Namo Drone Didi Yojana-2024 ड्रोन दीदी योजना के लिए बजट में मिले 500 करोड़ रुपये, जानिए पूरी जानकारी विस्तार से कैसे उठा सकते हैं ड्रोन दीदी योजना का लाभ
Namo Drone Didi Yojana-2024 नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत अभी प्राथमिक स्तर पर 1100 महिलाओं को सरकार द्वारा ड्रोन दिए गए हैं और अगले 1 साल में 15000 और महिलाओं को ड्रोन दिए जाने का प्लान है। हमारे देश की जगह-जगह से गांव की लड़कियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खेतों के करीब ड्रोन उड़ाया। पहली 1100 प्रशिक्षित ड्रोन दीदी ने एक साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी सफलता का जश्न मनाया।
यह भी पढ़िए….
• मध्यप्रदेश में “अग्रदूत पोर्टल” लॉन्च किया, जानिए अग्रदूत पोर्टल क्या है
Namo Drone Didi Yojana-2024 नमो ड्रोन दीदी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से लॉन्च की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका लक्ष्य कृषि के क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार की तरफ से इस खास योजना के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
यह भी पढ़िए….
नमो ड्रोन दीदी योजना क्या है? (Namo Drone Didi Yojana-2024)
Namo Drone Didi Yojana-2024 नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत महिलाओं को ड्रोन उड़ाने, डेटा विश्लेषण और ड्रोन के रखरखाव से संबंधित ट्रेनिंग दी जा रही है। इसमें महिलाओं को ड्रोन का इस्तेमाल करके अलग-अलग कृषि कार्यों के लिए प्रशिक्षित किया गया है जैसे ड्रोन के जरिए फसलों की निगरानी, कीटनाशकों और उर्वरकों का छिड़काव और बीज बुआई आदि की ट्रेनिंग दी गई है।
यह भी पढ़िए…..
15 हजार महिलाओं का चयन हुआ (Namo Drone Didi Yojana-2024)
Namo Drone Didi Yojana-2024 प्रधानमंत्री की नमो ड्रोन दीदी योजना का उद्देश्य किसानों को किराये की सेवाएं प्रदान करने के लिए 2023-24 से 2025-2026 की अवधि के दौरान स्वंय सहायता समूहों की 15000 चुनी हुई महिलाओं को ड्रोन मुहैया कराना है। सरकार ने नवंबर 2023 में इस योजना को लॉन्च किया था। ड्रोन के इस्तेमाल में महिलाओं को आगे लाने के लिए और ग्रामीण महिलाओं को इसके जरिए रोजगार के बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीएम मोदी ने नमो ड्रोन दीदी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत कई ग्रामीण महिलाएं ड्रोन दीदी बन कर बेहतर कमाई कर रही हैं और अपनी आजीविका चला रही हैं।
यह भी पढ़िए…..
• लखपति दीदी योजना के अंर्तगत महिलाओं को मिलेगा 5 लाख तक का लोन, जानिए पूरी प्रोसेस
नमो दीदी ड्रोन योजना से क्या होगा लाभ? (Namo Drone Didi Yojana-2024)
Namo Drone Didi Yojana-2024 नमो दीदी ड्रोन योजना के कई लाभ होंगे। इसके जरिये महिलाओं को सशक्त बनाना पहली प्राथमिकता है। यह स्कीम उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाएगी। इससे कृषि क्षेत्र में उत्पादकता और दक्षता में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। यह स्कीम कृषि में लगने वाली लागत में कमी ला सकती है। इससे रोजगार के मौके भी बढ़ेंगे। नमो ड्रोन दीदी योजना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है।
यह भी पढ़िए…
• इन महिलाओं को मिलेगा लाड़ली बहना आवास योजना का लाभ, जानिए पूरी जानकारी
नमो दीदी ड्रोन योजना की ट्रेनिंग में क्या होता है (Namo Drone Didi Yojana-2024)
Namo Drone Didi Yojana-2024 नमो ड्रोन दीदी योजना के अंर्तगत महिलाओं को ड्रोन उड़ाने, डेटा विश्लेषण और ड्रोन के रखरखाव से जुड़ी ट्रेनिंग दी जा रही है। इसमें महिलाओं को ड्रोन का प्रयोग करके अलग-अलग खेती कार्यों के लिए ट्रेन्ड किया गया है, जैसे- ड्रोन के जरिए फसलों की निगरानी, कीटनाशकों और उर्वरकों का छिड़काव और बीज बुआई की ट्रेनिंग महिलाओं को दी गई है।
यह भी पढ़िए….
• ग्रामीण इंजीनियर योजना क्या है, जानिए पूरी जानकारी
नमो ड्रोन दीदी योजना का लाभ कैसे मिलेगा (Namo Drone Didi Yojana-2024)
Namo Drone Didi Yojana-2024 नमो ड्रोन दीदी योजना का लाभ इस प्रकार से मिलेगा:-
- नमो ड्रोन दीदी योजना का लाभ लेने के लिए आपको स्वयं सहायता समूह का सक्रिय सदस्य होना जरूरी है।
- नमो ड्रोन दीदी योजना का लाभ लेने के लिए महिला का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
- नमो ड्रोन दीदी योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- नमो ड्रोन दीदी योजना के अंर्तगत चयन की गई महिला को 15 दिनों तक ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
- ड्रोन दीदी के तौर पर जो महिला काम करेगी उन्हें 15 हजार रुपये की सैलरी मिलेगी।
- ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग 10 से 15 गांवों का एक कलस्टर बनाकर महिलाओं को दी जाती है।
- नमो ड्रोन दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं के खाते में उनकी सैलरी डायरेक्ट ट्रांसफर की जाती है।
यह भी पढ़िए….
नमो ड्रोन दीदी योजना का लाभ लेने के लिए जरुरी दस्तावेज (Namo Drone Didi Yojana-2024)
Namo Drone Didi Yojana-2024 नमो ड्रोन दीदी योजना का लाभ लेने के लिए जरुरी दस्तावेज इस प्रकार है:-
- आधार कार्ड
- स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- फोन नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- स्वयं सहायता ग्रुप का पहचान पत्र
यह भी पढ़िए…..
• मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना में 8वीं पास को मिलेगा 50 लाख तक का लोन, जानिए पूरी प्रोसेस
नमो ड्रोन दीदी योजना से कैसे बढ़ेगी महिलाओं की आमदनी? (Namo Drone Didi Yojana-2024)
Namo Drone Didi Yojana-2024 नमो ड्रोन दीदी योजना के अंर्तगत महिलाओं को जो ड्रोन प्रदान किये गए हैं उनसे वो महज़ 15 मिनिट में एक एकड़ क्षेत्रफल में पेस्टीसाइड या नैनो यूरिया का छिड़काव कर पाएंगी, जिसके लिए वो प्रति एकड़ 200 रुपये चार्ज करेगी। यदि एक दिन में 25 एकड़ पर लगी फसल पर छिड़काव करती है तो उसे प्रति दिन 5000 रुपये की आमदनी होगी। अब एक साल में उसने 3 महीने के बराबर भी काम किया तो उसे करीब 4.5 लाख रुपये की आमदनी होगी। ऐसा इसलिए संभव है क्योंकि करीब 4-5 गांवों के क्लस्टर में एक ‘नमो ड्रोन दीदी’ को काम मिलेगा।
यह भी पढ़िए….
• इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन रोड़ 1692 करोड़ रुपये में बनेगा, इन्दौर-उज्जैन आना-जाना होगा आसान
नमो ड्रोन दीदी योजना का बजट आवंटन और इसके पीछे का उद्देश्य (Namo Drone Didi Yojana-2024)
Namo Drone Didi Yojana-2024 नमो ड्रोन दीदी योजना का अंतरिम बजट 2024 में नमो ड्रोन दीदी स्कीम के लिए 500 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। जो पिछले साल के 200 करोड़ रुपये से 2.5 गुना अधिक है। यह बढ़ा हुआ आवंटन सरकार के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए किया गया है।
- महिलाओं की व्यापक ट्रेनिंग- सरकार का लक्ष्य अगले 3 साल में 10 लाख महिलाओं को ड्रोन टेक्नोलॉजी में प्रशिक्षित करना है. इसके लिए बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- ड्रोन के लिए बुनियादी ढांचे का विकास- सरकार ड्रोन के लिए प्रशिक्षण केंद्रों, मरम्मत केंद्रों और चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण करेगी। इससे ड्रोन टेक्नोलॉजी को ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाना आसान होगा।
- ड्रोन रिसर्च एंड डेवलपमेंट- ड्रोन टेक्नोलॉजी के विकास के लिए अनुसंधान और विकास को बढ़ावा दिया जाएगा. इससे नई तकनीकों का विकास होगा और देश में ड्रोन इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सकेगा।
- ड्रोन स्टार्टअप को प्रोत्साहन- सरकार ड्रोन स्टार्टअप्स को वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करेगी, जिससे इस क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।

