Saturday, June 15, 2024
Homeप्रदेशMukhyamantri Tirth Darshn Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में आवेदन करने...

Mukhyamantri Tirth Darshn Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में आवेदन करने अन्तिम तिथि 17 मई, जानिए कैसे करे आवेदन, क्या है जरुरी दस्तावेज

Mukhyamantri Tirth Darshn Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में जो आवेदन नही सके, उनके लिए अच्छी खबर, अब आवेदन करने अन्तिम तिथि 17 मई 2023 है, जानिए इस योजना में कैसे करे आवेदन, क्या है जरुरी दस्तावेज

Mukhyamantri Tirth Darshn Yojana MP-2023 मध्यप्रदेश के उज्जैन में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अन्तर्गत वायुयान से प्रदेश के 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रदेश के बाहर स्थित तीर्थ स्थानों में से एक या युग्म तीर्थों की यात्रा कराये जाने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। आवेदन-पत्र की अन्तिम तिथि 17 मई निर्धारित की गई है और 21 मई को अपराह्न 3 बजे लॉटरी से नाम लिये जायेंगे। प्रथम आओ-प्रथम पाओ के आधार पर आवेदन प्राप्त होंगे। हवाई यात्रा शिर्डी के लिये 23 जून को प्रारम्भ होगी। यात्रा की वापसी एक रात, दो दिन रहेगी। जिले से 32 वरिष्ठ नागरिकों को हवाई यात्रा कराई जायेगी और इनके साथ एक अनुरक्षक होंगे।

यह भी पढ़े………

टैक्स चोरी करने वालों पर बड़ी कार्यवाही, 23 टैक्स धारकों से वसूले करोड़ों रुपये, जानिए

कहां से कितने तीर्थ यात्री जाएगें, (Mukhyamantri Tirth Darshn Yojana MP-2023)

Mukhyamantri Tirth Darshn Yojana MP-2023 उज्जैन जिले से नगर पालिक निगम उज्जैन से 10, अन्य शेष नगरीय निकायों के लिये 10 एवं जनपद पंचायतों के लिये 12 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिस एयरपोर्ट से यात्रा आरम्भ होगी, उसी एयरपोर्ट पर तीर्थयात्री वापस लौटेंगे। तीर्थ स्थान पर यात्रियों को भोजन, नाश्ता, चाय आदि की जिम्मेदारी भी आईआरसीटीसी की होगी।

यह भी पढ़े……….

• डिफाल्टर किसानों के ब्याज माफ करने के लिए सरकार ने किये निर्देश जारी, जानिए पूरी जानकारी

हवाई जहाज से जाने वाले तीर्थ यात्री जानिए कितना वजन ले जा सकते है (Mukhyamantri Tirth Darshn Yojana MP-2023)

Mukhyamantri Tirth Darshn Yojana MP-2023 तीर्थ यात्री अधिकतम 15 किलोग्राम वजन के चेक-इन बैग और 7 किलोग्राम वाले हैंड बैग ही ले जा सकेंगे। पात्रता से अधिक ले जाने वाले किसी भी सामान पर एयरलाइन द्वारा अतिरिक्त सामान शुल्क लगाया जायेगा, जिसका भुगतान तीर्थ यात्री को एयरपोर्ट पर करना होगा। उड़ान के दौरान यात्रा करने के सम्बन्ध में एयरलाइन के नियम और शर्तें लागू होंगी।

यह भी पढ़े……….

व्हाटशाप (WhatsApp) पर इन नम्बरों की वीडियो काॅल (Video Call) ना उठाए, नही तो फंस जाएगें, जानिए पूरी जानकारी

Mukhyamantri Tirth Darshn Yojana MP-2023

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता (Mukhyamantri Tirth Darshn Yojana MP-2023)

Mukhyamantri Tirth Darshn Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता इस प्रकार है:-

तीर्थ यात्री के लिए पात्रता

  • तीर्थ यात्री मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक की आयु 60 वर्ष या फिर उससे ज्यादा होनी चाहिए।
  • यदि आवेदक महिला है तो उसकी आयु के लिए 2 वर्ष की छूट है।
  • मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत समूह द्वारा भी आवेदन किया जा सकता है।
  • एक समूह में केवल 25 व्यक्ति ही हो सकते हैं।
  • यदि पति पत्नी दोनों तीर्थ यात्रा करना चाहते हैं तो किसी एक का पात्र होना अनिवार्य है। यदि पति पत्नी में से कोई एक पात्र है और दूसरा पात्र नहीं है तब भी दोनों तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।
  • यदि नागरिक 60% से अधिक विकलांग है तो उसके लिए आयु का कोई बंधन नहीं है।
  • सभी यात्री शारीरिक तथा मानसिक रूप से सक्षम होने चाहिए। वह निम्नलिखित में से किसी भी रोग के शिकार नहीं होना चाहिए।
    • टी.बी
    • कोंजेष्टिव
    • कार्डियाक
    • शवास में अवरोध सम्बन्धी बीमारी
    • कोरोनरी अपर्याप्तता
    • कोरोनरी थ्रोम्बोसिस
    • मानसिक व्याधि
    • संक्रमण
    • कुष्ठ रोग आदि

तीर्थ यात्री के सहायक के लिए पात्रता

  • यदि यात्री की आयु 65 वर्ष से ज्यादा है और वह एकल है या यात्री की पति पत्नी की आयु 65 वर्ष से अधिक है या फिर यात्री 60% से ज्यादा विकलांग है तो उसके साथ एक सहायक होना अनिवार्य है।
  • समूह/जत्था यात्रा करने वाले 3 से 5 व्यक्तियों के समूह में एक सहायक जा सकता है।

यह भी पढ़े………

मध्‍यप्रदेश के व्यक्ति ने लिखी है “द केरला स्टोरी” फिल्म की कहानी, जानिए

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज (Mukhyamantri Tirth Darshn Yojana MP-2023)

Mukhyamantri Tirth Darshn Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज इस प्रकार है:-

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र

यह भी पढ़े………

• घर बैठे अपने मोबाइल से ऑनलाइन पैन कार्ड डाउनलोड करें, जानिए पूरी प्रोसेस

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (Mukhyamantri Tirth Darshn Yojana MP-2023)

Mukhyamantri Tirth Darshn Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में ऑनलाइन आवेदन इस प्रकार है:-

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana
  • जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने आवेदन पत्र खुलकर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको Download के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इस फॉर्म का प्रिंट निकालना होगा।
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि Your Name, Mobile Number, Address आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को इस फॉर्म से अटैच करना होगा।
  • इसके बाद आपको यह फॉर्म तहसील/उप तहसील कार्यालय में जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आप मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।

The Kerala Story MP-2023

जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला संवाददाता, तहसील संवाददाता आदि बनना चाहते हैं, तो इस नम्बर पर 99939-19399 संपर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments