Panchayat News MP-2024 मध्यप्रदेश के जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत के 4 सचिवों को जेल भेजा, जानिए किस मामले में इन पंचायत सचिवों को जेल हुई
Panchayat News MP-2024 मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जो मध्यप्रदेश में पहली बार हुआ है। उमरिया के जिला पंचायत सीईओ ने 4 पंचायत सचिवों को जेल भेज दिया है। इस मामले के बाद से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। जिले में एक सख्त कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह ओहरिया ने चार पंचायत सचिवों को गबन के आरोप में जेल भेज दिया है। अब सचिवों को 1 महीने जेल की हवा खानी पड़ेगी। मध्य प्रदेश में यह पहला मामला है जहां जिला पंचायत ने धारा 40 और 92 के तहत कार्रवाई करते हुए किसी को सिविल जेल भेजा है। इस मामले से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़िए….
• खाद कालाबाजारी करने वालों की अब खेर नही, सरकार सख्ती से निपटेगी- मुख्यमंत्री
पंचायत सचिवों ने ग्राम पंचायत का पैसा निजी कामों में खर्च किया (Panchayat News MP-2024)
Panchayat News MP-2024 मिली जानकारी के अनुसार, इन पंचायत सचिवों पर आरोप है कि उन्होंने ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यों की राशि को निजी कामों में खर्च किया है। उन पर यह भी आरोप है कि बिना काम कराए ही सरकारी पैसे निकाल लिए। जिला पंचायत न्यायालय में सुनवाई के बाद इनके खिलाफ वारंट जारी किया गया और उन्हें एक महीने के लिए जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़िए….
• ना पेट्रोल, ना बैटरी नॉनस्टॉप चलेगा बजाज का ये स्कूटर
इन पंचायत सचिवों को हुई जेल (Panchayat News MP-2024)
Panchayat News MP-2024 मध्यप्रदेश उमरिया जिले के इन पंचायतों के सचिवों को हुई जेल उमरिया जिला पंचायत सीईओ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बडेरी अचला हर्रवाह धमनी क़े पंचायत सचिव संतोष राय, कल्याण सिंह, सुभाष चंद्र और मानसिंह को जेल भेज दिया है।
जिला पंचायत सीईओ (Panchayat News MP-2024)
Panchayat News MP-2024 उमरिया जिला पंचायत सीईओ अभयसिंह ओहरिया ने बताया कि यह कार्रवाई पंचायत राज अधिनियम के तहत की गई है। उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्रवाई से भविष्य में अन्य सचिवों को भी सचेत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जेल भेजे गए सचिव कार्य योजना के अनुरूप काम नहीं कर रहे थे और यह पंचायत में बिना काम किए ही पैसे का आहरण कर लिया था, जिसके लिए इन पंचायत सचिव को नोटिस भी दिया गया था।
यह भी पढ़िए….
• उज्जैन-मक्सी फोरलेन रोड़ 700 करोड़ में बनेगा, जानिए पूरी जानकारी
अन्य ऐसी पंचायतों पर आगे भी होगी कार्यवाही (Panchayat News MP-2024)
Panchayat News MP-2024 उमरिया जिले में कई ऐसी पंचायतें हैं, जहां काम तो नहीं हुआ है लेकिन राशि आहरित कर ली गई है। इसके साथ ही कूट रचना और गुणवत्ताहींन काम कर के भी राशि का आहरण कर लिया गया है। जिला पंचायत सीईओ की यह कार्रवाई निश्चित रूप से भ्रष्टाचारियों के मन में खौफ पैदा करेगी और आने वाले समय में ऐसे भ्रष्टाचार के मामलों में लगाम लगेगी।
यह भी पढ़िए…..
• प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 योजना को मिली मंजूरी, जानिए किन-किन को मिलेगा इसका लाभ
कई बार ग्रामीणों ने इनके खिलाफ आवेदन दिया था (Panchayat News MP-2024)
Panchayat News MP-2024 कई बार जन सुनवाई में ग्रामीणों ने इनके खिलाफ आवेदन दिया था, जिसके बाद सचिवों को नोटिस भेजा गया था। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया द्वारा इन सचिवों को कई बार नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया था, परंतु बार-बार टालमटोल के कारण सचिवों ने समय पर जवाब नहीं दिया। इसके बाद, उन्हें अंतिम मौका भी दिया गया, लेकिन लापरवाही बरतने के कारण उन्हें जेल भेजने का फैसला किया गया।
यह भी पढ़िए….
• बड़नगर पुलिस द्वारा हफ्ता वसूली करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
घोटाले के आरोप में सरकार की सख्ती (Panchayat News MP-2024)
Panchayat News MP-2024 मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने सरकारी धन के गबन के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए प्रदेश सरकार ने इस बार कड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार उमरिया जिले के इतिहास में पहली बार, करकेली जनपद के 4 पंचायत सचिवों को एक महीने के लिए जेल भेजा गया है।

