हैं। अपनी समस्या के हिसाब से इसे चुने और नीचे इसका विवरण भी लिखे। अब इसे सब्मिट कर दें।

यह भी पढ़िए…..

• सोयाबीन की बुवाई के लिए कृषि वैज्ञानिक की उचित सलाह, जानिए कब करना है सोयाबीन की बोवनी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त कैसे चेक करें (PM Kisan Samman Nidhi Yojana MP-2024)

PM Kisan Samman Nidhi Yojana MP-2024 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त इस प्रकार चेक करें:-

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त चेक करने के लिए किसान भाईयों सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • फिर किसान आपको होमपेज पर सम्बंधित लिंक पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालना होगा।
  • इसके बाद वह कैप्चा दर्ज करना होगा।
  • अब किसान ‘Get Status’ पर क्लिक करें।
  • फिर स्क्रीन पर किस्त से जुड़ा का स्टेटस दिखाई देगा।

यह भी पढ़िए….

• बजाज ने निकाला नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जो एक बार चार्ज करने पर चलेगा 123 किलोमीटर, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त एप्प के माध्यम से कैसे चेक करें (PM Kisan Samman Nidhi Yojana MP-2024)

PM Kisan Samman Nidhi Yojana MP-2024 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त एप्प के माध्यम से इस प्रकार चेक करें:- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना PM किसान मोबाइल एप्प के माध्यम से किसान अपने भुगतान की स्थिति की जांच कर सकते हैं। सबसे पहले किसान एप्प को Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड करें। फिर पंजीकरण संख्या या आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद ओटीपी दर्ज करें और फिर लॉगिन पर क्लिक करें। लाभार्थी स्थिति पर क्लिक करें और स्क्रीन पर भुगतान की स्थिति दिखाई देगी।

यह भी पढ़िए….

• इस बार श्रावण माह की शुरुआत सोमवार से ओर समापन भी सोमवार से होगा, जानिए कब-कब निकलेगी महाकाल की सवारी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि अगर खाते में नहीं आए तो क्या करें (PM Kisan Samman Nidhi Yojana MP-2024)

PM Kisan Samman Nidhi Yojana MP-2024 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि अगर किसान भाई के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त नहीं आई है तो आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan-ict@gov.in पर फार्मर कॉर्नर में हेल्प डेस्क पर जाकर अपनी परेशानी का हल कर सकते हैं। हेल्प डेस्क पर क्लिक कर आप आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें। गेट डिटेल्स क्लिक करने पर क्वेरी फॉर्म आ जाएगा।

यह भी पढ़िए….

• मध्यप्रदेश में इस बार समय से पहले पहुंचेगा मानसून, जानिए मध्यप्रदेश में कब से होगी बारिश

PM Kisan Samman Nidhi Yojana MP-2024 यहां ड्रॉप डाउन में अकाउंट नंबर, पेमेंट, आधार और अन्य समस्याओं से जुड़े ऑप्शन दिए गए हैं। अपनी समस्या के हिसाब से इसे चुने और नीचे इसका विवरण भी लिखे। फिर इसे सबमिट कर दें। इसके अलावा आप हेल्पलाइन नंबर 0120-6025109, 011-24300606 पर भी कॉल कर सकते हैं। आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं। आप लैंडलाइन नंबर्स 011-23381092, 23382401 पर भी कॉल करके मदद ले सकते हैं।

नमामि गंगे अभियान जल्द शुरु होगा, इसे जनता का अभियान बनाएं- मुख्यमंत्रीजुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र, पांचाल की पुकार समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला संवाददाता, तहसील संवाददाता आदि बनना चाहते हैं, तो इस नम्बर- 99939-19399 पर सम्पर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments