Saturday, June 15, 2024
Homedc newsMukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 इन्दौर में 10 जूलाई को एक...

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 इन्दौर में 10 जूलाई को एक लाख लाड़ली बहनों सहित प्रदेशभर की बहनें शपथ लेंगी

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन्दौर के सुपर कॉरीडोर ग्राउण्ड से करेंगे, लाड़ली बहनों को संबोधित, लाड़ली बहनों के खातों में दूसरी किश्त की राशि भी 10 जूलाई को डाली जाएगी

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रदेश की बहनों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की पहल है। लाड़ली बहनें विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिलवाने के लिए भी आगे आ रही हैं। प्रदेश के जिलों में समाज के लिए कुछ करने के भाव से लाड़ली बहनों ने खुद पहल की है। राज्य शासन ने लाड़ली बहनों को सार्थक भूमिका के निर्वहन के लिए प्रशिक्षण भी दिया है। यह प्रशिक्षण समाजोपयोगी सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार 10 जुलाई को इंदौर से प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खाते में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। वे प्रदेश के सभी जिलों में मौजूद लाड़ली बहनों को वर्चुअली संबोधित भी करेंगे। मुख्यमंत्री 10 जुलाई को धार जिले में हो रहे लाड़ली बहना सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर्स इंदौर से राज्य स्तरीय एवं जिलों के कलेक्टरों से जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर समीक्षा की है।

यह भी पढ़े……

• मध्यप्रदेश में अब नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ, जानिए पूरी जानकारी

प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को मिलेगी ट्रेनिंग (Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023)

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रत्येक जिले में गठित लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को विशेष ट्रेनिंग मॉड्यूल का लाभ मिल रहा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में यह प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी जिलों को यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। सभी लाड़ली बहनें प्रशिक्षण कार्यक्रम से लाभान्वित होंगी। प्रदेश में लाड़ली बहना सेना के गठन के बाद समस्त नाम पोर्टल पर दर्ज भी किए गए हैं। डीबीटी से संबंधित श्रेष्ठ कार्यों के लिए प्रदेश में आगर मालवा अव्वल स्थान पर है, जहां कुछ ही प्रकरणों में डीबीटी कार्य शेष है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर आगर-मालवा और जनप्रतिनिधियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने समस्त जिलों में यह कार्य शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए हैं।

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023

यह भी पढ़े……

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में दूसरे चरण के आवेदन कब होंगे शुरु,  

अद्भूत योजना है, कोई कर्मकांड नहीं (Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023)

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि यह अद्भुत योजना है। यह कोई कर्मकांड नहीं है। लाड़ली बहना सेना की सदस्य महिला सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बनेंगी। जिन हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलना है उनके लिए लाड़ली बहना सेना की सदस्य नेतृत्वकारी भूमिका का निर्वहन करेंगी। नागरिकों को सजग बनाने, सामाजिक कुरीतियों की समाप्ति और महिला अत्याचार के मामलों को नियंत्रित करने में भी लाड़ली बहना सेना की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान 10 जुलाई को इंदौर के सुपर कॉरिडोर ग्राउंड में मौजूद लगभग एक लाख बहनों के साथ ही पूरे प्रदेश में वर्चुअल रूप से जुड़ी लाखों लाड़ली बहनों को संबोधित करेंगे। कर्तव्य निर्वहन के लिए लाड़ली बहनों को शपथ दिलवाई जाएगी, जिससे वे दायित्व बोध के साथ अपने कार्य को व्यवस्थित रूप दे सकेंगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए इंदौर में स्थानीय प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

यह भी पढ़े………

उज्जैन में महाकाल मंदिर में श्रावण महिने में दर्शनार्थियों एवं पार्किंग की क्या व्यवस्था रहेगी, जानिए पूरा प्लान

मुख्यमंत्री को 101 फीट की विशाल राखी भेंट करेगी लाड़ली बहनें (Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023)

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कलेक्टर्स द्वारा जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रति काफी उत्साह का वातावरण है। कार्यक्रम की जोर-शोर से तैयारी की जा रही हैं। बहनों द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 101 फीट की विशाल राखी भेंट की जाएगी। स्वराज संस्थान के सहयोग से महिला स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी देने वाली चित्र प्रदर्शनी भी लगेगी। लाड़ली बहना सम्मेलन में विभिन्न गतिविधियां भी होंगी। इंदौर में जानकी बैंड की प्रस्तुति, भगोरिया लोक नृत्य, अन्य जनजातीय लोक नृत्य प्रदर्शित होंगे। इसके अलावा महिला स्व-सहायता समूह, महिला उद्यमियों और स्टार्टअप से जुड़ी बहनों की रचनात्मक गतिविधियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। चित्रकला और रंगोली की साज-सज्जा के साथ ही पिंक सायकिल रैली भी निकलेगी।

The Kerala Story MP-2023

जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र, पांचाल की पुकार समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला संवाददाता, तहसील संवाददाता आदि बनना चाहते हैं, तो इस नम्बर- 99939-19399 पर सम्पर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments