Saturday, June 15, 2024
Homeप्रदेशMukhymantri Kanya Vivah Yojana MP-2022 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में अब बेटियों...

Mukhymantri Kanya Vivah Yojana MP-2022 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में अब बेटियों को 55 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी, जानिए पूरी जानकारी

Mukhymantri Kanya Vivah Yojana MP-2022 प्रदेश की गरीब बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में अब बेटियों को 55 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। 11 हजार रुपये कन्या के खाते में ट्रांसफर की जाएगी

Mukhymantri Kanya Vivah Yojana MP-2022 मध्यप्रदेश की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बनी वरदान, प्रदेश की गरीब बेटियों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत वर्ष 2006 में हुई थी। लेकिन वर्ष 2015 में इसका नाम बदलकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना कर दिया था। यह योजना मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य के गरीब व जरूरतमंद परिवारों की बेटी के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत गरीब, जरूरतमंद, विधवा वह तलाकशुदा महिलाओं की शादी के लिए राज्य सरकार द्वारा पहले 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। लेकिन अब राज्य सरकार के द्वारा सभी गरीब लाभार्थी परिवार की बेटियों को शादी के लिए धनराशि बढ़ाकर 55 हजार रुपये कर दी है, अब इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की बेटियों के अकाउंट में 55 हजार में से 11000 की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए शादी के समय बेटी की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए और जिस लड़के से शादी हो रही है उसकी आयु 21 वर्ष व उससे अधिक होनी चाहिए। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत दी जाने वाली धनराशि सीधा बेटी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। इसीलिए कन्या का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें…….

• प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण और शहरी लोग कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप

ई-श्रम कार्ड धारकों कर लिए खुशखबरी, एक-एक हजार रुपये आना शुरु, ऐसे करें चेक अपने पैसे

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य (Mukhymantri Kanya Vivah Yojana MP-2022)

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रदेश की बेटियाँ जो आर्थिक रुप से कमजोर एवं गरीब कन्याओं को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आर्थिक सहायता के रुप में 55 हजार की सहायता की जाएगी। इस योजना में जो आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण अपनी बेटी की शादी नहीं कर पाते तथा गरीब होने के कारण अपने परिवार की आर्थिक ज़रूरत को भी पूरा नहीं कर पाते इस समस्या को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने इस (Mukhymantri Kanya Vivah Yojana MP-2022) को शुरू किया है इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बेटियों और विधवा महिलाओ की शादी के लिए 55 हज़ार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार अपनी बेटी की शादी अच्छे से कर सकें।

यह भी पढ़ें……….

• इस योजना में किसानों को गाय पालने पर 40 हजार और भैंस पालने पर 60 हजार मिलेंगे, जानिए पूरी प्रोसेस

• लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 में ऑनलाइन करें, जानिए इस योजना के लाभ एवं पात्रता

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिलने वाले लाभ (Mukhymantri Kanya Vivah Yojana MP-2022)

Mukhymantri Kanya Vivah Yojana MP-2022 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिलने वाले लाभ इस प्रकार है:-

  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से राज्य सरकार के द्वारा सभी गरीब लाभार्थी परिवार की बेटियों को शादी के लिए अब 55 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के रुप में धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की बेटियों को 55 हजार रुपये की सहायता की जाएगी। बेटी को 55 हजार में से 11000 की धनराशि बेटी के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 38 हजार रुपये की सामग्री वधु को उपहार के रूप में आयोजनकर्ता निकाय द्वारा दी जाएगी।
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शेष 6 हजार रुपये सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन करने हेतु आयोजनकर्ता निकाय की दी जाएगी।
  • गरीब परिवार अब मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से अपनी बेटी की शादी बिना किसी आर्थिक परेशानी के कर सकते है।
  • हिन्दू और मुस्लिम दोनों वर्गों के लोग मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ ले सकते है।

यह भी पढ़ें……..

• निशुल्क सिलाई मशीन कैसे प्राप्त करें, जाने पूरी जानकारी स्टेप टू स्टेप

• पैन कार्ड को आधार कार्ड से ऑनलाइन और एसएमएस (SMS) से लिंक करें, देखें पूरी प्रोसेस प्रूफ के साथ

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता (Mukhymantri Kanya Vivah Yojana MP-2022)

Mukhymantri Kanya Vivah Yojana MP-2022  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता इस प्रकार है:-

  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लेने के लिए कन्या का मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • जिस कन्या की शादी करना है, उस कन्या की आयु 18 वर्ष एवं लड़के की आयु 21 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य है।
  • जिस कन्या का विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में होना है उस कन्या का नाम समग्र विवाह पोर्टलमें रजिस्टर होना चाहिए।
  • कन्या के माता-पिता गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हो।
  • ऐसी निर्धन गरीब परिवार की महिलाये जो तलाकशुदा (कानूनी रूप से तलाक हो गया हो) और विधवा है और पुनर्विवाह करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ ले सकते है।
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लेने के लिए विधवा महिला के पास अपने पहले पति का मृत्यु प्रमाण होना अति आवश्यक है।
  • यदि वधु के होने वाला पति किसी अन्य राज्य से है तो वह कन्या भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ ले सकेगी।
  • एकल विवाह की स्थिति में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा। इसके लिए कन्या को “सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में सम्मलित होना अनिवार्य होगा” जिसका आयोजन निर्धारित तिथि में किया जायेगा।
  • यदि वर और वधु के माता पिता राज्य के मूल निवासी नहीं हो तो मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ वधु को नहीं मिल सकेगा।

Mukhymantri Kanya Vivah Yojana MP-2022

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज (Mukhymantri Kanya Vivah Yojana MP-2022)

Mukhymantri Kanya Vivah Yojana MP-2022  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज इस प्रकार है:-

  • कन्या का आधार कार्ड।
  • वधु के अभिभावक का मध्यप्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र।
  • वोटर आईडी कार्ड।
  • परिवार का आय प्रमाण पत्र।
  • वर-वधु का आयु प्रमाण पत्र।
  • वर-वधु की पासपोर्ट साइज दो-दो फोटो।
  • बैंक खाता विवरण।
  • बीपीएल प्रमाण पत्र।
  • मोबाइल नम्बर और लाभार्थी का स्थायी पता।
  • परित्यक्त महिला होने की स्थिति में कानूनी रूप से तलाक होने का आदेश की छायाप्रति।

यह भी पढ़ें…….

• वोटर आईडी को आधार कार्ड से ऑनलाइन (Online) और एसएमएस (SMS) से कैसे लिंक करें, जानिए स्टेप-टू-स्टेप

• क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 01 जूलाई से होंगे नए नियम लागू, जानिए क्या बदलाव होंगे

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में ऑनलाइन ऑफलाइन आवेदन कैसे करें (Mukhymantri Kanya Vivah Yojana MP-2022)

Mukhymantri Kanya Vivah Yojana MP-2022 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में ऑनलाइन ऑफलाइन आवेदन इस प्रकार करें:

ऑनलाइन आवेदन

  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • इसके लिए आवेदक को विवाह पोर्टल मध्य प्रदेश की ऑफिसियल साइट पर जाना होगा।
  • विवाह पोर्टल की वेबसाइट पर जाने के बाद आपके कंप्यूटर स्क्रीन में होम पेज खुल जाएगा। होम पेज में आपको एक फॉर्म दिखाई देगा।
  • फॉर्म में सबसे पहले आवेदक को अपना नाम कन्या का नाम, कन्या के माता पिता का नाम, निवास स्थान का पता, आवेदिका की जन्म तिथि आवेदिका की उम्र, जाति प्रमाण पत्र, परिवार का बीपीएल क्रमांक आदि की जानकार फॉर्म में भरनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको फार्म सबमिट करना है। सबमिट के बाद आपको लॉगिन के ऑप्शन में क्लिक करना है। यहाँ आपको अपनी आईडी और पासवर्ड दर्ज करना है लॉगिन करने के पश्चात आपकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी

ऑफलाइन आवेदन

  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ऑफलाइन आवेदन करने लिए आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म डॉउनलोड करना होगा।
  • इसके लिए आपको हमारे द्वारा नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करना होगा।
  • DOWNLOAD KANYA VIVAH YOJANA FORM PDF
  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी फॉर्म में भरनी होंगी।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद आप अपना आवेदन फॉर्म के साथ अपने सभी स्कैन किये गए दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
  • फिर अपने निकटतम ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम पंचायत कार्यालय या जनपद पंचायत कार्यालय में जमा करवा सकते है।
  • शहरी क्षेत्र के आवेदक नगर निगम कार्यालय, या नगर परिषद, नगर पंचायत कार्यालय में भी जमा करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें…….

एमपी ऑनलाइन कियोस्क (MP Online Kiosk) डालने के लिए कैसे करे आवेदक, जानिए पूरी प्रोसेस

मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण समय सीमा में किया जाए- प्रमुख राजस्व आयुक्त

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में हितग्राहिय सूची में अपना नाम कैसे देखें (Mukhymantri Kanya Vivah Yojana MP-2022)

Mukhymantri Kanya Vivah Yojana MP-2022 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में हितग्राहिय सूची में अपना नाम इस प्रकार देखें:-

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। ओर आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको हितग्राहियो की सूची का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प में से स्वीकृत हितग्राहियो की सूची का ऑप्शन दिखाई देगा।
MP Kanya Vivah Yojana हितग्राहियो की सूची
  • आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको पूछी गयी सभी जानकारी को भरना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको हितग्राहियो की सूची देखे के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आप सत्यापित लाभार्थियों की सूची देख सकते है।

यह भी पढ़ें…….

• किसानों को खेत में तारबंदी करने के लिए मिलेगी सब्सिडी, जानिए कैसे करे इस योजना आवेदन

• ड्रोन से खेती करना हुआ आसान, घण्टों काम होगा अब मिनटों में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कन्या को दी जाने वाली सामग्री (Mukhymantri Kanya Vivah Yojana MP-2022)

Mukhymantri Kanya Vivah Yojana MP-2022 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कन्या को दी जाने वाली सामग्री इस प्रकार है:-

  1. एलपीजी (LPG) गैस कनेक्शन एवं चूल्हा (प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत)
  2. रेडियो स्टील की अलमारी (साढे पांच फीट)
  3. कलर टीवी (32 इंच)
  4. 6 फाइबर कुर्सी और एक टेबल
  5. लोहे का पलंग
  6. रजाई, गद्दे और दो चादर
  7. गहने– बिछिया, पायल,मंगलसूत्र (चाँदी), माथा टीका
  8. प्रेशर कुकर
  9. स्टील के 51 बर्तन
  10. दीवार घड़ी
  11. टेबल फेन (पंखा)
  12. डाइनिंग टेबल और 6 कुर्सी
  13. सिलाई मशीन (पैर वाली)
  14. वधु के वस्त्र

जिला स्तर की समिति उक्त सूची में प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से परिवर्तन कर सकती है।

यह भी पढ़ें…….

• प्रधानमंत्री आवास योजना की अगस्त माह की लिस्ट हुई जारी, ऑनलाइन सूची यहां देंखे

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में रामेश्वरम की यात्रा 17 सितम्बर से शुरू, जानिए कैसे करें आवेदन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से संबंधित प्रश्नोत्तर (Mukhymantri Kanya Vivah Yojana MP-2022)

Mukhymantri Kanya Vivah Yojana MP-2022 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से संबंधित प्रश्नोत्तर इस प्रकार है:-

प्रश्न-1 मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का आयोजन किसके लिए किया गया है?
उत्तर- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रुप कमजोर एवं गरीब परिवार की बेटियों के लिए किया गया है।

प्रश्न-2 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना क्या है?
उत्तर- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा कन्याओं को शादी के लिए अनुदान प्रदान करने के लिए की गई है। इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रश्न-3 क्या मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ राज्य की सभी कन्याओं को प्रदान किया जायेगा?
उत्तर- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लेने के लिए बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आने वाली सभी पात्र कन्याओं को ही योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।

प्रश्न-4 मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को कितनी धनराशि प्रदान की जाती है?
उत्तर- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में मध्यप्रदेश की कन्याओं को योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को पहले 51 हजार रूपये की धनराशि वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान की जाती है। किन्तु अब मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में संशोधन किया गया है जिसके अंतर्गत अब कन्याओं को 55 हजार की धनराशि प्रदान की जाएगी।

प्रश्न-5 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लेने के लिए कन्या की उम्र कितनी चाहिए?
उत्तर- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लेने के लिए कन्या की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

प्रश्न-6 मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना किसके द्वारा शुरू की गयी?
उत्तर- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा कन्या विवाह योजना की शुरुआत कि गई थी।

प्रश्न-7 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लेने के लिए कौन लोग पात्र है?
उत्तर- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लेने के पात्र है गरीब परिवार की सभी बेटियाँ और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की तलाक शुदा और विधवा महिलाये जो पुनर्विवाह करना चाहती है।

प्रश्न-8 मध्यप्रदेश कन्या विवाह योजना से संबंधित हेल्पलाइन नम्बर क्या है?
उत्तर- मध्यप्रदेश कन्या विवाह योजना से संबंधित हेल्पलाइन नम्बर 1800 233 4397 ये है।

Stand Up India Yojana Main Online Apply-2022 स्टैंड अप इंडिया योजना में महिलाओं को मिलेगा 10 लाख से 1 करोड़ तक का लोन, जानिए इस योजना के लाभ

जुड़िये DC News 24 से

ख़बरों के । सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

यदि आप DC News 24 संवाददाता बनना चाहते हैं, तो 99939-19399 पर संपर्क करें ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments