PM Aayushman Bharat Yojana-2022 प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में अपना आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाईये, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की लिस्ट में अपना नाम कैसे देंखे, आपको पूरी जानकारी दी जाएगी।
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना (PM Aayushman Bharat Yojana-2022) के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा देश के गरीब परिवारों को सालाना 5 लाख रूपये के स्वास्थ्य बीमा की सहायता प्रदान कर रही है। इस स्वास्थ्य बीमा की सहायता के देश के लोग अपनी बीमारियों का इलाज सूचीबद्ध अस्पतालों में निशुल्क करवा सकते है। इस योजना के अंतर्गत गरीब जो पात्र है वो अपना गोल्डन कार्ड बनवाना सकते हैं। इस गोल्डन कार्ड की सहायता से देश के गरीब लोग निजी एवं शासकीय अस्पतालों में 5 लाख रूपये का निशुल्क अपना इलाज करवा सकते है। लेकिन लाभार्थी केवल उन ही अस्पतालों में निशुल्क अपना इलाज करवा सकते है जो केंद्र सरकार द्वारा चुने गए है। इस प्रधानमंत्रीआयुष्मान भारत योजनाके अंतर्गत देश के लोगो को इस योजना के तहत आवेदन करने के बाद में अपने नाम की जांच करनी होगी। जांच के व मन बाद वो लिस्ट में नाम देख सकता है। ओर लिस्ट नाम होने के बाद अपना आयुष्मान कार्ड बन सकता है। उसके बाद ही लाभार्थियों को 5 लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा का लाभ ले सकता है।
यह भी पढ़ें……
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य (PM Aayushman Bharat Yojana-2022)
PM Aayushman Bharat Yojana-2022 प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि हमारे देश के कई गरीब लोग जो कई बीमारी से लड़ रहे है, और उनके पास इलाज करवाने के लिए पैसे नहीं होने के कारण वह हॉस्पिटल में इलाज के लिए नहीं जा पाते और घर पर ही तड़प-तड़प के मर जाते है। वह आयुष्मान गोल्डन कार्ड द्वारा अपना इलाज फ्री में करवा सकेंगे उन्हें सरकार जन आरोग्य कार्ड प्रदान करवाएगी जिससे उन्हें सरकार की तरफ से आर्थिक मदद मिल पायेगी। वह अपने आस पास के शासकीय अस्पताल और निजी अस्पताल में जाकर अपना 5 लाख तक का इलाज निशुल्क करवा पाएंगे। गरीब परिवार के लोगो को निशुल्कइलाज हेतु केंद्र सरकार की और से यह एक विशेष प्रकार की योजना की घोषणा की गयी है जिसमें नागरिक सामान्य बीमारी से लेकर गंभीर बीमारी का इलाज करवा सकते है। प्रतिवर्ष के आधार पर लाभार्थी परिवारों को योजना के माध्यम से 5 लाख रूपए की कैशलेश स्वास्थ्य सुविधा गोल्डन कार्ड के माध्यम से प्रदान की जाएगी। गोल्डन कार्ड हेतु व्यक्ति अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र के माध्यम से आयुषमान कार्ड हेतु आवेदन कर सकते है।
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की लिस्ट में अपना नाम कैसे देंखे (PM Aayushman Bharat Yojana-2022)
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की लिस्ट में अपना नाम इस प्रकार देंखे :-
- सबसे पहले लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना (PM Aayushman Bharat Yojana-2022) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। Official Website पर जाने के बाद आपके सामने Home Page खुल जायेगा।
- इस होम पेज आपको Am I Eligible का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस Option पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नया Page खुल जायेगा।

- इस पेज पर आपको Login Form खुल जायेगा इस फॉर्म में आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।इसके बाद आपको Generate OTP के बटन पर क्लिक करना होगा ।इसके बाद आपके दिए गए Mobile Number पर एक OTP नंबर आएगा।
- आपको OTP बॉक्स में OTP भरना होगा।
- इसके बाद आपके सामने आगे का पेज खुल जायेगा। आपके लाभार्थी का नाम खोजने के लिए नीचे कुछ विकल्प दिए जाएंगे। इच्छित विकल्प पर Click करके अपना नाम खोजें।
- राशन कार्ड नंबर द्वारा
- लाभार्थी का नाम
- पंजीकृत Mobile Number द्वारा
- इसके बाद पूछे गए सभी विवरण प्रदान करना होगा ।इस प्रकार, खोज परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।इसेक बाद आप प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लिस्ट में अपना नाम देखे।
यह भी पढ़ें……….
• MP Alcohol News-2022 शराब पीने बाद नशा नही हुआ, तो युवक ने शिकायत कर दी, जानिए क्या है पूरा मामला
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना से मिलने वाले लाभ (PM Aayushman Bharat Yojana-2022)
PM Aayushman Bharat Yojana-2022 प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना से मिलने वाले लाभ इस प्रकार है :-
- प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में अपना नाम देखने के लिए लोगो को कही जाने की आवश्यकता नहीं है अब लोग घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन देख सकते है ।
- इस योजना के तहत लाभों का दावा करने के लिए आप स्वयं को निकटतम अनुभव वाले अस्पताल या सामुदायिक सेवा केंद्र (सीएससी) में पहचान सकते हैं ।
- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लिस्ट में जिनका नाम आएगा उन्हें सर्जरी, चिकित्सा और डेकेयर उपचार, दवाओं की लागत और निदान को कवर करने वाले 1,350 मेडिकल पैकेज।
- इस योजना के तहत देश एक नागरिको को 5 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जायेगा ।
- देश के नागरिको के लिए पीएम हेल्थ इंशोरेंस योजना है सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2011 के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रो के 8.03 करोड़ परिवार और शहरी क्षेत्रो के 2 .33 करोड़ परिवारों को इस योजना के अंतर्गत शामिल किया जायेगा ।
- निर्धारित मानदंडों के अनुसार SECC डेटाबेस में सूचीबद्ध सभी परिवारों को कवर किया जाएगा।
- देश के लोग इस योजना के अंतर्गत केवल सरकार द्वारा सूचीबद्ध हॉस्पिटलों में ही अपना इलाज करवा सकते है ।
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं PM Aayushman Bharat Yojana-2022
PM Aayushman Bharat Yojana-2022 आयुष्मान कार्ड इस प्रकार से बनवाएं :-
1. जन सेवा केंद्र द्वारा
- आवेदक को सबसे पहले अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र में जाना होगा।
- जन सेवा केंद्र वाले आपका नाम आयुष्मान भारत योजना की सूची मैं चेक करेंगे।
- अगर आपका नाम उस लिस्ट में उपलब्ध हुआ तो आपको गोल्डन कार्ड दे दिया जाएगा।
- इसके बाद आपको अपने जरूरी दस्तावेज जन सेवा केंद्र के एजेंट देने हैं जैसे के आधार कार्ड, राशन कार्ड, पंजीकृत मोबाइल नंबर।
- इसके बाद एजेंट आपका पंजीकरण करेंगे और पंजीकरण आईडी आपको प्रदान कर देंगे
- पंजीकरण आईडी मिलने के बाद जन सेवा केंद्र वाले आपको 10 से 15 दिन में आयुष्मान कार्ड प्रदान करेंगे।
- आपको गोल्डन कार्ड बनवाने की फीस देनी होगी जो है कुल ₹30
2. पंजीकृत और निजी अस्पताल से
- आपको निजी या सरकारी अस्पतालों में अपने दस्तावेज जैसे के आधार कार्ड, राशन कार्ड, पंजीकृत, मोबाइल नंबर आदि लेकर जाना होगा।
- इसके बाद आपका नाम जनसेवा आरोग्य योजना सूची में जांचा जाएगा।
- अगर आपका नाम आता है इस योजना में तो आपको आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें………
• आधार कार्ड (Aadhar Card) घर बैठे अपने मोबाइल से कैसे अपडेट करें, जानिए पूरी प्रोसेस
प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड कैसे डाउनलोड करें (PM Aayushman Bharat Yojana-2022)
PM Aayushman Bharat Yojana-2022 प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड डाउनलोड इस प्रकार करें :-
- सबसे पहले आपको इस योजना के ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।

- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा। इस होम पेज पर आपको लॉगइन ऑप्शन दिखाई देगा।
- लॉगइन ऑप्शन पर क्लिक करें और अपना ईमेल आईडी पासवर्ड डालकर साइन इन! बटन पर क्लिक करें।
- लोगिन करने के बाद आपके सामने एक नया पेट खुलकर आएगा। इसमें आपको अपना आधार नंबर डालना है।
- आधार नंबर डालने के बाद अगले पेज पर आपको अपने अंगूठे का निशान वेरीफाई करवाना होगा।
- अंगूठे का निशान वेरीफाई करवाने के बाद आपके सामने एक नया पेट खुलकर आएगा, जहां पर आपको काफी सारे ऑप्शन मिलेंगे।
- वहां आपको अप्रूव्ड बेनिफिशियरी के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने अप्रूव्ड गोल्डन कार्ड की लिस्ट आ जाएगी।
- इसमें अपना नाम सर्च करें और कन्फर्म प्रिंट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- कंफर्म प्रिंट पर क्लिक करने के बाद जन सेवा केंद्र वैलिड पर रीडायरेक्ट हो जाएगा।
- इसके बाद आपको सीएससी वॉलेट में अपना पासवर्ड डालना होगा। पासवर्ड डालें और उसके बाद वैलेट पिन डालें।
- इसके बाद आप फिर होम पेज पर आ जाएंगे।
- होम पेज पर आपको कैंडिडेट के नाम के आगे डाउनलोड कार्ड का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें और गोल्डन कार्ड को डाउनलोड करें।
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की पात्रता (PM Aayushman Bharat Yojana-2022)
PM Aayushman Bharat Yojana-2022 प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की पात्रता इस प्रकार है:-
ग्रामीण क्षेत्र के लिए पात्रता
- ग्रामीण क्षेत्र में कच्चा मकान होना चाहिए।
- परिवार की मुखिया महिला होनी चाहिए।
- परिवार में कोई ब्यक्ति विकलांग होना चाहिए कोई वयस्क 16-59 वर्ग की आयु का नही होना चाहिए।
- व्यक्ति मजदूरी करता हो।
- मासिक आय 10000 से कम होनी चाहिए।
- असहाय।
- भूमिहीन।
- इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में ब्यक्ति बेघर, भीख मांगने वाला या बंधुआ मजदूरी कर रहा हो वो खुद ही आयुष्मान भारत योजना में शामिल हो जायेगा।
शहरी क्षेत्र के लिए पात्रता
- इसके लिए ब्यक्ति कूड़ा कचरा उठाता हो, फेरी वाला हो, मजदूर हो, गार्ड की नौकरी करने वाले ,मोची, सफाई कर्मी, टेलर, ड्राईवर, दुकान में काम करने वाले, रिक्शा चलाने वाले, कुली का कम करने वाले, पेंटर, कंडक्टर, मिस्त्री, धोबी आदि।
- या जिनकी मासिक आय 10,000 से कम हो आदि लोग आयुष्मान योजना में शामिल हो सकेंगे।
यह भी पढ़ें…….
• फ्री सिलाई मशीन योजना में कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस
• आर.टी.ई. (RTE) के तहत प्रायवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश 15 जून से, जानिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
• किसानों को खेतों में तारबंदी के लिए मिलेगी सब्सिडी, जानिए कैसे होगा आवेदन
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के लिए जरुरी दस्तावेज (PM Aayushman Bharat Yojana-2022)
PM Aayushman Bharat Yojana-2022 प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के लिए जरुरी दस्तावेज इस प्रकार है:-
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- वोटर आईडी
- राशन कार्ड
- पत्ते का प्रमाण-पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नम्बर
यह भी पढ़ें……
• Makhana Ki Kheti Kaise kare मखाना की खेती की जाती है, जानिए इससे क्या लाभ होते हैं।
पैन कार्ड को आधार कार्ड से ऑनलाइन और एसएमएस (SMS) से लिंक करें, देखें पूरी प्रोसेस प्रूफ के साथ
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना से संबंधित प्रश्नोत्तर (PM Aayushman Bharat Yojana-2022)
PM Aayushman Bharat Yojana-2022 प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना से संबंधित प्रश्नोत्तर इस प्रकार है :-
प्रश्न-1 प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना लिस्ट कहाँ से प्राप्त करें?
उत्तर- प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना नई लिस्ट / लाभार्थी सूची आप PMJAY की ऑफिसियल वेबसाइट से जाँच कर सकते है। सूची देखने की जानकारी ऊपर दी गयी है।
प्रश्न-2 प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अस्पताल में भर्ती की प्रक्रिया क्या है?
उत्तर- प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आपको हॉस्पिटल में भर्ती (एडमिट) होने के लिए कोई खर्च नहीं देना है। पैनल अस्पताल में आपको आयुष्मान मित्र मिलेगा। यहाँ से मरीज आयुष्मान योजना से संबंधित मदद ले सकता है और हॉस्पिटल की सुविधाएं प्राप्त कर सकता है।
हॉस्पिटल में एक हेल्प डेस्क भी होता है जो दस्तावेज चेक करने, स्कीम में नामांकन के लिए वेरिफिकेशन में मदद करता है। इस योजना के अंतर्गत लाभ लेने वाले व्यक्ति देश के किसी भी सरकारी/पैनल में शामिल निजी अस्पताल में अपना इलाज करा सकते है।
प्रश्न-3 प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना रजिस्ट्रेशन 2022 कैसे करें?
उत्तर- यदि आप आयुष्मान भारत योजना के लिए रजिस्ट्रेशन या पंजीकरण करना चाहते तो आपको अपने नजदीकी अटल सेवा केंद्र या जन सेवा केंद्र से आवेदन करवा सकते है।
प्रश्न-4 प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के टोल फ्री नंबर क्या है?
उत्तर- प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के Ayushman Bharat Toll Free Number 14555 / 1800111565
प्रश्न-5 आयुष्मान कार्ड कैसे बनवायें?
उत्तर- आयुष्मान कार्ड के लाभार्थी पांच लाख रूपये तक का बीमा कवर ले सकते है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपको CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जा कर आवेदन कर सकते है। इसके लिए आपको जरूरी दस्तावेज़ देने होंगे। इससे पहले अपना नाम लाभार्थी सूची में देख ले, तभी आप आयुष्मान गोल्ड कार्ड बनवा सकते है।
जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों के । सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook Group, WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24 संवाददाता बनना चाहते हैं, तो 99939-19399 पर संपर्क करें।



