Sunday, June 16, 2024
Homeदेश-विदेशNepal Plane Crash-2023 नेपाल में विमान दुर्घटना में सभी यात्रियों की हुई...

Nepal Plane Crash-2023 नेपाल में विमान दुर्घटना में सभी यात्रियों की हुई मौत, नेपाल में 30 साल में 28 विमान दुर्घटना हुई

Nepal Plane Crash-2023 नेपाल में विमान दुर्घटना हुई, दुर्घटना में विमान में सवार लगभग सभी यात्रियों की मौत, क्यु होती है विमान दुर्घटनाएं, नेपाल में पिछले 30 वर्षों में लगभग 28 विमान की दुर्घटनाएं हुई, क्यों

Nepal Plane Crash-2023 नेपाल में 72 यात्रियों को लेकर जा रहा यति एयरलाइंस का ATR 72-500 विमान रविवार को विमान क्रेश हो गया है। इस हादसे के बाद नेपाल में उड़ानों के जोखिम पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। पिछले 30 सालों में नेपाल में यह 28वां विमान हादसा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र, खराब मौसम, पुराने विमान और अनुभवहीन पायलट नेपाल को उड़ानों के लिए सबसे खतरनाक देश बनाते हैं। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण की 2019 की सुरक्षा रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल के पहाड़ पायलटों के सामने बड़ी चुनौती हैं।

यह भी पढ़ें……..

• इन्दौर अब नई उड़ान भरने के लिए तैयार है- मुख्यमंत्री

किसानों के लिए खुशखबरी, जानिए किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त किस तारीख को आएगी

जो विमान दुर्घटना ग्रस्त हुआ वह 42 साल पुराना था (Nepal Plane Crash-2023)

Nepal Plane Crash-2023 नेपाल में जिस विमान ATR 72-500 का हादसा हुआ है, ये एयरक्राफ्ट सीरीज का हिस्सा है। इस विमान के नाम में लगा 72 इसकी पैसेंजर कैपेसिटी को बताता है। इस मॉडल का पहला विमान 1981 में बना था। इसके बाद 100 से ज्यादा देशों की करीब 200 एयरलाइंस में इस विमान को शामिल किया गया। इस मॉडल के एयरक्राफ्ट को फ्रेंच कंपनी एयरबस और इटालियन एविएशन कंपनी लियोनार्दो ने मिलकर बनाया है। ये कंपनी कार्गो और कॉर्पोरेट एयरक्राफ्ट विमान भी बनाती है।

यह भी पढ़ें………

• वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड को घर बैठे लिंक करे, आज अभियान शुरु, जानिए पूरी प्रोसेस

• ग्राम पंचायतों में गरीबों को मिलेगा निशुल्क प्लॉट, जल्दी करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस

नेपाल में उड़ान भरना इतना मुश्किल और खतरनाक क्यों है (Nepal Plane Crash-2023)

Nepal Plane Crash-2023 नेपाल में उड़ान भरना मुश्किल और खतरनाक होने के कई कारण हैं। जैसे- नेपाल की प्राकृतिक बनावट यानी पहाड़, पुअर रेगुलेशन यानी खराब नियमन और नए विमानों की कमी विमानों के उड़ान के लिए नेपाल को सबसे खतरनाक देश बनाती है।

विमान दुर्घटना होने के मुख्य कारण (Nepal Plane Crash-2023)

Nepal Plane Crash-2023 विमान दुर्घटना होने के मुख्य कारण ये हो सकते है:-

1. संकरी घाटियों के चलते विमानों को टर्न लेने में कठिनाई- नेपाल के सिविल एविएशन अथॉरिटी की 2019 की सेफ्टी रिपोर्ट के मुताबिक, देश की खतरनाक भौगोलिक स्थिति भी पायलटों के सामने बड़ी चुनौती होती है। नेपाल में लगभग 3 करोड़ लोग रहते हैं। यहां दुनिया के 14 सबसे ऊंचे पहाड़ों में से माउंट एवरेस्ट समेत 8 स्थित हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल का एकमात्र इंटरनेशनल एयरपोर्ट समुद्र तल से 1,338 मीटर ऊपर एक संकरी घाटी में है, इसकी वजह से विमानों को मुड़ने के लिए काफी तंग जगह मिलती है। नेपाल के पूर्वोत्तर में स्थित लुक्ला शहर का एयरपोर्ट दुनिया के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट में से एक है। यह एयरपोर्ट एवरेस्ट का प्रवेशद्वार भी कहा जाता है। एयरपोर्ट के रनवे को पहाड़ों के बीच एक चट्टान को काटकर बनाया गया है। लुक्ला हवाई अड्डे के रनवे के एक छोर पर विशालकाय पहाड़ तो दूसरे छोर पर खाई है। ऐसे में सिर्फ अल्ट्रा ट्रेंड पायलटों को ही इस हवाई अड्डे पर विमान उतारने और उड़ान भरने की इजाजत है। एक छोटी सी भूल भी विमान में सवार सभी यात्रियों की जान ले सकती है।

2. मौसम का तेजी से बदलना- इसके अलावा पहाड़ों में मौसम तेजी से बदलता है, जो विमानों की उड़ान को काफी खतरनाक बनाता है। पल-पल बदलते मौसम के कारण पायलटों को विमान को नेविगेट करना मुश्किल हो जाता है। वो भी तब जब मौसम अचानक बदल जाए और सामने कुछ भी दिखाई न दे। साथ ही बर्फबारी से रनवे काफी खतरनाक हो जाता है। इन परिस्थितियों में पायलटों से होने वाली थोड़ी चूक भी इसे जानलेवा बना सकती है।

Nepal Plane Crash-2023

3. बेहतर रडार और काबिल स्टाफ की कमी- विमान क्रैश होने की दूसरी वजहों में बेहतर रडार तकनीक की कमी होना। इसकी वजह से पायलटों को दुर्गम इलाके और मुश्किल मौसम में नेविगेट करना मुश्किल हो जाता है। नेपाल एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के अशोक पोखरियाल बताते हैं कि पुराने विमानों में मॉडर्न वेदर रडार नहीं होते हैं। इस वजह से पायलट को रियल टाइम में मौसम की जानकारी नहीं मिल पाती है। नेपाल में आवश्यक और पर्याप्त कुशल, ट्रेंड और और हाईली सेल्फ मोटिवेटेड सिविल एविएशन स्टाफ भी नहीं है। वर्कफोर्स की कमी के कारण कुछ स्टाफ को नियमित ड्यूटी के अलावा भी कई घंटों तक काम करना पड़ता है। देखा जाए तो यह काम की गुणवत्ता को प्रभावित करता है।

4. खराब एविएशन रिकॉर्ड से 28 देशों में उड़ान पर प्रतिबंध- नेपाल के खराब एविएशन रिकॉर्ड की वजह से यूरोपीय कमीशन ने नेपाली एयरलाइंस पर 28 देशों के ब्लॉक में उड़ान भरने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रखा है।

5. एविएशन अथॉरिटी भ्रष्टाचार के आरोपों से भी घिरी- नेपाल की एविएशन अथॉरिटी भ्रष्टाचार के आरोपों से भी घिरी हुई है। 2019 में, यूरोपीय एयरोस्पेस कंपनी एयरबस ने नेपाल एयरलाइंस कॉर्पोरेशन के लिए दो संकरी बॉडी वाले एयरबस A320 जेट डील के लिए नेपाली बिजनेसमैन और अधिकारियों को 34 लाख यूरो यानी 3 करोड़ रुपए की रिश्वत दी थी।

यह भी पढ़ें……

• चेहरा दिखाकर आधार कार्ड डाउनलोड करें, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप

 राशन कार्ड को आधार कार्ड से ऑनलाइन ऑफलाइन लिंक करें, जानिए इससे मिलने वाले लाभ

विमान में 5 भारतीय यात्री सवार थे (Nepal Plane Crash-2023)

Nepal Plane Crash-2023 सीएएएन की समन्वय समिति, खोज एवं बचाव के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक दुर्घटनास्थल से 68 शव बरामद किए जा चुके हैं। अधिकारी ने कहा कि शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। साथ ही उन्होंने कहा कि चार और शव बरामद करने के प्रयास जारी हैं। विमान में पांच भारतीय, चार रूसी, दो कोरियाई के अलावा ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, अजेंटीना, इजराइल के एक-एक नागरिक सवार थे।

यह भी पढ़ें……..

फ्री सिलाई मशीन योजना में यहां करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस

ई-श्रम कार्ड धारकों कर लिए खुशखबरी, एक-एक हजार रुपये आना शुरु, ऐसे करें चेक अपने पैसे

विमान में कहा-कहा के यात्री सवार थे, विमान 72 यात्री सवार थे (Nepal Plane Crash-2023)

Nepal Plane Crash-2023 काठमांडू से पोखरा जा रहे Yeti Airline Crash में अब मृतकों की संख्या की पुष्टि हो गई है और दुर्भाग्य से इस दुर्घटना में कोई भी नहीं बच सका है। यह विमान दुर्घटना दुनिया की सबसे बड़ी विमान दुर्घटनाओं में शामिल हो गया है। नेपाल के इतिहास की बात करें तो यह नेपाल का तीसरा सबसे बड़ा विमान दुर्घटना हुआ है। विमान में कुल 72 लोग सवार थे जिसमें 68 यात्री थे और चार विमान चालक दल के सदस्य थे। एयरपोर्ट अथॉरिटी के तरफ से दिए गए सूचना में यह बताया गया है। जिसमें

  • 53 नेपाली नागरिक
  • 5 भारतीय नागरिक
  • 4 और रूस के नागरिक
  • 1 आयरलैंड का नागरिक
  • 2 कोरिया का नागरिक
  • 1 फ्रांस का नागरिक
  • 1 अर्जेंटीना के यात्री सवार थे

Stand Up India Yojana Main Online Apply-2022 स्टैंड अप इंडिया योजना में महिलाओं को मिलेगा 10 लाख से 1 करोड़ तक का लोन, जानिए इस योजना के लाभ

जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24 संवाददाता बनना चाहते हैं, तो 99939-19399 पर संपर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments