Saturday, June 15, 2024
Homeप्रदेशMukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में दूसरे...

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में दूसरे चरण के आवेदन आज से भरे जाएगें, नया फाॅर्म जारी, जाने कैसे डाउनलोड करें

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी खबर, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में दूसरे चरण के आवेदन आज 25 जूलाई से भरे जाएगें, जानिए कैसे फाॅर्म डाउनलोड करना है, ओर कैसे आवेदन करना है जानिए पूरी जानकारी

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए अच्छी खबर, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में दूसरे चरण के आवेदन फाॅर्म आज 25 जूलाई 2023 से शुरू हो जाएगें। जिसमें अब 21 वर्ष से 60 वर्ष तक की उम्र की विवाहित बहनें भी आवेदन फाॅर्म भर सकेंगी, और साथ में जिन महिला परिवार के पास ट्रैक्टर है, उन सभी परिवारों की महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि जो भी पात्र हितग्राहियों के व्यवस्थित तरीके से आवेदन कराये जाएं ताकि सभी महिलाओं का आवेदन आसानी से और समय पर भरा जा सके।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में संशोधन के बाद नए नियम आ गए हैं। महिला बाल विकास विभाग की जानकारी के अनुसार आज 25 जुलाई 2023 से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का पोर्टल को पुन: खोला जाएगा। बताया जा रहा है कि इस बार आवेदन ग्राम पंचायत के सचिव एवं नगरीय क्षेत्र में वार्ड कार्यालय के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही भरा जायगा।

यह भी पढ़े…

• मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 5 बड़े बदलाव, रक्षाबंधन पर बहनों को देंगे 1250 रुपये की किस्त

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का प्रदेश किन-किन बहनों को मिलेगा लाभ (Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023)

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पहले शुरुआत में सिर्फ 23 वर्ष से कम उम्र वाली महिलाओं को लाभ नही मिल रहा था। यानि 23 वर्ष से अधिक उम्र की विवाहित महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जा रहा था। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहनों की उम्र को घटाकर 21 वर्षीय कर दिया गया है। अब 21 वर्ष की विवाहित महिलाओं को भी इस योजना में शामिल किया गया है। अब 21 वर्ष से 60 वर्ष से अधिक उम्र की जिन महिलाओं को पहले 600 रुपये पेंशन मिल रही थी उन महिलाओं को भी अब 1000 रुपये प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में नए संशोधन के बाद प्रदेश की 18 लाख बहनों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा और इससे सरकार को 1 हजार 260 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा।

यह भी पढ़े…

• सीमा हैदर को लेकर रोज हो रहे नए-नए खुलासे, जानिए पूरी जानकारी

नवीन आवेदन फाॅर्म आज 25 जूलाई से आवेदन भरना शुरु होंगे (Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023)

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के दूसरे चरण के आवेदन फाॅर्म आज 25 जूलाई 2023 से भरना शुरू हो जाएगें। इस योजना में अब 21 वर्ष उम्र वाली विवाहित लाड़ली बहनों के फॉर्म भरे जाएंगे। इस योजना में वे बहनें भी शामिल होंगी, जिनके पास 5 एकड़ से कम जमीन है, लेकिन ट्रेक्टर होने की वजह से योजना में शामिल नहीं हो पाई है। उनसे ट्रैक्टर का पंजीयन क्रमांक लिया जाएगा। जिनका परिवहन विभाग की पोर्टल से ऑनलाइन सत्यापन कराया जाएगा। इन पात्र बहनों के खाते में 10 सितंबर से 1000 रुपए आना शुरू होंगे। इससे अब 18 लाख और महिलाओं को लाभ मिलेगा। अभी 1.25 करोड़ महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है। इस बार लाड़ली बहना पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद अनंतिम सूची 21 अगस्त तो दावे आपत्ति 25 अगस्त तक लिए जाएंगे। इसके बाद 31 अगस्त को अंतिम सूची जारी होगी। प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी ने कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि पात्र हितग्राहियों के व्यवस्थित तरीके से आवेदन कराएं। शहरी क्षेत्रों में वार्ड और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर 01 से 03 सितंबर 2023 तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र बांटे जाएंगे। योजना के लिए आवेदन करने के साथ संबंधित महिलाओं को डीबीटी (DBT) सक्रिय कराना अनिवार्य रहेगा।

यह भी पढ़े…

• मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में उज्जैन जिले में 8 हजार युवाओं ने पंजीयन कराया, 409 प्रतिष्ठान प्रशिक्षण देने के लिये रजिस्टर्ड, जानिए कैसे करें पंजीयन

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की जरुरी तारीखें Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की जरुरी तारीखें इस प्रकार है:-

  1. नवीन हितग्राहियों के लिए ऑनलाइन की दिनांक- 25 जुलाई 2023 से।
  2. ऑनलाइन आवेदन पंजीयन करने की अंतिम दिनांक- 20 अगस्त 2023 तक।
  3. अंतिम सूची जारी करने की दिनांक- 21 अगस्त 2023 है।
  4. अंतिम सूची पर दावे आपत्ति दिनांक- 21 से 25 अगस्त, 2023 तक।
  5. दावे-आपत्तियों पर जांच और निराकरण की दिनांक- 26 से 29 अगस्त 2023 तक।
  6. अंतिम सूची जारी करने की दिनांक- 31 अगस्त, 2023 तक।
  7. स्वीकृति पत्रों का वितरण दिनांक- 1 सितंबर से 3 सितंबर 2023 तक।
  8. राशि का वितरण दिनांक- 10 सिंतबर, 2023 से किया जाएगा।
  9. आगामी महीनों में भुगतान के लिए नियत दिनांक- हर महीने की 10 तारीख को।

यह भी पढ़े…

• मतदाता सूची में अपना नाम कैसे जोड़े, जानिए पूरी जानकारी

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में ग्रामीण और शहर महिलाएं कहां भरे आवेदन फाॅर्म (Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023)

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में ग्रामीण और शहर महिलाएं कहां भरे आवेदन फाॅर्म वो इस प्रकार है:-

  1. यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से है तो वह सबसे पहले अपने ग्राम पंचायत सचिव के माध्यम से आवेदन भर सकती है।
  2. यदि ग्रामीण क्षेत्रों के पंचायत सजग नहीं हैं तो आप आँगनबाड़ी सहायिका की मदद से भी लाड़ली बहना योजना का आवेदन भर सकती है।
  3. यदि आप शहरी क्षेत्र से हैं तो आप जिला पंचायत में संपर्क करें वहां आपका आवेदन भरा जायेगा।
  4.  इसके अलावा आप जोनल कार्यालय और नगर पंचायत में भी जाकर अपना आवेदन भर सकते हैं।

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023

यह भी पढ़े…

• मतदान की कतार से बचने के लिए अब एप्प से स्लाट बुक करने की सुविधा मिलेगी, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में पहली बार होगा प्रयोग

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में आवेदन फाॅर्म भरने के लिए पात्रता Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में आवेदन फाॅर्म भरने के लिए पात्रता इस प्रकार है:-

  • मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में आवेदन करने के लिए महिला का मध्यप्रदेश की मूल निवासी होना अनिवार्य हैं।
  • मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में आवेदन करने के लिए बहनों का विवाहित होना आवश्यक है।
  • मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला भी आवेदन कर सकती है।
  • आवेदक महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की महिला भी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में के लिए पात्र होगी।
  • मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में आवेदन करने के लिए महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि होनी नही चाहिए।
  • मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंर्तगत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग की महिलाएं पात्र होंगी।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में आवेदन फाॅर्म भरने के लिए जरुरी दस्तावेज Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में आवेदन फाॅर्म भरने के लिए जरुरी दस्तावेज इस प्रकार है:-

  • परिवार आईडी (समग्र आईडी)
  • महिला की समग्र आईडी
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण
  • बैंक खाता डीबीटी सक्रिय

यह भी पढ़े…

• दस वर्ष पुराने आधार कार्ड को अपडेट करना हुआ अनिवार्य, जानिए कैसे करें ऑनलाइन अपडेट

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में ऑनलाइन आवेदन फाॅर्म कहां करें (Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023)

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 कुछ दिनों पहले ही में प्रदेश शासन ने इस योजना के प्रावधानों के अंतर्गत पात्रता में संशोधन किया है। पात्रता की शर्तों में हुए नवीनतम संशोधन के अनुसार आवेदन के कैलेण्डर वर्ष में 1 जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष पूर्ण कर चुकी हो तथा 60 वर्ष की आयु से कम हो, योजना अंतर्गत अपात्रता की कण्डिका को संशोधित कर प्रतिस्थापित किया गया है। नवीन पात्रताधारी महिलाओं से आवेदन लेने का सिलसिला 25 जुलाई से प्रारंभ होगा। महिलाएं अपना आनलाइन आवेदनों का पंजीयन 20 अगस्त तक योजना के पोर्टल lbadmin.mp.gov.in पर करा सकेंगी।

यह भी पढ़े…

• मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 25 जूलाई से आवेदन शुरु, जानिए कैसे करना है आवेदन

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में ऐसे भरे आवेदन फाॅर्म (Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023)

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में ऐसे भरे आवेदन फाॅर्म

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले महिलाओं को लाडली बहना योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद कैंप की जानकारी वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपसे यहां पर तहसील, जिला, पंचायत जैसी जानकारी मांगी जाएगी. जिसे आपको भरना है।
  • इसके बाद आपको लाडली बहना योजना का नजदीकी कैंप एड्रेस दिखाई देगा।
  • इसके बाद आपको कैंप पर जाना पड़ेगा वहां से फॅार्म लेकर मांगी गई सभी जानकारी भर फॅार्म जमा कर देना है।

The Kerala Story MP-2023

जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र, पांचाल की पुकार समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला संवाददाता, तहसील संवाददाता आदि बनना चाहते हैं, तो इस नम्बर- 99939-19399 पर सम्पर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments