Saturday, July 6, 2024
Homeप्रदेशMukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 आज लांच होगी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना...

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 आज लांच होगी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, जानिए

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज लांच करेंगे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, भोपाल जम्बूरी मैदान में जुटेंगी लगभग एक लाख बहनें, इसी माह प्रारंभ हो जाएगा प्रपत्र भरवाने का अभियान

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना गरीब बहनों के जीवन में सकरात्मक बदलाव लाएगी। यह अति महत्वपूर्ण योजना है। इसे जमीन पर क्रियान्वित करने के लिए सभी को जुटना है। आज 5 मार्च को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योजना विधिवत लांच की जाएगी। कार्यक्रम में भोपाल के अलावा निकटवर्ती जिलों की बहनें भी शामिल होंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में स्वयं एक बहन का प्रपत्र भरवा कर उपस्थित बहनों को योजना की जानकारी प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें………

• मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में ऑनलाइन ऑफलाइन आवेदन कैसे करें एवं फॉर्म कैसे डाउनलोड करें, जानिए पूरी प्रोसेस

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को लांच करने की तैयारी (Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023)

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज निवास कार्यालय समत्व भवन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लांच की तैयारियों संबंधी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से महिला-बाल विकास विभाग, समस्त कमिश्नर्स, कलेक्टर्स, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आयुक्त नगर पालिका निगम एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रपत्र भरवाने के लिए अमले को प्रशिक्षित कर इस कार्य में दक्ष बनाया जाए।

यह भी पढ़ें………..

• उज्जैन में पंचकोशी यात्रा 15 अप्रैल 2023 से शुरु होगी, जानिए इसका महत्व

मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बहुआयामी और एक मिशन है (Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023)

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बहुआयामी और एक मिशन है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की सामान्य वर्ग की गरीब बहनों के साथ ही अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग की बहनों को न्याय देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि महिलाएँ अब इस योजना से आर्थिक उन्नयन प्राप्त कर परिवार के स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने की प्रक्रिया में प्रभावी होंगी।

यह भी पढ़ें………

• एमपी की पहली और देश की 11वीं वंदे भारत ट्रेन चालू करने की तैयारियां हुई पूरी

हर ग्राम, हर वार्ड में शिविरों के माध्यम से भरे जाएगा फार्मॅ (Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023)

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री ने बताया कि जिलों में इस माह प्रत्येक वार्ड और ग्राम स्तर पर होने वाले शिविरों में बहनें एकत्र होंगी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की तैयारियों में कहीं से कोई गड़बड़ी की शिकायतें न आएँ। प्रशासनिक अमला मिशन मोड में कार्य करें। कोई भी पात्र बहनें छूटे नहीं। फाॅर्म भरने की प्रक्रिया सरल हो। जन-प्रतिनिधि भी सहभागी बनें। प्रपत्र भरवाने के कार्य में पूरी पारदर्शिता हो। उल्लेखनीय है कि योजना से गरीब वर्ग की महिलाएँ प्रतिमाह 1000 रूपए प्राप्त करेंगी। योजना के लिए पात्रता संबंधी जिला स्तर तक पूरा विवरण भेजा गया है। प्रमुख सचिव महिला-बाल विकास श्रीमती दीपाली रस्तोगी ने प्रेजेंटेशन दिया। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023

यह भी पढ़ें………

• पं. प्रदीप मिश्रा ने उज्जैन के कथा स्थल का निरीक्षण किया, जानिए कब होगी उज्जैन में कथा

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बहनों की जिंदगी बदल देगी (Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023)

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” बहनों की जिंदगी बदल देगी। इस योजना की लॉन्चिंग 5 मार्च को भोपाल के जम्बूरी मैदान में विशाल कार्यक्रम के माध्यम से होने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान रात्रि में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व भवन में योजना की लॉन्चिंग के संबंध में विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें…………

• एक करोड़ महिलाओं को जोड़ने की तैयारी, जानिए कैसे मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ, कब शुरु होंगे आवेदन

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लॉन्चिंग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हर गाँव में होगा (Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023)

Mukhya Mantri Ladli Behana Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मंच पर बहनों का सम्मान होगा, जो प्रदेश की सभी बहनों के लिए प्रतीक स्वरूप होगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गाँव-गाँव में होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा योजना के प्रपत्र भरवाने की व्यवस्था की जाएगी। बहनें बिचौलियों से दूर रहें। मुख्यमंत्री श्री चौहान बहनों को योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रपत्र भरने की प्रक्रिया समझाएंगे। योजना की जानकारी देंगे और बहनों से संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना थीम सॉन्ग की लॉन्चिंग भी होगी। ब्रोशर का विमोचन होगा और लघु फिल्म भी लॉन्च होगी।

Stand Up India Yojana Main Online Apply-2022 स्टैंड अप इंडिया योजना में महिलाओं को मिलेगा 10 लाख से 1 करोड़ तक का लोन, जानिए इस योजना के लाभ

जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24 संवाददाता बनना चाहते हैं, तो 99939-19399 पर संपर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments