PM Awas Yojana Madhya Pradesh-2022 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धनतेरस के पावन पर्व पर 4 लाख 51 हजार गरीब परिवारों को गृह-प्रवेश करवाएंगे, यह आयोजन मुख्यमंत्री की उपस्थिति में सतना में होगा गृह-प्रवेश का आयोजन होगा
PM Awas Yojana Madhya Pradesh-2022 हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी धनतेरस के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश के लगभग 4 लाख 51 हजार गरीब परिवारों को वर्चुअल माध्यम से गृह-प्रवेश करायेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में बीटीआई मैदान सतना में गृह-प्रवेशम का राज्य स्तरीय समारोह 22 अक्टूबर को अपरान्ह 3 बजे से होगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह सिसोदिया, वन मंत्री श्री कुंवर विजय शाह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री रामखेलावन पटेल एवं सांसद सतना श्री गणेश सिंह उपस्थित रहेंगे।
यह भी पढ़ें………..
• आईडी कार्ड से आधार को जोड़ने का महा अभियान, युवाओं की भागीदारी करें सुनिश्चित- सीईओ राजन
• फ्री सिलाई मशीन योजना में कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस
मध्य प्रदेश में 48 लाख आवास स्वीकृत और 29 लाख आवास पूर्ण (PM Awas Yojana Madhya Pradesh-2022)
PM Awas Yojana Madhya Pradesh-2022 प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में मध्यप्रदेश में अब तक 48 लाख आवास स्वीकृत और 29 लाख आवास पूर्ण हो गये हैं। इन आवासों पर 35 हजार करोड़ से अधिक व्यय हुआ है। मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री आवास का कार्य तीव्र गति से हो रहा है और गत 6 माह में ही प्रदेश में 4 लाख 51 हजार आवास पूर्ण कर लिये गये हैं। आवास के निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा गया है। प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) निर्माण में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओं का भी लाभ दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें……..
• किसानों को खेतों में तारबंदी के लिए मिलेगी सब्सिडी, जानिए कैसे होगा आवेदन
• प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12वी किस्त कब आएगी, जाने पूरी जानकारी
प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है (PM Awas Yojana Madhya Pradesh-2022)
PM Awas Yojana Madhya Pradesh-2022 हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र ने देश के गरीबों के लिए अपने घर का सपना साकार करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की थी। वर्तमान में देश के करोड़ों लोग इस योजना के माध्यम अपने घर में रह रहे हैं। देश में आज भी कई नागरिक ऐसे हैं जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण खुद का घर बनवाने में एवं पुराने घर की मरम्मत करवाने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे सभी नागरिकों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का शुभारंभ किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा वर्ष 2015 में लांच किया गया था। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को घर की मरम्मत करवाने एवं घर बनवाने के लिए आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाती है। यह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
यह भी पढ़ें……..
• किसानों के लिए खुशखबरी, ड्रोन खरीदने के लिए मिलेगी 50 प्रतिशत की सब्सिडी, जानिए पूरी प्रोसेस
• प्रधानमंत्री फसल योजना में आवेदन कैसे करें, इस योजना का लाभ लेने के लिए, जानिए पूरी प्रोसेस
प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रकार (PM Awas Yojana Madhya Pradesh-2022)
PM Awas Yojana Madhya Pradesh-2022 प्रधानमंत्री आवास योजना दो प्रकार की होती है
- प्रधानमंत्री ग्रामीण (Rural) आवास योजना (PMAY-G)
- प्रधानमंत्री शहरी (Urban)आवास योजना (PMAY-U)
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G)
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का उद्देश्य ग्रामीण गरीबों की आवासीय आवश्यकताओं को पूरा करना है। इसका उद्देश्य शहरों को छोड़कर, भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे घरों में रहने वाले परिवारों को सभी बुनियादी सुविधाओं, जैसे बिजली की आपूर्ति, स्वच्छता, आदि पानी की सुविधा के साथ-साथ आर्थिक सहायता या पक्के मकान प्रदान करना है।
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना (PMAY-U)
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना (PM Urban Housing Scheme) का उद्देश्य शहर में गरीबों की आवास आवश्यकताओं को पूरा करना है।इस योजना के तहत लगभग 4,331 शहर और कस्बे चुने गए हैं। यह योजना इन 3 चरणों में प्रगति की दिशा में काम करेगी।
- स्टेप-1 इसमें 1 अप्रैल 2015 और मार्च 2017 के बीच चुनिंदा राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में 100 शहरों को शामिल करता है।
- स्टेप-2 इस चरण में अप्रैल 2017 और मार्च 2019 के बीच 200 अतिरिक्त शहर शामिल हैं।
- स्टेप-3 इसमें अप्रैल 2019 और मार्च 2022 के बीच शेष बाकी शहरों को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें…….
• प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण और शहरी लोग कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप
• ड्रोन से खेती करना हुआ आसान, घण्टों काम होगा अब मिनटों
प्रधानमंत्री आवास योजना से मिलने वाले लाभ एवं विशेषताएं (PM Awas Yojana Madhya Pradesh-2022)
PM Awas Yojana Madhya Pradesh-2022 प्रधानमंत्री आवास योजना से मिलने वाले लाभ एवं विशेषताएं ये है:-
- झुग्गीपुनर्वास के लिए भारत सरकार द्वारा प्रति घर के लिए 1 लाख रु. की सब्सिडी
- पार्टनरशिप और लाभार्थी के नेतृत्व वाले व्यक्तिगत घर निर्माण / विस्तार में किफायती आवास की हर यूनिट लिए 1.5 लाख रू. की केंद्रीय सहायता
- हाउसिंग लोन पर 6.5% तक की ब्याज सब्सिडी
- ब्याज सब्सिडी अधिकतम 20 वर्षों के लोन या आवेदक द्वारा लिए गए लोन अवधि पर लागू होती है, जो भी कम हो
- महिलाओं को घर के मालिक या सह-आवेदक बनने के लिए प्रोत्साहित करती है
- वरिष्ठ नागरिकों और विकलांगों के लिए ग्राउंड फ्लोर अनिवार्य
- घर के निर्माण के लिए टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल मैटेरियल का इस्तेमाल अनिवार्य
- घर/ फ्लैट की क्वालिटी नेशनल बिल्डिंग कोड (NBC) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के दिशा-निर्देशों के अनुसार होगी
- घर निर्माण से पहले भवन डिज़ाइन पर स्वीकृति अनिवार्य है
- लोन राशि या प्रॉपर्टी के मूल्य की कोई सीमा नहीं
यह भी पढ़ें…….
• वोटर आईडी को आधार कार्ड से ऑनलाइन (Online) और एसएमएस (SMS) से कैसे लिंक करें, जानिए स्टेप-टू-स्टेप
प्रधानमंत्री आवास योजना में अपना नाम कैसे देखें (PM Awas Yojana Madhya Pradesh-2022)
PM Awas Yojana Madhya Pradesh-2022 प्रधानमंत्री आवास योजना में अपना नाम इस प्रकार देखें:-
- सबसे पहले आपको MP आवास योजना की लिस्ट (MP Awas Yojana List) में अपना नाम देखने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in पर जाना है।
- यहाँ से आपको अपना नाम एमपी आवास योजना लिस्ट में सर्च करने के लिए इस वेबसाइट के मैं पेज के मीनू बार में Stakeholder पर क्लिक करना है।
- Stakeholder पर क्लिक करते ही इसके नीचे IAY /PMAYG Beneficiary पर क्लिक करना है।
- आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा यहाँ आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा। और इसे डालने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपकी मोबाइल या डेस्क टॉप की स्क्रीन पर आपको अपना पूरा विवरण (Beneficiary Details) दिखाई देगा; जैसे आपके राज्य, जिला, तहसील, ग्राम पंचायत, गांव आदि का नाम और नीचे की तरफ आपको लाभार्थी का नाम भी दिख जायेगा।
यह भी पढ़ें……
• विद्यार्थियों को जाति और मूल निवासी प्रमाण-पत्र विद्यालय में ही मिलेंगे- मुख्यमंत्री
• पैन कार्ड को आधार कार्ड से ऑनलाइन और एसएमएस (SMS) से लिंक करें, देखें पूरी प्रोसेस प्रूफ के साथ
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ कौन ले सकता है, एवं पात्रता शर्तें (PM Awas Yojana Madhya Pradesh-2022)
PM Awas Yojana Madhya Pradesh-2022 प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ कौन ले सकता है, एवं पात्रता शर्तें इस प्रकार है:-
- एक लाभार्थी परिवार के अंतर्गत पति, पत्नी, अविवाहित बेटे व बेटी आएंगे।
- अगर परिवार को कोई वयस्क सदस्य कार्यरत है, और उसके नाम पर कोई पक्का मकान नहीं है तो उसे किसी अन्य गृहस्थी का अंग माना जाएगा।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) : 3 लाख रु. तक की वार्षिक आय वाले परिवार
- निम्न आय समूह (LIG) : 3 लाख से 6 लाख रु. के बीच वार्षिक आय वाले परिवार
- मध्यम आय समूह I (MIG I) : 6 लाख से 12 लाख रु. के बीच वार्षिक आय वाले परिवार
- मध्यम आय समूह II (MIG II) : 12 से 18 लाख रु. के बीच वार्षिक आय वाले परिवार
- EWS और LIG आय समूहों के तहत आने वाली महिलाएं
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता शर्तें
- लाभार्थी परिवार के किसी भी सदस्य के पास भारत में पक्का घर नहीं होना चाहिए।
- लाभार्थी परिवार भारत सरकार / राज्य सरकार की किसी भी आवासीय योजना का लाभ न उठा रहा हो।
- लाभार्थी परिवार किसी भी प्राथमिक लोन संस्थान (PLI) से PMAY सब्सिडी का लाभ न उठा रहा हो।
- होम लोन लेने वाले, जिन्होंने PMAY सब्सिडी का लाभ उठाया था, वे लोन के दौरान होम लोन बैलेस ट्रांसफर के तहत फिर से सब्सिडी का क्लेम नहीं कर सकता।
- एक विवाहित जोड़े के लिए, व्यक्तिगत रूप से या संयुक्त स्वामित्व में एकल सब्सिडी के लिए योग्य होंगे।
- लाभार्थी परिवारों को MIG आय समूह के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए अपना आधार नम्बर प्रस्तुत करने की आवश्यकता है।
- ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत लाभार्थियों को योजना के तहत पूर्ण सहायता मिलेगी, जबकि एलआईजी और एमआईजी आय समूहों के तहत आने वाले लोग केवल पीएमएवाई 2019 के तहत क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना (सीएलएसएस) के लिए योग्य होंगे।
- जिस संपत्ति पर सीएलएसएस सब्सिडी का लाभ उठाया जाना चाहिए, उसमें पानी, सफाई, सीवरेज, सड़क, बिजली आदि जैसी बुनियादी सुविधाएं होनी चाहिए। संपत्ति को 2011 की जनगणना के अनुसार वैधानिक कस्बों में स्थित किया जाना चाहिए और अधिसूचित योजना सहित शहरों को अधिसूचित किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें…….
• देश में सबसे पहले हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू कर मध्यप्रदेश ने रचा इतिहास- मंत्री सखलेचा
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए जरुरी दस्तावेज (PM Awas Yojana Madhya Pradesh-2022)
PM Awas Yojana Madhya Pradesh-2022 प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए जरुरी दस्तावेज इस प्रकार है:-
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी
- बैंक खाता पास बुक
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
यह भी पढ़ें…….
• महाकाल लोक आम जनता के लिए खुला, जानिए महाकाल लोक कब से तक खुला रहेगा
प्रधानमंत्री आवास योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (PM Awas Yojana Madhya Pradesh-2022)
PM Awas Yojana Madhya Pradesh-2022 प्रधानमंत्री आवास योजना में ऑनलाइन आवेदन इस प्रकार करें:-
- प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- “Citizen Assessment” मेन्यू के तहत “Benefit under other 3 components” विकल्प चुनें।
- अपने आधार कार्ड के अनुसार अपना 12 अंकों का आधार नंबर और नाम दर्ज करें।
- आपके आधार नंबर के सफल वैरिफिकेशन पर, आपको PMAY आवेदन पेज पर भेज दिया जाएगा।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी, आय इनकम और बैंक स्टेटमेंट जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करें
- “I am aware of…” चेकबॉक्स पर टिक करें।
- कैप्चा दर्ज करें और “Save”बटन पर क्लिक करें।
- “Save” विकल्प पर क्लिक करने के बाद, एक सिस्टम जेनरेटेड एप्लिकेशन नंबर दिखाई देगा, जिसे आप भविष्य के लिए सेव कर सकते हैं।
- भरे हुए PMAY आवेदन फॉर्म को डाउनलोड और प्रिंट करें।
- सहायक दस्तावेजों के साथ अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या फाइनेंशियल संस्थान / बैंकों में फॉर्म जमा करें।

