Saturday, June 15, 2024
Homeप्रदेशNational Highway Projects MP-2024 मध्यप्रदेश को 10,405 करोड़ लागत की 24 राष्ट्रीय...

National Highway Projects MP-2024 मध्यप्रदेश को 10,405 करोड़ लागत की 24 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की मिलेंगी सौगात

National Highway Projects MP-2024 केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह उपस्थित रहेंगे, भोपाल एवं जबलपुर में होंगे कार्यक्रम

National Highway Projects MP-2024 प्रदेश में 10 हज़ार 405 करोड़ रूपये की लागत से 724 किलोमीटर लम्बी, 24 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गड़करी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 जनवरी को भोपाल एवं जबलपुर में आयोजित कार्यक्रमों से करेंगे शिलान्यास एवं लोकार्पण। भोपाल में 8 हजार 38 करोड़ रूपये लागत से 498 किलोमीटर लम्बी, 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम लाल परेड मैदान एवं जबलपुर में 2 हजार 367 करोड़ रूपये की लागत से 226 किलोमीटर लम्बी 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम वेटनरी कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़े….

• मोदी ने किया नई योजना का ऐलान, प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना, जानिए इस योजना में क्या है खास, जानें पूरी जानकारी

भोपाल में आयोजित होगा कार्यक्रम (National Highway Projects MP-2024)

National Highway Projects MP-2024 भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में एन.एच.-46 के अयोध्या बायपास खण्ड का छ:-लेन चौड़ीकरण, एन.एच.-146बी के शाहगंज से बाड़ी खण्ड का चार-लेन चौड़ीकरण, एन.एच.-552 (विस्तारित) के मध्यप्रदेश/राजस्थान सीमा से श्योपुर-गोरस का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एन.एच.-752सी पर शुजालपुर बायपास का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एन.एच.-552 (विस्तारित) पर अटेर एवं भिण्ड बायपास का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एन.एच.-552 (विस्तारित) के गोरस से श्यामपुर मार्ग का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एन.एच.-56 के दाहोद (गुजरात सीमा) से अम्बुआ खण्ड का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एन.एच.-347ए मुलताई से मध्यप्रदेश/महाराष्ट्र सीमा तक का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया जायेगा।

यह भी पढ़े…..

• जानिए अयोध्या के रामलला की मूर्ति किसने बनाई, ओर क्या रामलला की मूर्ति की विशेषता

जबलपुर में आयोजित होगा कार्यक्रम (National Highway Projects MP-2024)

National Highway Projects MP-2024 जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम से NH-539 के टीकमगढ़-झांसी सड़क पर स्थित जामनी नदी पर पुल का निर्माण, चदिया घाटी से कटनी बायपास तक (पेव्ड शोल्डर के साथ) 2 लेन सड़क उन्नयन कार्य, NH-339 के बमीठा से खजुराहो हिस्से का चार-लेन चौड़ीकरण कार्यों का लोकार्पण एवं गुलगंज बायपास से बरना नदी तक दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क उन्नयन कार्य, बरना नदी से केन नदी तक दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, शहडोल से सगर टोला तक दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क उन्नयन कार्य, NH-44 (म.प्र.) के अंतर्गत ललितपुर-सागर-लखनादौन खण्ड में कुल 23 VUP’S पुल सर्विस रोड का निर्माण, NH-44 के सुकतारा, खुरई और खवासा में कुल 3 फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य, बंजारी घाटी (NH-44) पर 2 ब्लैक स्पॉट का सुधार कार्य का शिलान्यास किया जायेगा।

National Highway Projects MP-2024

यह भी पढ़े….

• प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में आवेदन शुरु हुवे, जानिए कैसे करें एवं कौन-कौन कर सकता हैं आवेदन

इन परियोजनाओं से महाकौशल क्षेत्र के गेंहॅूं और धान कृषि व्यापार को बढ़ावा मिलेगा (National Highway Projects MP-2024)

National Highway Projects MP-2024 इन परियोजनाओं से महाकौशल क्षेत्र के गेंहॅूं और धान कृषि व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों तक कनेक्टिविटी आसान होगी, कटनी के कोयला खदान उद्योग को लाभ मिलेगा। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो, ओरछा, राष्ट्रीय पेंच टाइगर कॉरीडोर तक कनेक्टिविटी आसान होगी, बुधनी टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज और वुड क्राफ्ट व्यापार को लाभ मिलेगा साथ ही मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली राज्यों के बीच व्यावसायिक एवं नागरिक यातायात सुगम होगा।

यह भी पढ़े…..

• प्रधानमंत्री यशस्वी योजना में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानिए पूरी जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी का आभार माना (National Highway Projects MP-2024)

National Highway Projects MP-2024 मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गत दिवस केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री श्री नितिन गडकरी का मध्यप्रदेश में दो राष्ट्रीय राजमार्गों को पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन में अपग्रेड करने के लिए कुल 1277.97 करोड़ रुपए की स्वीकृति देने पर आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री श्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग–543 के शहडोल-सागरटोला खंड को एचएएम मोड के तहत पेव्ड शोल्डर के साथ दो लेन में अपग्रेड करने के लिए 852 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी है। यह स्ट्रेच डिंडोरी और मंडला के पिछड़े इलाकों को शहडोल से कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। भीड़भाड़ वाले कस्बों, गांवों में बाईपास, रिअलाइनमेंट के प्रावधान और पहाड़ी, घाट खंडों में सुधार के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-543 पर यातायात का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित होगा। इस परियोजना से क्षेत्र का सामाजिक तथा आर्थिक विकास होगा। साथ ही कोयला और कृषि उत्पादों का परिवहन सुगम हो सकेगा।

दूसरी परियोजना के तहत मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग- 346 के पिछोर-दिनारा खंड को पेव्ड शोल्डर के साथ दो लेन में अपग्रेड करने के लिए 425.97 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी है। इस परियोजना से मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी में सुधार होगा। जिसकी मध्यप्रदेश में लम्बाई 334.55 किमी है। यह राजमार्ग प्रसिद्ध चंदेरी किले को जोड़ता है। यह परियाजना झांसी के पास दिनारा (अंतिम बिंदु) पर राष्ट्रीय राजमार्ग 527 को पूर्व- पश्चिम कोरिडोर के साथ कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

The Kerala Story MP-2023

जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र, पांचाल की पुकार समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला संवाददाता, तहसील संवाददाता आदि बनना चाहते हैं, तो इस नम्बर- 99939-19399 पर सम्पर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments