Saturday, June 15, 2024
Homeप्रदेशMukhya Mantri Kanya Vivah Yojana MP-2022 बेटियों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री कन्या...

Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojana MP-2022 बेटियों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में मिलेंगे 55 हजार, जानिए पूरी प्रोसेस

Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojana MP-2022 प्रदेश की सभी बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में सरकार गरीब बेटियों की शादी के लिए 55 हजार की सहायता मिलेगी

Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojana MP-2022 प्रदेश की सभी गरीब बेटियों के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में गरीब बेटियों को सरकार लगभग 55 हजार की सहायता मिलेगी। मध्यप्रदेश की राज्य सरकार के द्वारा किया गया है। गरीब परिवारों की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से विवाह हेतु वित्तीय धनराशि आर्थिक सहायता के लिए प्रदान की की जाएगी। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को कन्या के विवाह के लिए 55 हजार रूपए की धनराशि सरकार के द्वारा लाभार्थी परिवार को दी जाएगी। मध्य प्रदेश कन्या विवाह योजना के तहत जो भी गरीब परिवारों और श्रमिक परिवारों की अविवादित कन्याओं, विधवा महिलाओं एवं तलाकशुदा महिलाओ की शादी के लिए यह धनराशि मदद के तौर पर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह में होने वाले शादी का खर्चा भी राज्य सरकार के द्वारा किया जायेगा। सरकार के द्वारा गरीब परिवार की बेटियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण योजना है। बेटियों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए सरकार के द्वारा उठाया गया यह कदम अत्यंत सराहनीय है, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लेने के लिए सरकार के द्वारा पोर्टल लॉंच किया गया है।

यह भी पढ़ें……

आयुष्मान भारत कार्ड अपने मोबाइल से ऑनलाइन कैसे बनाएं, जानिए इससे मिलने वाले

पेट की गैस की समस्या से तुरंत आराम, जानिए ईलाज के घरेलू नुस्खे

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य (Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojana MP-2022)

Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojana MP-2022 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रदेश की जो भी विवाह योग्य कन्या है, जो परिवार निर्धन रूप से कमजोर वर्ग के है और धन संबंधी जैसी समस्याओ से वो अपनी बेटी का विवाह नहीं कर पाते है। और आर्थिक स्थिति सही ना होने की वजह से वो अपने परिवार का भरण-पोषण भी सही ढंग से नहीं कर पाते राज्य सरकार के द्वारा इन समस्याओ का हल निकालने के लिए प्रदेश में इस योजना को लागू किया गया है। योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की बेटियों के अकाउंट में यह धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। मध्य प्रदेश विवाह योजना के अंतर्गत 1 लाख से अधिक आवेदन पत्रों की स्वीकृति की गयी है। और योजना का लाभ लेने के लिए 2 लाख से अधिक आवेदन किये गए है।

यह भी पढ़ें……

सोलर पैनल लगाने पर मिलेगी सब्सिडी, 1 नवम्बर से 6 नवम्बर तक होगा सोलर रूफटॉप जनजागृति कैम्प का आयोजन

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ग्रामीण एवं शहरी लोग यहां करे आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से मिलने वाले लाभ  (Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojana MP-2022)

Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojana MP-2022 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से मिलने वाले लाभ इस प्रकार है:-

  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से राज्य सरकार के द्वारा सभी गरीब लाभार्थी परिवार की बेटियों को शादी के लिए अब 55 हजार रुपये की वित्तीय धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की बेटियों के अकाउंट में 55 हजार में से 11 हजार की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में बची शेष 38 हजार रुपए की सामग्री वधु को उपहार के रूप में आयोजनकर्ता निकाय द्वारा दी जाएगी।
  • इसके बाद बची हुई राशि जो 6 हजार रुपए सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन करने हेतु आयोजनकर्ता निकाय की दी जाएगी।
  • गरीब परिवार अब मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से अपनी बेटी की शादी बिना किसी आर्थिक परेशानी के कर सकते है.
  • हिन्दू और मुस्लिम दोनों वर्गों के लोग इस योजना का लाभ ले सकते है।

यह भी पढ़ें……

 देश में सबसे पहले हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू कर मध्यप्रदेश ने रचा इतिहास- मंत्री सखलेचा

अब घर बैठे बिजली संबंधी शिकायतों का समाधान अब और आसान उपाय एप्प पर, जानिए कैसे

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता (Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojana MP-2022)

Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojana MP-2022 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आवेदन के लिए पात्रता इस प्रकार है:-

  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लेने के लिए कन्या को मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • शादी के लिए लड़की की आयु 18 वर्ष और लड़के की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • लाभार्थी कन्या का नाम योजना का लाभ लेने के लिए समग्र विवाह पोर्टल में रजिस्टर होना चाहिए।
  • लाभार्थी कन्या के माता-पिता गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हो।
  • ऐसी निर्धन गरीब परिवार की महिलाये जो तलाकशुदा (क़ानूनी रूप से तलाक हो गया हो )और विधवा है और पुनर्विवाह करने के लिए इस योजना का लाभ ले सकते है।
  • योजना का लाभ लेने के लिए विधवा महिला के पास अपने पहले पति का मृत्यु प्रमाण होना अति आवश्यक है।
  • यदि वधु के होने वाला पति किसी अन्य राज्य से है तो वह कन्या भी इस योजना का लाभ ले सकेगी।
  • एकल विवाह की स्थिति में इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा इसके लिए कन्या को “सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में सम्मलित होना होगा” जिसका आयोजन निर्धारित तिथि में किया जायेगा।
  • यदि वर और वधु के माता पिता राज्य के मूल निवासी नहीं हो तो योजना का लाभ वधु को नहीं मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें…

18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने प्रदेश में 10 दिन चलेगा विशेष अभियान

आधार कार्ड धारक के लिए बड़ी खबर, दस वर्ष पुराने आधार कार्ड करने होंगे अपडेट, नही तो हो सकता है बड़ा नुकसान

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज (Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojana MP-2022)

Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojana MP-2022 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज इस प्रकार है:-

  1. लाभार्थी कन्या का आधार कार्ड
  2. वर वधु के अभिभावक का मध्यप्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र
  3. वोटर आईडी कार्ड
  4. परिवार का आय प्रमाण पत्र
  5. लाभार्थी का आयु प्रमाण पत्र
  6. स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  7. लाभार्थी की पासपोर्ट साइज 2 फोटो
  8. बैंक अकाउंट डिटेल्स
  9. बीपीएल प्रमाण पत्र
  10. मोबाइल नंबर और लाभार्थी का स्थायी पता
  11. परित्यक्त महिला होने की स्थिति में क़ानूनी रूप से तलाक होने का आदेश की छायाप्रति

Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojana MP-2022

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojana MP-2022)

Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojana MP-2022 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में ऑनलाइन आवेदन इस प्रकार करें:-

  • सबसे पहले आवेदक को योजना की आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने एक होम पेज खुल जाएगा।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
  • इस होम पेज पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा।
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम ,पता ,आधार नंबर ,आयु आदि भरनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको सब्मिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।

यह भी पढ़ें……

• निशुल्क सिलाई मशीन कैसे प्राप्त करें, जाने पूरी जानकारी स्टेप टू स्टेप

देशी गाय पालने पर पशुपालकों को मिलेंगे 900 रुपये प्रति माह, जानिए कैसे ले लाभ

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें (Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojana MP-2022)

Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojana MP-2022 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में ऑफलाइन आवेदन इस प्रकार करें:-

  • ऑफलाइन आवेदन करने लिए आवेदक को ओफिसियल साइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म डॉउनलोड करना होगा।
  • इसके लिए आपको हमारे द्वारा नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करना होगा।
  • DOWNLOAD KANYA VIVAH YOJANA FORM PDF
  • फॉर्म एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी फॉर्म में भरनी होंगी।
  • और अपनी एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अपने सभी स्कैन किये गए दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।
  • और अपने निकटतम ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम पंचायत ऑफिस या जनपद के पंचायत ऑफिस में जमा करवा सकते है।
  • शहरी क्षेत्र वाले आवेदक नगर निगम ऑफिस,या नगर परिषद नगर पंचायत ऑफिस में भी जमा करवा सकते हैं।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में दी जाने वाली सामग्री की सूची (Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojana MP-2022)

Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojana MP-2022 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मे दी जाने वाली सामग्री की सूची इस प्रकार है:-

  1. एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर चूल्हा सहित (प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत)
  2. कलर टीवी (TV) 32 इंच
  3. रेडियो
  4. अलमारी साड़े पांच फीट की (20 गेज)
  5. 6 फाईबर कुर्सी का सेट टेबल सहित
  6. लोहे का निवाड वाला पलंग अथवा लकड़ी का पलंग (4×6)
  7. रजाई-गद्दे, दो चादर तकिये सहित
  8. आभूषण- पायल, बिछिया, माथे का टीका, बेंदा, मंगलसूत्र चांदी का (70% टंच चांदी, पायल- 70gm, बिछिया- 10gm, माथे का टीका/बेंदा- 10gm, मंगलसूत्र- 50gm)
  9. सिलाई मशीन (पैर वाली)
  10. टेबल पंखा
  11. दीवार घड़ी
  12. डाइनिंग टेबल (लकड़ी या फाईबर की) 6 कुर्सी सहित
  13. स्टील बर्तन (बर्तन 51 सेट)
  14. प्रेशर कुकर
  15. वधु के वस्त्र- साड़ी, ब्लाउज, पेटीकोट, चूड़ी श्रृंगार सामग्री (सभी 4 नग)

यह भी पढ़ें……..

• प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण और शहरी लोग कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप

 किसानों को खेत में तारबंदी करने के लिए मिलेगी सब्सिडी, जानिए कैसे करे इस योजना आवेदन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से संबंधित प्रश्नोत्तर (Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojana MP-2022)

Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojana MP-2022 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से संबंधित प्रश्नोत्तर इस प्रकार है:-

प्रश्न-1 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना किसके द्वारा शुरू की गयी?
उत्तर- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शुरु की गई है।

प्रश्न-2 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का आयोजन किसके लिए किया गया है?
उत्तर- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का आयोजन गरीब परिवार की बेटियों के लिए किया गया है।

प्रश्न-3 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना क्या है?
उत्तर- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा कन्याओं को शादी के लिए अनुदान प्रदान करने के लिए की गई है। इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रश्न-4 क्या मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ राज्य की सभी कन्याओं को प्रदान किया जाएगा?
उत्तर- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लेने के लिए बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आने वाली पात्र कन्याओं को ही योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।

प्रश्न-5 मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को कितनी धनराशि प्रदान की जाती है?
उत्तर- मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 51 हजार रूपए की धनराशि वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान की जाती थी किन्तु अब मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनमा में संशोधन किया गया है जिसके तहत कन्या को 55 हजार की धनराशि दी जाएगी।

प्रश्न-6 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी की उम्र कितनी चाहिए?
उत्तर- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी कन्या की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

Stand Up India Yojana Main Online Apply-2022 स्टैंड अप इंडिया योजना में महिलाओं को मिलेगा 10 लाख से 1 करोड़ तक का लोन, जानिए इस योजना के लाभ

जुड़िये DC News 24 से

ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

यदि आप DC News 24 संवाददाता बनना चाहते हैं, तो 99939-19399 पर संपर्क करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments