Mukhya Mantri Sikho Kamao Yojana Kya Hai-2023 मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में प्रदेश के युवाओं को मिलेगा नए रोजगार के अवसर, जानिए इस योजना में जून से शुरु होंगे आवेदन, किन-किन को मिलेगा योजना का लाभ
Mukhya Mantri Sikho Kamao Yojana Kya Hai-2023 प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना का शुभारंभ प्रदेश में कर दिया गया है। सरकार के द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना का लाभ मध्यप्रदेश के युवाओं को दिया जाएगा। इस योजना में आवेदन 15 जून 2023 से शुरु होंगे। मध्यप्रदेश के ऐसे युवा जो निशुल्क ट्रेनिंग प्राप्त करना चाहते हैं और ट्रेनिंग में पैसा भी कमाना चाहते हैं उन्हें मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना में आवेदन करना चाहिए।
Mukhya Mantri Sikho Kamao Yojana Kya Hai-2023 युवाओं को योजना के अंतर्गत उनके ट्रेड के हिसाब से ट्रेनिंग दी जाएगी और 1 साल तक ट्रेनिंग करने के लिए उन्हें सरकार के द्वारा हर महीने अलग-अलग राशि में पैसा भी दिया जाएगा। युवा चाहे तो जिस कंपनी में ट्रेनिंग ले रहे हैं, उसी कंपनी में ट्रेनिंग पूरी करने के पश्चात नौकरी प्राप्त करने के लिए भी आवेदन कर सकते है।
यह भी पढ़े……….
मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना का उद्देश्य (Mukhya Mantri Sikho Kamao Yojana Kya Hai-2023)
Mukhya Mantri Sikho Kamao Yojana Kya Hai-2023 मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि मध्यप्रदेश के युवाओं को निशुल्क ट्रेनिंग प्राप्त हो सके साथ ही ट्रेनिंग के दौरान उन्हें आर्थिक सिचुएशन की चिंता ना हो इसके लिए कुछ पैसा भी मिल सके, इसी लिए सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना को शुरू कर दिया गया है। सरकार के द्वारा इस योजना में यह लक्ष्य रखा गया है कि जब युवाओं को योजना के अंतर्गत ट्रेनिंग प्राप्त होगी और वह नौकरी प्राप्त करने में सफल होंगे तो इससे मध्यप्रदेश राज्य में बेरोजगारी की दर में काफी तेजी से कमी आएगी साथ ही युवाओं को भी लगेगा कि सरकार वास्तव में उनके लिए बेहतरीन काम कर रही है।
यह भी पढ़ें……
• प्रधानमंत्री आवास योजना में ऑनलाइन ऑफलाइन आवेदन कैसे करें, जानिए पूरी प्रोसेस
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में कब क्या-क्या होगा (Mukhya Mantri Sikho Kamao Yojana Kya Hai-2023)
Mukhya Mantri Sikho Kamao Yojana Kya Hai-2023 मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना में कब से क्या-क्या होगा जानिए:-
- 7 जून 2023 से प्रतिष्ठानों के पंजीयन का कार्य शुरू किया जाएगा।
- 15 जून 2023 से युवाओं का इस योजना में पंजीयन का कार्य शुरू होगा।
- 15 जुलाई 2023 से मार्केट प्लेस प्रारंभ एवं युवाओं का आवेदन लेना शुरू होगा।
- 31 जुलाई 2023 को युवा प्रतिष्ठानों- मध्यप्रदेश शासन के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर प्रारंभ हो जाएंगे। यह प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जाएगी।
- एक अगस्त 2023 से चयनित संस्थान में युवाओं की उपस्थिति प्रारंभ होगी।
- 31 अगस्त 2023 से प्रशिक्षण प्रारंभ् होने के एक महीने बाद युवाओं को स्टाइपेंड की राशि का वितरण किया जाएगा।
यह भी पढ़े……..
• मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगार नए अवसर, जानिए पूरी जानकारी
मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना के लाभ एवं विशेषताएं (Mukhya Mantri Sikho Kamao Yojana Kya Hai-2023)
Mukhya Mantri Sikho Kamao Yojana Kya Hai-2023 मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना के लाभ एवं विशेषताएं इस प्रकार है:-
- मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा पहले जो मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना था उसके नाम को ही बदल करके सीखो कमाओ योजना रखा गया है।
- सरकार के नोटिफिकेशन के हिसाब से मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना के लिए पात्रता रखने वाले और लाभार्थी के तौर पर चुने जाने वाले युवाओं को 8 हजार से लेकर के 10 हजार तक की आर्थिक सहायता हर महीने सरकार प्रदान करेगी।
- मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना के अंतर्गत जो भी पैसा मिलेगा, वह सीधे युवाओं को उनके बैंक खाते में मिलेगा।
- शुरुआती चरण में योजना के अंतर्गत एक लाख युवाओं को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य सरकार के द्वारा रखा गया है।
- योजना का फायदा अधिक से अधिक युवा ले सके इसके लिए सरकार के द्वारा योजना में आवेदन की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन रखा गया है।
- मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना में शामिल होने के पश्चात युवा जिस कंपनी में ट्रेनिंग हासिल करेंगे, सरकार प्रयास करेगी कि ट्रेनिंग पूरी होने के बाद युवा को उसी कंपनी में नौकरी भी मिल जाए।
- मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना के तहत युवा जब 1 महीने की ट्रेनिंग पूरी कर लेंगे तो उसके पश्चात उन्हें योजना का पैसा मिलना शुरू हो जाएगा।
- मध्यप्रदेश सीखो कमाओ योजना का पैसा लाभार्थी युवाओं को 1 साल तक मिलेगा।
- ऐसे युवा जो इंजीनियरिंग, बैंकिंग सेक्टर, होटल मैनेजमेंट, मीडिया मार्केटिंग, इलेक्ट्रॉनिक, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, चार्टर्ड अकाउंटेंट इत्यादि फील्ड से संबंधित है उन्हें योजना के तहत ट्रेनिंग दी जाएगी।

यह भी पढ़ें…….
• एमपी ऑनलाइन कियोस्क (MP Online Kiosk) डालने के लिए कैसे करे आवेदक, जानिए पूरी प्रोसेस
मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता (Mukhya Mantri Sikho Kamao Yojana Kya Hai-2023)
Mukhya Mantri Sikho Kamao Yojana Kya Hai-2023 मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता इस प्रकार है:-
- मध्यप्रदेश के मूल निवासियों को ही मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना का फायदा मिल सकेगा।
- वही युवा मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना के लिए पात्र होंगे जिनके पास रोजगार और नौकरी नहीं है।
- 18 से 29 साल के बीच की उम्र के युवा योजना में आवेदन कर सकते हैं।
- मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना का फायदा लेने के लिए कम से कम युवा का 12वीं क्लास पास होना आवश्यक है।
- युवा के पास खुद के नाम का बैंक अकाउंट होना भी जरूरी है।
यह भी पढ़ें…….
मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज (Mukhya Mantri Sikho Kamao Yojana Kya Hai-2023)
Mukhya Mantri Sikho Kamao Yojana Kya Hai-2023 मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज इस प्रकार है:-
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
यह भी पढ़ें……
• मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना में एक करोड़ 11 लाख परिवारों का राशन परिवहन करेंगे बेरोजगार युवा
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में कितना मिलेगा स्टाइपेंड (Mukhya Mantri Sikho Kamao Yojana Kya Hai-2023)
Mukhya Mantri Sikho Kamao Yojana Kya Hai-2023 मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में योग्यता के हिसाब से स्टाइपेंड की राशि का निर्धारण किया गया है, जो इस प्रकार से है
- 5वीं कक्षा से लेकर कक्षा 12वीं तक पढ़े युवाओं को 8000 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा।
- आईआईटी किए युवाओं को 8,500 रुपए स्टाइपेंड दिया जाएगा।
- डिप्लोमा धारी युवाओं को 9,000 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा।
- स्नातक और उच्च शिक्षित युवाओं को 10,000 रुपए स्टाइपेंड दिया जाएगा।
- युवाओं एक यह स्टाइपेंड एक साल तक दिया जाएगा।
- ट्रेनिंग के दौरान दी जाने वाली स्टाइपेंड की 75 प्रतिशत राशि राज्य सरकार की ओर से लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
- शेष 25 प्रतिशत स्टाइपेंड की राशि का संस्थान की ओर से दी जाएगी। संस्थान चाहे तो इससे भी अधिक राशि दे सकता है।
यह भी पढ़ें……
• आधार कार्ड में नाम, जन्म तिथि, फोटो और पता घर बैठे अपने मोबाइल से ऑनलाइन बदले, जानिए पूरी प्रोसेस
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में दिए जाने वाले प्रशिक्षण जिन सेक्टर (Mukhya Mantri Sikho Kamao Yojana Kya Hai-2023)
Mukhya Mantri Sikho Kamao Yojana Kya Hai-2023 मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत दिए जाने वाले प्रशिक्षण में जिन सेक्टरों के काम करने की ट्रेनिंग दी जाएगी, जो इस प्रकार है:-
- मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर- इसके अंतर्गत युवाओं को इंजीनिंयरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, सिविल आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी।
- प्रबंधन- मैनेजमेंट एवं मार्केटिंग क्षेत्र की ट्रनिंग दी जाएगी। इसमें ऐसे क्षेत्र जिसमें प्रशिक्षण के बाद छात्र गिग इाकोनॉमी व ब्लू कॉलर जॉब्स के लिए योग्य होंगे।
- सर्विस सेक्टर- होटल मैनेजमेंट, टूरिज्म ट्रैवल, अस्पताल व रेलवे आदि।
- आईटी सेक्टर- आईटी और सॉफ्टवेयर डबलपमेंट क्षेत्र।
- फाइनेंस सेक्टर- इसमें बैंकिंग, बीमा, लेखा, चार्टड अकाउंटेंट और अन्य वित्तीय सेवाओं को शामिल किया गया है।
- इसके अलावा मीडिया और कला, कानूनी और विधि सेवाएं, शिक्षा व प्रशिक्षण, विनिर्माण, सेवाओं, व्यापार आदि के अंतर्गत बाकी अन्य क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें……
• 18 एवं 19 वर्ष के सभी नए मतदाताओं के आवेदन के लिए विशेष अभियान- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (Mukhya Mantri Sikho Kamao Yojana Kya Hai-2023)
Mukhya Mantri Sikho Kamao Yojana Kya Hai-2023 मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में ऑनलाइन आवेदन इस प्रकार करें:-
- सबसे पहले आपको मध्यप्रदेश सीखो कमाओ योजना में आवेदन करने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट yuvaportal.mp.gov.in/ पर चले जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको रजिस्टर अथवा पंजीकरण वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अगर आप कोई संस्थान या फिर कंपनी है तो आपको उसका सिलेक्शन करना है और अगर आप बेरोजगार युवा हैं तो उस वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होकर आ जाएगा, जिसमें जो भी जानकारियां दर्ज करने के लिए कहा जा रहा है, उन सभी जानकारियों को निर्धारित जगह में दर्ज कर देना है।
- अब आपको अपलोड डॉक्यूमेंट वाले ऑप्शन पर क्लिक करने की आवश्यकता है और सभी दस्तावेज को अपलोड करने की आवश्यकता है।
- अब सबसे आखरी में आपको रजिस्टर बटन दबा देना है।
- इस प्रकार से जब आप उपरोक्त प्रक्रिया को फॉलो कर लेते हैं तो इस योजना में आपका ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जाता है, जिसके बाद आगे की जो भी जानकारी होती है वह आपके द्वारा दर्ज किए गए फोन नंबर या फिर ईमेल आईडी पर आप को समय समय पर मिलती रहती है।
यह भी पढ़ें……
• आपके ई-श्रम कार्ड का पैसा आया की नही ऑनलाइन कैसे चेक करें, जानिए पूरी प्रोसेस
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के हेल्पलाइन नम्बर (Mukhya Mantri Sikho Kamao Yojana Kya Hai-2023)
Mukhya Mantri Sikho Kamao Yojana Kya Hai-2023 मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के हेल्पलाइन नम्बर 1800-599-0019 है।
यह भी पढ़ें……
• इन्दौर अब नई उड़ान भरने के लिए तैयार है- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना से संबंधित प्रश्नोत्तर (Mukhya Mantri Sikho Kamao Yojana Kya Hai-2023)
Mukhya Mantri Sikho Kamao Yojana Kya Hai-2023 मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना से संबंधित प्रश्नोत्तर इस प्रकार है:-
प्रश्न-1 मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का पहले का नाम क्या था?
उत्तर- मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का पहले नाम मध्यप्रदेश युवा कौशल कमाई योजना था।
प्रश्न-2 मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना की शुरुआत किसने की?
उत्तर- मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना की शुरुआत प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की।
प्रश्न-3 मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का फायदा किसे मिलेगा?
उत्तर- मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का लाभ प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को मिलेगा।
प्रश्न-4 मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में युवाओं को कितने पैसे मिलेंगे?
उत्तर- मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में युवाओं को 8 हजार से 10 हजार रूपये प्रतिमाह मिलेगा।
प्रश्न-5 मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
उत्तर- मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का हेल्पलाइन नम्बर 1800-599-0019 है।

