Saturday, June 15, 2024
Homeप्रदेशMukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 7...

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 7 जून तक स्वीकृति-पत्रों का वितरण, 8 जून को विशेष ग्राम सभाएँ, जानिए कब से डलेंगे 1-1 हजार रुपये

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में प्रदेश की लाड़ली बहनो को आने वाली 7 जून तक स्वीकृति-पत्रों का वितरण किया जायेगा। ओर 8 जून को पूरे प्रदेश में विशेष ग्राम सभाएँ होगी। 10 जून को लाड़ली बहनों के खातों में 1-1 हजार रुपये की राशि अंतरित करेंगे।

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 जून को संस्कारधानी से योजना की राशि का अंतरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 10 जून को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम पूरी गरिमा के साथ हो। इस दिन बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से हर पात्र बहनों के खाते में एक-एक हजार रूपये की राशि अंतरित की जाएगी। यह योजना बहनों के जीवन बदलाव लाने वाली योजना है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का शुभारम्भ संस्कारधानी मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले से होगा।

यह भी पढ़े………

• मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की अंतिम लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें, जानिए पूरी प्रोसेस

मध्यप्रदेश के जबलपुर से होगी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरुआत (Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023)

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ संस्कारधानी जबलपुर से होगा जिसमें सभी जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 1 करोड़ 25 लाख 6 हजार 186 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 26 हजार 959 आवेदन अपात्र पाए गए हैं। स्वीकृति-पत्रों का वितरण 7 जून तक किया जायेगा। और 8 जून को पूरे प्रदेश में विशेष ग्राम सभाएं होगी।

यह भी पढ़े………

• प्रदेश में अगले 24 घंटों इन जिलों में भारी बारिश के ओले गिर सकते है, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

इस तरह पूरा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का कार्यक्रम (Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023)

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 इस प्रकार पूरा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का कार्यक्रम:-

  • यह प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का शाम को 6 बजे मध्यप्रदेश के जबलपुर से सीधा प्रसारण किया जाएगा। पूरा प्रदेश कार्यक्रम को देखेगा, पूरे कार्यक्रम को बहनो के लिए त्योहार भरा वातावरण उत्साह से भरा होगा।
  • मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम के बाद दीपोत्सव मनाया जायेगा। लाड़ली बहनें इस दिन अपने घरों में दीप अवश्य जलाएँ।
  • प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में जिले के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया जाएगा।
  • लाड़ली बहनों के द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी। बहनों द्वारा मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन किया जाएगा।
  • विशिष्ट कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।
  • इस कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में पिंक साइकिल रैली, चित्रकला प्रतियोगिता, चलचित्र, नाटक आदि गतिविधियाँ भी होंगी।

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023

यह भी पढ़े………

• बिजली उपभोक्ताओं के बड़ी खबर, इस एप्प के माध्यम से होगी सारी समस्याओं का समाधान

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति-पत्रों का वितरण घर-घर किये जाएगें (Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023)

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि जन-प्रतिनिधियों द्वारा 30 प्रतिशत स्वीकृति-पत्र प्रदेश की लाड़ली बहनों के घर वितरित कर दिए गए हैं। बाकी स्वीकृति-पत्रों का वितरण शीघ्र कर दिया जाएगा। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ शाम को 06:00 बजे जबलपुर से सीधा प्रसारण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि पूरा प्रदेश कार्यक्रम को देखेगा वातावरण उत्साह से भरा होगा। कार्यक्रम के बाद दीपोत्सव मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि लाड़ली बहनें इस दिन अपने घरों में दीप अवश्य जलाएं। मुख्यमंत्री ने बताया कि 1209 करोड़ 65 लाख रूपए की राशि का आहरण कर बैंक में 5 जून को जमा करा दी जाएगी।

यह भी पढ़े………

• मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में युवाओं को मिलेगा रोजगार, जानिए इस योजना में कब से शुरु होंगे आवेदन

एक करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को मिलेगा इसका लाभ (Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023)

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की समीक्षा कर रहे, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में एक करोड़ 25 लाख 6 हजार 186 बहनों को मिलेगा इसका लाभ। इन सभी लाड़ली बहनों को लाभ पहुंचाने में लगभग 1209 करोड़ 65 लाख रूपए की राशि का खर्च होगा। यह राशि सीधे लाड़ली बहनों के खाते में भेजी जाएगी।

The Kerala Story MP-2023

जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला संवाददाता, तहसील संवाददाता आदि बनना चाहते हैं, तो इस नम्बर- 99939-19399 पर सम्पर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments