Navratri Mein Kanya Poojan Ka Mahatv-2025 नवरात्रि में कन्या पूजन क्यों है व्रत समापन का सबसे खास हिस्सा? जानिए इसके अद्भुत लाभ
Navratri Mein Kanya Poojan Ka Mahatv-2025 नवरात्रि में कन्या पूजन हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत महत्व माना जाता है। नौ दिनों तक देवी दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करने के बाद कन्या पूजन के साथ व्रत का समापन किया जाता है।
यह भी पढ़ें…..
नवरात्रि में इसे कन्या भोज भी कहते हैं (Navratri Mein Kanya Poojan Ka Mahatv-2025)
Navratri Mein Kanya Poojan Ka Mahatv-2025 इसे कन्या भोज भी कहा जाता है। नवरात्रि व्रत का समापन कन्या पूजन के साथ होता है, जिसका गहरा धार्मिक, आध्यात्मिक और पौराणिक महत्व है। कई लगो अष्टमी को भी कन्या पूजन करते हैं। आइए इस दौरान कन्या पूजन के महत्व और इसे क्यों किया जाता है, इसे समझते हैं।
यह भी पढ़ें……
• अब आप 5 लाख तक का निशुल्क ईलाज कराएं, जाने पूरी प्रोसेस
नवरात्रि में किस उम्र की कन्या किस देवी का होती है स्वरूप (Navratri Mein Kanya Poojan Ka Mahatv-2025)
Navratri Mein Kanya Poojan Ka Mahatv-2025 शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि में दो से लेकर दस साल की कन्याओं के पूजन का विधान है ये सभी कन्याएं देवी के अलग-अलग रूपों का प्रतीक होती हैं हर उम्र की कन्या एक विशेष शक्ति को दर्शाती है और उनका पूजन करने पर अलग-अलग पुण्य फल प्राप्त होते हैं।
- 2 वर्ष (कुमारी): दुख और दरिद्रता दूर होती है
- 3 वर्ष (त्रिमूर्ति): घर में धन का आगमन होता है
- 4 वर्ष (कल्याणी): घर में शुभता और समृद्धि बढ़ती है
- 5 वर्ष (रोहिणी): रोगों से छुटकारा मिलता है
- 6 वर्ष (कालिका): पढ़ाई और पद-प्रतिष्ठा में सफलता मिलती है
- 7 वर्ष (चंडिका): ऐश्वर्य में बढ़ोतरी होती है
- 8 वर्ष (शांभवी): समाज में मान-सम्मान बढ़ता है
- 9 वर्ष (दुर्गा): सभी कठिनाइयों और शत्रुओं से रक्षा होती है
- 10 वर्ष (सुभद्रा): सभी कार्य मनचाहे तरीके से सिद्ध होते हैं
यह भी पढ़ें…
• राशन कार्ड को आधार कार्ड से ऑनलाइन ऑफलाइन लिंक करें, जानिए इससे मिलने वाले लाभ
नवरात्रि कन्या पूजन सामग्री लिस्ट (Navratri Mein Kanya Poojan Ka Mahatv-2025)
Navratri Mein Kanya Poojan Ka Mahatv-2025 नवरात्रि में कन्या पूजन सामग्री लिस्ट इस प्रकार है:-
- साफ जल – कन्याओं का पैर धुलने के लिए
- आसन – कन्याओं को बिठाने के लिए
- रोली – कन्याओं को तिलक लगाने के लिए
- साफ कपड़ा – कन्याओं के पैर पोछने के लिए
- कलावा – कन्याओं के हाथ में बांधने के लिए
- चुन्नी – कन्याओं को देने के लिए
- फल – कन्याओं को खिलाने के लिए
- अक्षत – कन्याओं के माथे पर तिलक के साथ लगाने के लिए
- फूल – कन्याओं की पूजा के लिए
- हलवा, पूरी और चना – कन्याओं को खिलाने का मुख्य भोजन
यह भी पढ़ें…
• चेहरा दिखाकर आधार कार्ड डाउनलोड करें, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप
नवरात्रि में कन्या पूजन का धार्मिक महत्व (Navratri Mein Kanya Poojan Ka Mahatv-2025)
Navratri Mein Kanya Poojan Ka Mahatv-2025 नवरात्रि में कन्या पूजन का धार्मिक महत्व इस प्रकार है:-
- शास्त्रों में कहा गया है कि कन्याएं देवी का साक्षात स्वरूप हैं।
- देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए, २ से १० वर्ष की कन्याओं को देवी मानकर उनकी पूजा करना और उन्हें भोजन कराना शुभ माना जाता है।
- कन्या पूजन देवी सिद्धिदात्री की पूजा से जुड़ा है, जिनकी पूजा नवरात्रि के अंतिम दिन की जाती है।
यह भी पढ़ें…
• ग्राम पंचायतों में गरीबों को मिलेगा निशुल्क प्लॉट, जल्दी करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस
नवरात्रि में कन्या पूजन की पौराणिक मान्यता (Navratri Mein Kanya Poojan Ka Mahatv-2025)
Navratri Mein Kanya Poojan Ka Mahatv-2025 नवरात्रि में कन्या पूजन की पौराणिक मान्यता देवी भागवत पुराण के अनुसार, जब देवताओं ने देवी दुर्गा से राक्षसों का नाश करने का अनुरोध किया, तो देवी ने कहा कि कन्याओं के रूप में उनकी पूजा करने से ही शक्ति प्राप्त होती है। महिषासुर के वध के बाद, देवताओं ने कन्याओं की पूजा करके देवी दुर्गा का आभार व्यक्त किया। तब से, कन्या पूजन के साथ नवरात्रि व्रत के समापन की परंपरा चली आ रही है।
यह भी पढ़ें…
• फ्री सिलाई मशीन योजना में यहां करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस
नवरात्रि में आध्यात्मिक दृष्टिकोण (Navratri Mein Kanya Poojan Ka Mahatv-2025)
Navratri Mein Kanya Poojan Ka Mahatv-2025 नवरात्रि में आध्यात्मिक दृष्टिकोण:-
- कन्या पूजन नारी शक्ति का सम्मान है।
- कन्याओं को भोजन, वस्त्र और उपहार देकर यह संदेश दिया जाता है कि महिलाएं ब्रह्मांड की माता और पालनहार हैं।
- यह कार्य बच्चों के लिए सुख-समृद्धि, परिवार में शांति और घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है।
यह भी पढ़ें…
• ई-श्रम कार्ड धारकों कर लिए खुशखबरी, एक-एक हजार रुपये आना शुरु, ऐसे करें चेक अपने पैसे
नवरात्रि में कन्या पूजन विधि (Navratri Mein Kanya Poojan Ka Mahatv-2025)
Navratri Mein Kanya Poojan Ka Mahatv-2025 नवरात्रि में कन्या पूजन विधि इस प्रकार है:-
- अपने घर में ७, ९ या ११ आमंत्रित कन्याओं को स्नान कराएं और उन्हें आसन पर बैठाएं।
- उनके पैर धोएं, आचमन करें और तिलक लगाएं।
- उन्हें पूरी, चना और हलवा खिलाएं।
- कन्याओं को दक्षिणा, उपहार और लाल चुनरी भेंट करें।
- अंत में उनके चरण स्पर्श करें और उनका आशीर्वाद लें।
यह भी पढ़ें…
• इस योजना में किसानों को गाय पालने पर 40 हजार और भैंस पालने पर 60 हजार मिलेंगे, जानिए पूरी प्रोसेस
नवरात्रि में कन्या पूजन के लाभ (Navratri Mein Kanya Poojan Ka Mahatv-2025)
Navratri Mein Kanya Poojan Ka Mahatv-2025 नवरात्रि में कन्या पूजन के लाभ इस प्रकार है:-
- घर में लक्ष्मी और सरस्वती का वास होता है।
- सभी प्रकार के कष्ट और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
- परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
- नवरात्रि व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

