Patwari Transfer News MP-2024 मध्यप्रदेश के हजारों पटवारी जल्द ही इधर से उधर हो सकते हैं, मध्यप्रदेश सरकार ने इसके लिए कवायद चालू कर दी है
Patwari Transfer News MP-2024 मध्यप्रदेश की बहुत बड़ी खबर सामने आई है। MP के हजारों पटवारी ही इधर से उधर हो सकते हैं। राज्य सरकार ने इसके लिए कवायद चालू कर दी है। प्रदेश के भू-अभिलेख आयुक्त ने सभी कलेक्टरों से पटवारियों की जानकारी मांगी है। भू-अभिलेख आयुक्त ने जिलाधीशों को पत्र लिखकर गृह तहसील पद पदस्थ पटवारियों और गृह अनुविभाग में पदस्थ राजस्व निरीक्षकों यानि आरआई की जानकारी भेजी है। पत्र में पटवारी को गृह तहसील में पदस्थ नहीं करने के निर्देश की भी याद दिलाई गई है।
Patwari Transfer News MP-2024 राज्य सरकार गृह तहसीलों पटवारियों को हटाने की तैयारी कर रही है। जिससे प्रदेशभर में खलबली मच गई है। इधर पटवारी संघ ने ऐसे किसी निर्देश के जारी होने की बात ही नकार दी है। भू अभिलेख आयुक्त ने कलेक्टरों को भेजे पत्र में पटवारियों की गृह तहसीलों में पदस्थापना नहीं करने के निर्देश पर अमल करने का प्रमाण भी मांगा है। निर्देश का पालन नहीं करने की स्थिति में ऐसे पटवारियों की सूची भेजने को कहा है।
यह भी पढ़िए….
• मध्यप्रदेश का सरकारी स्कूल दुनिया में नम्बर-1, लंदन से सीधे हुई घोषणा, जानिए कैसे हुआ चयन
मध्यप्रदेश सरकार गृह जिलों से पटवारीयों को हटाएगी (Patwari Transfer News MP-2024)
Patwari Transfer News MP-2024 मध्यप्रदेश सरकार के इस फैसले के बाद लगभग 25 हजार पटवारी और 1 हजार 3 सौ राजस्व निरीक्षकों की परेशानी बढ़ गई है। सरकार का कहना है कि अपने गृह विभाग में रहने की वजह से पटवारी और राजस्व निरीक्षकों के काम में लापरवाही देखने को मिल रही है यही वजह है कि उन्हें दूसरे शहर में ट्रांसफर करने का सरकार ने फैसला किया है।
यह भी पढ़िए….
• मध्यप्रदेश के इन शहरों के बीच बनेगा 704 करोड़ रुपये के फोरलेन हाइवे, 14 नवीन पुल करेंगे सफर आसान
मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष (Patwari Transfer News MP-2024)
Patwari Transfer News MP-2024 मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह का कहना है कि पहले से पदस्थ पटवारियों के लिए ये निर्देश नहीं हैं। नए नियुक्त पटवारियों को गृह जिलों में पदस्थ नहीं किए जाने के निर्देश हैं। उपेंद्र सिंह के अनुसार ऐसा एक पुराना आदेश रद्द करा दिया गया था। उन्होंने सरकार से नए आदेश की जानकारी देने को भी कहा।
यह भी पढ़िए….
सरकार ने क्यु उठाया ये कदम (Patwari Transfer News MP-2024)
Patwari Transfer News MP-2024 राजस्व विभाग के अधिकारियों का मानना है कि राज्य सरकार का यह कदम पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। अब यह देखा जाना बाकी है कि इस नीति का राज्य के विभिन्न जिलों में पटवारियों की कार्यप्रणाली पर क्या प्रभाव पड़ेगा। गृह तहसील से हटाए जाने की इस प्रक्रिया से राज्य के लगभग 12 हजार पटवारियों के कार्यस्थल में बदलाव हो सकता है।
यह भी पढ़िए….
• वैदिक घड़ी क्या है, जानिए कैसे चलती है वैदिक घड़ी और क्या-क्या जान सकते इस वैदिक घड़ी से
MP के पटवारियों को इधर-उधर करने से संबंधित प्रश्नोत्तर (Patwari Transfer News MP-2024)
Patwari Transfer News MP-2024 MP के पटवारियों को इधर-उधर करने से संबंधित प्रश्नोत्तर इस प्रकार है:-
प्रश्न-1 मध्यप्रदेश सरकार ने गृह तहसीलों के पटवारियों को हटाने का निर्णय क्यों लिया है?
उत्तर- सरकार का मानना है कि गृह तहसील में पटवारियों की पदस्थापना से निष्पक्षता में कमी हो सकती है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है।
प्रश्न-2 इस निर्णय से कितने पटवारियों का स्थानांतरण हो सकता है?
उत्तर- इस निर्णय से लगभग 12 हजार पटवारियों का स्थानांतरण हो सकता है।
प्रश्न-3 क्या यह निर्देश सभी पटवारियों पर लागू होगा?
उत्तर- MP पटवारी संघ का कहना है कि यह निर्देश केवल नए पदस्थ पटवारियों पर लागू है, पुराने पटवारियों पर नहीं।

