Sunday, June 16, 2024
Homeउज्जैनMukhyamantri Kanyadan Vivah Yojana MP-2022 मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अन्तर्गत सामूहिक विवाह...

Mukhyamantri Kanyadan Vivah Yojana MP-2022 मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अन्तर्गत सामूहिक विवाह समारोह 25 जनवरी को आयोजित होगा

Mukhyamantri Kanyadan Vivah Yojana MP-2022 मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का आयोजन उज्जैन में, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक लेकर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

Mukhyamantri Kanyadan Vivah Yojana MP-2022 मध्यप्रदेश/उज्जैन प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार 16 दिसम्बर को नगर निगम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक लेकर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अन्तर्गत 25 जनवरी को होने वाले सामूहिक विवाह समारोह के सम्बन्ध में सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। सामूहिक विवाह समारोह उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के विवाह योग्य युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह सम्पन्न होगा। शासन की ओर से प्रत्येक दम्पत्ति को कुछ राशि नगद व कुछ सामग्री सहित कुल 55 हजार रुपये का लाभ प्रदान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें…

18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने प्रदेश में 10 दिन चलेगा विशेष अभियान

आधार कार्ड धारक के लिए बड़ी खबर, दस वर्ष पुराने आधार कार्ड करने होंगे अपडेट, नही तो हो सकता है बड़ा नुकसान

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना क्या है (Mukhyamantri Kanyadan Vivah Yojana MP-2022)

Mukhyamantri Kanyadan Vivah Yojana MP-2022 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा दोबारा से मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना को आरंभ करने का निर्णय लिया गया है। यह योजना 21 अप्रैल 2022 से दोबारा से आयोजित कि की जाएगी। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को ₹55000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिसमें गृहस्ती का सामान, कुछ राशि का चेक एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए सहायता प्रदान की जाती है। 21 अप्रैल 2022 को इस योजना के अंतर्गत कार्यक्रम प्रदेश के सीहोर जिले से आरंभ किया जाएगा। जिसमें लाभार्थियों को 38000 रुपए की सामग्री दी जाएगी। ₹11000 का चेक दिया जाएगा एवं ₹6000 अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च करने के लिए प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 18 या उससे अधिक उम्र की कन्याओं को प्रदान किया जाता है।

यह भी पढ़ें……

 देश में सबसे पहले हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू कर मध्यप्रदेश ने रचा इतिहास- मंत्री सखलेचा

अब घर बैठे बिजली संबंधी शिकायतों का समाधान अब और आसान उपाय एप्प पर, जानिए कैसे

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य (Mukhyamantri Kanyadan Vivah Yojana MP-2022)

Mukhyamantri Kanyadan Vivah Yojana MP-2022 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि जैसे की आप लोग जानते है कि बहुत से ऐसी लोग है जो आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण अपनी बेटी की शादी नहीं कर पाते तथा गरीब होने के कारण अपने परिवार की आर्थिक ज़रूरत को भी पूरा नहीं कर पाते इस समस्या पर ध्यान देते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने इस मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बेटियों और विधवा महिलाओ की शादी के लिए 55 हज़ार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना | जिससे आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार अपनी बेटी की शादी अच्छे से कर सकते है।

Mukhyamantri Kanyadan Vivah Yojana MP-2022

यह भी पढ़ें……

सोलर पैनल लगाने पर मिलेगी सब्सिडी, 1 नवम्बर से 6 नवम्बर तक होगा सोलर रूफटॉप जनजागृति कैम्प का आयोजन

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ग्रामीण एवं शहरी लोग यहां करे आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से मिलने वाले लाभ (Mukhyamantri Kanyadan Vivah Yojana MP-2022)

Mukhyamantri Kanyadan Vivah Yojana MP-2022 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मिलने वाले लाभ इस प्रकार है:-

  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से राज्य सरकार के द्वारा सभी गरीब लाभार्थी परिवार की बेटियों को शादी के लिए अब 55,000 की वित्तीय धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की बेटियों के अकाउंट में 55 हजार में से 11000 की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी।
  • शेष 38000 रुपए की सामग्री वधु को उपहार के रूप में आयोजनकर्ता निकाय द्वारा दी जाएगी।
  • शेष 6000 रुपए सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन करने हेतु आयोजनकर्ता निकाय की दी जाएगी।
  • गरीब परिवार अब मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से अपनी बेटी की शादी बिना किसी आर्थिक परेशानी के कर सकते है.
  • हिन्दू और मुस्लिम दोनों वर्गों के लोग इस योजना का लाभ ले सकते है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता (Mukhyamantri Kanyadan Vivah Yojana MP-2022)

Mukhyamantri Kanyadan Vivah Yojana MP-2022 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता इस प्रकार है:-

  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लेने के लिए कन्या को मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • शादी के लिए लड़की की आयु 18 वर्ष और लड़के की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • लाभार्थी कन्या का नाम योजना का लाभ लेने के लिए समग्र विवाह पोर्टल में रजिस्टर होना चाहिए।
  • लाभार्थी कन्या के माता-पिता गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हो।
  • ऐसी निर्धन गरीब परिवार की महिलाये जो तलाकशुदा (क़ानूनी रूप से तलाक हो गया हो )और विधवा है और पुनर्विवाह करने के लिए इस योजना का लाभ ले सकते है।
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लेने के लिए विधवा महिला के पास अपने पहले पति का मृत्यु प्रमाण होना अति आवश्यक है।
  • यदि वधु के होने वाला पति किसी अन्य राज्य से है तो वह कन्या भी इस योजना का लाभ ले सकेगी।
  • एकल विवाह की स्थिति में इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा इसके लिए कन्या को “सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में सम्मलित होना होगा” जिसका आयोजन निर्धारित तिथि में किया जायेगा।
  • यदि वर और वधु के माता पिता राज्य के मूल निवासी नहीं हो तो योजना का लाभ वधु को नहीं मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें……

आयुष्मान भारत कार्ड अपने मोबाइल से ऑनलाइन कैसे बनाएं, जानिए इससे मिलने वाले

पेट की गैस की समस्या से तुरंत आराम, जानिए ईलाज के घरेलू नुस्खे

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज (Mukhyamantri Kanyadan Vivah Yojana MP-2022)

Mukhyamantri Kanyadan Vivah Yojana MP-2022 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज इस प्रकार है:-

  1. लाभार्थी कन्या का आधार कार्ड
  2. वर वधु के अभिभावक का MP का मूल निवास प्रमाणपत्र
  3. वोटर आईडी कार्ड
  4. परिवार का आय प्रमाण पत्र
  5. लाभार्थी का आयु प्रमाण पत्र
  6. स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  7. लाभार्थी की पासपोर्ट साइज 2 फोटो
  8. बैंक अकाउंट डिटेल्स
  9. बीपीएल प्रमाण पत्र
  10. मोबाइल नंबर और लाभार्थी का स्थायी पता
  11. परित्यक्त महिला होने की स्थिति में क़ानूनी रूप से तलाक होने का आदेश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (Mukhyamantri Kanyadan Vivah Yojana MP-2022)

Mukhyamantri Kanyadan Vivah Yojana MP-2022 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में ऑनलाइन आवेदन इस प्रकार करें:-

  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।
  • इसके लिए आवेदक को विवाह पोर्टल मध्य प्रदेश की ऑफिसियल साइट में विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट में विजिट के बाद आपके कंप्यूटर स्क्रीन में होम पेज ओपन हो जायेगा होम पेज में आपको फॉर्म दिखाई देगा
  • फॉर्म में सबसे पहले आवेदक को अपना नाम, आवेदिका का नाम, अभिभावक का नाम, माता-पिता का नाम, निवास स्थान का पता, आवेदिका की जन्म तिथि आवेदिका की उम्र, जाति प्रमाण पत्र, परिवार का बीपीएल क्रमांक आदि की जानकारी फॉर्म में दर्ज करनी है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन में क्लिक करना है सबमिट के बाद आपको लॉगिन के ऑप्शन में क्लिक करना है। यहाँ आपको अपनी आईडी और पासवर्ड दर्ज करना है लॉगिन करने के पश्चात आपकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

यह भी पढ़ें……

 देश में सबसे पहले हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू कर मध्यप्रदेश ने रचा इतिहास- मंत्री सखलेचा

अब घर बैठे बिजली संबंधी शिकायतों का समाधान अब और आसान उपाय एप्प पर, जानिए कैसे

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें (Mukhyamantri Kanyadan Vivah Yojana MP-2022)

Mukhyamantri Kanyadan Vivah Yojana MP-2022 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में ऑफलाइन आवेदन इस प्रकार करें:-

  • ऑफलाइन आवेदन करने लिए आवेदक को ओफिसियल साइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म डॉउनलोड करना होगा।
  • इसके लिए आपको हमारे द्वारा नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करना होगा।
  • DOWNLOAD KANYA VIVAH YOJANA FORM PDF
  • फॉर्म एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी फॉर्म में भरनी होंगी।
  • और अपनी एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अपने सभी स्कैन किये गए दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।
  • और अपने निकटतम ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम पंचायत ऑफिस या जनपद के पंचायत ऑफिस में जमा करवा सकते है।
  • शहरी क्षेत्र वाले आवेदक नगर निगम ऑफिस,या नगर परिषद नगर पंचायत ऑफिस में भी जमा करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें……

सोलर पैनल लगाने पर मिलेगी सब्सिडी, 1 नवम्बर से 6 नवम्बर तक होगा सोलर रूफटॉप जनजागृति कैम्प का आयोजन

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ग्रामीण एवं शहरी लोग यहां करे आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में दी जाने वाली सामग्री की सूची (Mukhyamantri Kanyadan Vivah Yojana MP-2022)

Mukhyamantri Kanyadan Vivah Yojana MP-2022 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मे दी जाने वाली सामग्री की सूची इस प्रकार है:-

  1. एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर चूल्हा सहित (प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत)
  2. कलर टीवी (TV) 32 इंच
  3. रेडियो
  4. अलमारी साड़े पांच फीट की (20 गेज)
  5. 6 फाईबर कुर्सी का सेट टेबल सहित
  6. लोहे का निवाड वाला पलंग अथवा लकड़ी का पलंग (4×6)
  7. रजाई-गद्दे, दो चादर तकिये सहित
  8. आभूषण- पायल, बिछिया, माथे का टीका, बेंदा, मंगलसूत्र चांदी का (70% टंच चांदी, पायल- 70gm, बिछिया- 10gm, माथे का टीका/बेंदा- 10gm, मंगलसूत्र- 50gm)
  9. सिलाई मशीन (पैर वाली)
  10. टेबल पंखा
  11. दीवार घड़ी
  12. डाइनिंग टेबल (लकड़ी या फाईबर की) 6 कुर्सी सहित
  13. स्टील बर्तन (बर्तन 51 सेट)
  14. प्रेशर कुकर
  15. वधु के वस्त्र- साड़ी, ब्लाउज, पेटीकोट, चूड़ी श्रृंगार सामग्री (सभी 4 नग)

यह भी पढ़ें……

आयुष्मान भारत कार्ड अपने मोबाइल से ऑनलाइन कैसे बनाएं, जानिए इससे मिलने वाले

पेट की गैस की समस्या से तुरंत आराम, जानिए ईलाज के घरेलू नुस्खे

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से संबंधित प्रश्नोत्तर (Mukhyamantri Kanyadan Vivah Yojana MP-2022)

Mukhyamantri Kanyadan Vivah Yojana MP-2022 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से संबंधित प्रश्नोत्तर इस प्रकार है:-

प्रश्न-1 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना किसके द्वारा शुरू की गयी?
उत्तर- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शुरु की गई है।

प्रश्न-2 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का आयोजन किसके लिए किया गया है?
उत्तर- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का आयोजन गरीब परिवार की बेटियों के लिए किया गया है।

प्रश्न-3 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना क्या है?
उत्तर- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा कन्याओं को शादी के लिए अनुदान प्रदान करने के लिए की गई है। इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रश्न-4 क्या मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ राज्य की सभी कन्याओं को प्रदान किया जाएगा?
उत्तर- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लेने के लिए बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आने वाली पात्र कन्याओं को ही योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।

प्रश्न-5 मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को कितनी धनराशि प्रदान की जाती है?
उत्तर- मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 51 हजार रूपए की धनराशि वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान की जाती थी किन्तु अब मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनमा में संशोधन किया गया है जिसके तहत कन्या को 55 हजार की धनराशि दी जाएगी।

प्रश्न-6 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी की उम्र कितनी चाहिए?
उत्तर- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी कन्या की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

Stand Up India Yojana Main Online Apply-2022 स्टैंड अप इंडिया योजना में महिलाओं को मिलेगा 10 लाख से 1 करोड़ तक का लोन, जानिए इस योजना के लाभ

जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24 संवाददाता बनना चाहते हैं, तो 99939-19399 पर संपर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments