Saturday, June 15, 2024
Homeप्रदेशMukhya Mantri Ladli Bahana Yojana MP-2023 मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए...

Mukhya Mantri Ladli Bahana Yojana MP-2023 मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए 10 जून रहेगा ऐतिहासिक दिन, जानिए क्या खास है इस दिन

Mukhya Mantri Ladli Bahana Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में एक करोड़ से अधिक डीबीटी इनेबल योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया पूर्णता की ओर पहुँचा, 10 जून रहेगा ऐतिहासिक दिन

Mukhya Mantri Ladli Bahana Yojana MP-2023 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ महीनों पहले प्रदेश की महिलाओं के लिए एक योजना की शुरुआत की थी। जिसका नाम मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना इस योजना में प्रदेश की एक करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के लिये 10 जून का दिन ऐतिहासिक होगा। इस दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ उन्हें मिलना शुरू हो जायेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योजना में प्रावधान किया है कि गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार की पात्र बहनों के खाते में अगले जून माह से एक-एक हजार रूपये अंतरित किये जायेंगे। बहनों को यह राशि प्रतिमाह मिलेगी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पंजीयन कराने के अंतिम दिन तक एक करोड़ 25 लाख 33 हजार 145 बहनों ने पंजीयन करवाया। इसमें से अब तक एक करोड़ 12 लाख 57 हजार 65 बहनों के डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) इनेबल किये जा चुके हैं। शेष डीबीटी का कार्य सुचारू रूप से 30 मई तक पूरा किया जायेगा।

यह भी पढ़े……….

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, जानिए कैसे जुड़वाए मतदाता सूची में अपना नाम

जिले वार डीबीटी इनेबल (Mukhya Mantri Ladli Bahana Yojana MP-2023)

Mukhya Mantri Ladli Bahana Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अब तक भोपाल संभाग के भोपाल जिले में 2 लाख 78 हजार 133, रायसेन में 2 लाख 18 हजार 280, राजगढ़ में 2 लाख 63 हजार 651, सीहोर में 2 लाख 13 हजार 311 और विदिशा जिले में 2 लाख 42 हजार 758 डीबीटी इनेबल हो चुके हैं। चम्बल संभाग के भिण्ड जिले में 2 लाख 71 हजार 673, मुरैना में 2 लाख 92 हजार 179 और श्योपुर जिले में 96 हजार 266, ग्वालियर संभाग के ग्वालियर जिले में 2 लाख 73 हजार 82, अशोकनगर में एक लाख 38 हजार 918, दतिया में एक लाख 30 हजार 668, गुना में 2 लाख 2 हजार 784 और शिवपुरी जिले में 2 लाख 46 हजार 734 डीबीटी इनेबल किये जा चुके हैं।

Mukhya Mantri Ladli Bahana Yojana MP-2023

यह भी पढ़े……….

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में युवाओं को मिलेगा रोजगार, जानिए इस योजना में कब से शुरु होंगे आवेदन

अन्य जिले वार डीबीटी इनेबल (Mukhya Mantri Ladli Bahana Yojana MP-2023)

Mukhya Mantri Ladli Bahana Yojana MP-2023 नर्मदापुरम संभाग के नर्मदापुरम जिले में एक लाख 86 हजार 979, बैतूल में 2 लाख 42 हजार 532, हरदा जिले में 81 हजार 607, इंदौर संभाग के इंदौर जिले में 3 लाख 91 हजार 443, अलीराजपुर में एक लाख 11 हजार 672, बड़वानी में 2 लाख 17 हजार 284, बुरहानपुर में एक लाख 14 हजार 354, धार में 3 लाख 32 हजार 307, झाबुआ में एक लाख 82 हजार 174, खण्डवा में एक लाख 89 हजार 782 और खरगोन जिले में 2 लाख 81 हजार 362 डीबीटी इनेबल किये जा चुके हैं। जबलपुर संभाग के जबलपुर जिले में 3 लाख 48 हजार 695, बालाघाट में 3 लाख 29 हजार 440, छिंदवाड़ा में 3 लाख 54 हजार 686, डिण्डोरी में एक लाख 17 हजार 7, कटनी में 2 लाख 14 हजार 268, मण्डला में एक लाख 83 हजार 232, नरसिंहपुर में एक लाख 92 हजार 905 और सिवनी जिले में 2 लाख 44 हजार 523 बहनों के डीबीटी इनेबल किये जा चुके हैं। रीवा संभाग के रीवा जिले में 3 लाख 61 हजार 265, सतना में 3 लाख 23 हजार 483, सीधी में एक लाख 82 हजार 121 और सिंगरौली जिले में एक लाख 71 हजार 64 डीबीटी इनेबल किये जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें………..

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में युवाओं को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का लोन साथ में सब्सिडी का लाभ भी मिलेगा, जानिए आवेदन कैसे करें

अन्य बाकी बचे जिले वार डीबीटी इनेबल (Mukhya Mantri Ladli Bahana Yojana MP-2023)

Mukhya Mantri Ladli Bahana Yojana MP-2023 सागर संभाग के सागर जिले में 3 लाख 62 हजार 903, छतरपुर में 2 लाख 82 हजार 253, दमोह में 2 लाख 22 हजार 552, निवाड़ी में 69 हजार 644, पन्ना में एक लाख 55 हजार 893 और टीकमगढ़ जिले में एक लाख 85 हजार 760, शहडोल संभाग के शहडोल जिले में एक लाख 68 हजार 428, अनूपपुर जिले में एक लाख 15 हजार 726 और उमरिया जिले में 94 हजार 713 डीबीटी इनेबल किये गये हैं। उज्जैन संभाग के उज्जैन जिले में 3 लाख 2 हजार 117, आगर-मालवा में 99 हजार 797, देवास में 2 लाख 45 हजार 455, मंदसौर में 2 लाख 37 हजार 421, नीमच में एक लाख 42 हजार 2, रतलाम में 2 लाख 26 हजार 378 और शाजापुर जिले में एक लाख 54 हजार 20 बहनों के डीबीटी इनेबल किये जा चुके हैं।

 

यह भी पढ़े……….

दो हजार के नोट बदलने के लिए क्या करना होगा, फॉर्म भरना होगा, ID दिखाना होगा, जानिए एसबीआई (SBI) ने दिया जवाब

आने वाले 10 जून को सभी पात्र बहनों के खाते में डाला जाएगा पैसा (Mukhya Mantri Ladli Bahana Yojana MP-2023)

Mukhya Mantri Ladli Bahana Yojana MP-2023 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से अपने संबोधन में कहा कि मेरा संकल्प है, चाहे कुछ भी हो जाए बहनों के खाते में पैसा डलेगा, अवश्य डलेगा। 10 जून जिंदगी का ऐतिहासिक दिन है। उस दिन सब के खातों में पैसा डलेगा। उस दिन सब बहनें गीत गाएं, दीप जलाएं, आनंद मनाएं। उस दिन से पैसा खाते में आना शुरू होगा और हर महीने आएगा. मैं ऊपर वाले से यही प्रार्थना करता हूं। कि मेरी बहने हमेशा खुश रहें, उनकी जिंदगी मुस्कुराहट से भरी रहे। दुख का साया उनके ऊपर ना पड़े। उनकी आंखों में कभी आंसू ना रहे। वे मुस्कुराएं, मेरी बहनें खिलखिलाएं तो मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक होता है।

The Kerala Story MP-2023

जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला संवाददाता, तहसील संवाददाता आदि बनना चाहते हैं, तो इस नम्बर पर 99939-19399 संपर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments