Monday, June 17, 2024
Homeप्रदेशPM Kisan Samman Nidhi Yojana-2023 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana-2023 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किश्त आज 27 फरवरी जारी होगी, किसान कैसे करें, जानिए

PM Kisan Samman Nidhi Yojana-2023 किसानों के लिए खुशखबरी आज 27 फरवरी 2023 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किश्त जारी होगी, आज इन किसानों के खाते में 13वीं किश्त की राशि जारी होगी, जिन किसानों के खाते में राशि नही आए वो कैसे चेक करें

PM Kisan Samman Nidhi Yojana-2023 हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कर्नाटक के बेलगावी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंर्तगत आठ करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 16 हजार 800 करोड़ रुपये से अधिक की 13वीं किस्त जारी करेंगे। इससे प्रत्येक पात्र भूमिधारक किसान के बैंक खाते में दो हजार रुपये आएंगे। हर किसान के बैंक खाते में आएंगे दो हजार रुपये प्रत्येक सीजन की खेती प्रारंभ होने से पहले सरकार हर किसान के बैंक खाते में दो हजार रुपये की किस्त जमा करा देती है। इससे किसानों को प्रत्येक वर्ष 6000 रुपये की सीधी मदद मिल जाती है। समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर प्रमुख रूप से उपस्थित होंगे।

यह भी पढ़ें………..

एक करोड़ महिलाओं को जोड़ने की तैयारी, जानिए कैसे मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ, कब शुरु होंगे आवेदन

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कैसे देखें (PM Kisan Samman Nidhi Yojana-2023)

PM Kisan Samman Nidhi Yojana-2023 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किश्त का वितरण 27 फरवरी 2023 को किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में कर्नाटक राज्य में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम से हितग्राही prevents.ncog.gov.in लिंक के माध्यम से जुड़ सकते हैं। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण pm india webcast.nic.in पर भी देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें………..

• किसानों को ड्रोन से खेती करना हुआ आसान, ड्रोन खरीदने के लिए किसानों को मिलेगी 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी

इन किसानों को नहीं मिलता प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ (PM Kisan Samman Nidhi Yojana-2023)

PM Kisan Samman Nidhi Yojana-2023 इन किसानों को नहीं मिलता प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ जानिए:-

  • सभी संस्थागत भूमिधारक इस योजना का फायदा नहीं ले सकते।
  • वे किसान परिवार जिसमें एक या अधिक सदस्य निम्नलिखित श्रेणियों से संबंधित हैं, वे इस योजना का फायदा नहीं उठा सकते- (A) संवैधानिक पदों पर हैं या पहले रहे हों।(B) पूर्व और वर्तमान मंत्री/राज्य मंत्री, राज्य सभा/राज्य विधानसभाओं/लोकसभा/राज्य विधान परिषदों के पूर्व या वर्तमान सदस्य, नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर और जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष। (C) केंद्र/राज्य सरकार के मंत्रालयों/कार्यालयों/विभागों और इसकी क्षेत्रीय इकाइयों के सभी सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी, केंद्रीय या राज्य सार्वजनिक उपक्रमों और सरकार के अधीन संबद्ध कार्यालयों/स्वायत्त संस्थानों के साथ-साथ स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ/lV क्लास/ग्रुप डी कर्मचारी को छोड़कर)
  • 10,000 रुपये या इससे अधिक की पेंशन पाने वाले सभी सेवानिवृत्त पेंशनभोगी (मल्टी टास्किंग कर्मचारियों को छोड़कर)।
  • पेशेवर निकायों के साथ पंजीकृत डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड एकाउंटेंट और आर्किटेक्ट भी पीएम किसान योजना का लाभ नहीं ले सकते।
  • वे सभी व्यक्ति जिन्होंने पिछले असेसमेंट ईयर में आयकर का भुगतान किया था, वे भी योजना का फायदा नहीं उठा सकते।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana-2023

यह भी पढ़ें………..

• मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में युवाओं को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का लोन साथ में सब्सिडी का लाभ भी मिलेगा, जानिए आवेदन कैसे करें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं कैसे चेक करें (PM Kisan Samman Nidhi Yojana-2023)

PM Kisan Samman Nidhi Yojana-2023 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं इस प्रकार चेक करें:-

  • सबसे पहले आपको को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा।
  • 13वीं किस्त सूची की जांच करने के लिए, हमने आपको इस लेख पीएम किसान 13वीं किश्त रिलीज की तारीख के तहत आधिकारिक पोर्टल का लिंक प्रदान किया है।
  • जैसे ही किसान आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर आएंगे, किसानों को यहां आकर लाभार्थी सूची टैब पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद किसानों को प्रधानमंत्री किसान 13वीं किस्त जारी होने की तारीख चेक करने के लिए सभी आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
  • किसानों को यहां अपने राज्य का नाम, जिले का नाम, तहसील का नाम, ब्लॉक का नाम और गांव का नाम दर्ज करना होगा।
  • जैसे ही किसानों ने प्रधानमंत्री किसान 13वीं किस्त जारी होने की तारीख चेक करने के लिए सभी एंट्रीज सही-सही दर्ज कर दी हैं, उसके बाद किसानों को गेट रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त सूची के संबंध में सारी जानकारी मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें………..

उज्जैन संभाग के 10 रेलवे स्टेशन विश्वस्तरीय बनेंगे, इसके अलावा प्रदेश में 70 विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनेंगे

जल्दी से ई-केवाईसी (e-KYC) करें (PM Kisan Samman Nidhi Yojana-2023)

PM Kisan Samman Nidhi Yojana-2023 अगर किसी किसान ने अभी तक अपना ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं कराया है, तो जल्दी से करा लें, क्योंकि बिना ई-केवाईसी (e-KYC) के प्रधानमंत्री किसान की अगली क़िश्त नहीं आएगी, और उन्हें पैसे नहीं मिलेंगे। इसके अलावा किसान लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं, और जान सकते हैं कि उन्हें इस बार PM किसान का पैसा मिलेगा या नहीं। इसके अलावा उम्मीदवारों का खाता NCPI से जुड़ा होना चाहिए, और साथ ही उन्हें अपनी जमीन को भी प्रमाणित करने की आवश्यकता है।

Stand Up India Yojana Main Online Apply-2022 स्टैंड अप इंडिया योजना में महिलाओं को मिलेगा 10 लाख से 1 करोड़ तक का लोन, जानिए इस योजना के लाभ

जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24 संवाददाता बनना चाहते हैं, तो 99939-19399 पर संपर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments