Mukhyamantri Kanha Vivah Yojana-2023 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में हिन्दू, मुस्लिम, बौद्ध रीति से 191 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे, सभी जोड़ो ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद मामा जी” की तख्ती लेकर आभार माना
Mukhyamantri Kanha Vivah Yojana-2023 मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना में छिंदवाडा जिले की जनपद पंचायत सौंसर में 191 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। समारोह की खासियत यह थी कि 130 जोड़ों का विवाह जनजातीय, 44 का मंगलाष्टक 14 का बौद्ध रीति रिवाज और 3 जोड़ों का निकाह एक साथ हुआ। सभी धर्मों के लोगों ने प्रेम और भाईचारे के साथ एक-दूसरे को उत्साह पूर्वक सहयोग भी दिया। उमंग और उत्साह से लबरेज नवविवाहित दंपत्तियों और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की योजना के लिये भूरि-भूरि प्रशंसा की। नवदंपत्ति अपने हाथों में “धन्यवाद मामा जी”, “थैंक्यू मामा जी” और “धन्यवाद मुख्यमंत्री जी” की तख्ती प्रसन्नता से दिखा रहे थे।
यह भी पढ़ें…………
• प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना क्या है, जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कन्याओं के विवाह में 55 हजार रूपये राज्य सरकार खर्च करती है। विवाह के आयोजन से लेकर बेटी की गृहस्थी की जरूरत का पूरा सामान और 11 हजार रुपये का चेक दिया जाता है। योजना का उद्देश्य गरीब परिवार की बेटियों की शादी की चिंता दूर कर, बिना ऋण लिए धूमधाम से विवाह संपन्न करना है। समारोह में स्थानीय जन-प्रतिनिधियों ने सामग्री एवं चैक दंपत्तियों को दिया।
यह भी पढ़ें……
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बनी वरदान (Mukhyamantri Kanha Vivah Yojana-2023)
Mukhyamantri Kanha Vivah Yojana-2023 भारतीय जीवनपद्धति में विवाह एक महत्वपूर्ण संस्कार है। बेटी के जन्म के साथ ही परिजनों के मन में बेटी के ब्याह का सपना जन्म लेता है। इस सपने को राज्य सरकार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से साकार कर रही है। यह योजना गरीब, अहसास, जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान बन गई है।
यह भी पढ़ें………
• मोदी सरकार की इस योजना में दे रही है कारोबार लोन वो भी बिना गारंटी से, जानिए कैसे करें आवेदन
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना क्या है (Mukhyamantri Kanha Vivah Yojana-2023)
Mukhyamantri Kanha Vivah Yojana-2023 मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में गरीब परिवार कि बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता राशी देने के उदेश्य से एक बहुत बड़ी योजना शुरू कि है जिसका नाम है मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, इस योजना के तहत बेटी के विवाह पर 55,000 हजार रूपये कि राशी दी जाएगी. आपको इस आर्टिकल में कन्या विवाह योजना MP के लिए ऑनलाइन आवेदन, कन्या विवाह योजना हेतु आवेदन पत्र मध्यप्रदेश, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की लिस्ट, मुख्यमंत्री विवाह प्रोत्साहन योजना फॉर्म, कन्या विवाह योजना फॉर्म, और कन्या शादी अनुदान एमपी योजना से जुडी जानकारी को विस्तार से दिया गया है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कन्या की आयु 18 वर्ष अनिवार्य है या अधिक हो सकती है और कन्या से विवाह करने वाले लड़के की आयु 21 वर्ष या अदिक होनी चाहिए. तभी आप इस योजना का लाभ उठा सकते है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंर्तगत आवेदन करने वाली कन्या का नाम समग्र पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए।

यह भी पढ़ें………
• कुंडली में मंगल दोष हो तो विवाह के पहले कर लें ये 10 उपाय, जानिए क्या
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में पात्रता Mukhyamantri Kanha Vivah Yojana-2023
Mukhyamantri Kanha Vivah Yojana-2023 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में पात्रता इस प्रकार है:-
- आवेदक मध्यप्रदेश का स्थायी मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह के समय लड़की की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए तथा वर की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
- ऐसी परित्यक्ता महिला जो निराश्रित हो और स्वयं के पुनर्विवाह के लिये आर्थिक रुप से सक्षम न हो। इसके अलावा जिनका कानूनी रूप से तलाक हो गया हो वे भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंर्तगत कन्या का नाम समग्र पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए।
- लाभार्थी के अभिभावक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हो।
यह भी पढ़ें………
• जल्द ही अस्त होंगे कुंभ राशि में अस्त, जानिए इसका प्रभाव
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज (Mukhyamantri Kanha Vivah Yoja बदलna-2023)
Mukhyamantri Kanha Vivah Yojana-2023 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज इस प्रकार है:-
- आवेदक का आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- कन्या का जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- समग्र आईडी
- बीपीएल राशन कार्ड
- कन्या का पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
यह भी पढ़ें…….
• मुख्यमंत्री ने ग्रामीण इंजीनियर योजना का शुभारंभ किया, जानिए विस्तृत में जानकारी
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (Mukhyamantri Kanha Vivah Yojana-2023)
Mukhyamantri Kanha Vivah Yojana-2023 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में ऑनलाइन आवेदन इस प्रकार करें:-
- सबसे पहले आवेदक को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की Official Website पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।

- इस होम पेज पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा।
- इसके बाद आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम ,पता ,आधार नंबर ,आयु आदि भरनी होगी।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको सब्मिट के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको लॉगिन करना होगा | लॉगिन करने के बाद आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें…….
• आम जनता के लिए खुशखबरी, वोटर हेल्पलाइन एप्प बनी वरदान, जानिए इसके लाभ
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें (Mukhyamantri Kanha Vivah Yojana-2023)
Mukhyamantri Kanha Vivah Yojana-2023 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हो तो मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंर्तगत ऑफलाइन आवेदन करना चाहते है तो आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा। एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को भरना होगा। इसके बाद आपको अपने एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अपने सभी दस्तावेज़ों को अटैच करके अपने नज़दीकी ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत /जनपद पंचायत में या फिर शहरी क्षेत्र में नगर निगम /नगर पालिका नगर परिषद के कार्यालय में जाकर जमा करना होगा।

यह भी पढ़ें………
• कुंभ राशि में सूर्य-शनि की युति, इन 5 राशियों को मिलेंगे अशुभ परिणाम, जानिए इसके उपाय
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से संबंधित हेल्पलाइन नम्बर (Mukhyamantri Kanha Vivah Yojana-2023)
Mukhyamantri Kanha Vivah Yojana-2023 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में अगर किसी व्यक्ति को आवेदन करने के कोई परेशानी आ रही है तो वह इस टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके अपनी परेशानी को हल कर सकते है।
- सी.एम. हेल्पलाइन :181
- निःशक्तों के लिए: 1800 233 4397
- केन्द्र सरकार की दिव्यांगजन सूचना लाईन: 1800 233 5956

