Monday, June 17, 2024
Homeप्रदेशMP Mukhymantri Swarojgar Yojana-2022 मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में रोजगार के लिए 25...

MP Mukhymantri Swarojgar Yojana-2022 मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में रोजगार के लिए 25 लाख तक का लोन, जानिए ऑनलाइन ऑफलाइन पूरी प्रोसेस

MP Mukhymantri Swarojgar Yojana-2022 मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में महिलाओं और पुरुषों दोनो के लिए बड़ी खुशखबरी, अब रोजगार के लिए 25 लाख तक का लोन दिया जाएगा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार के लिए आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन भी कर सकते है

MP Mukhymantri Swarojgar Yojana-2022 मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से प्रदेश के महिलाओं एवं पुरुषों को अपने रोजगार को शुरू करने और आगे बढ़ाने के लिए सरकार के द्वारा 25 लाख तक की लोन सुविधा दी जा रही है। इस योजना के माध्यम से सरकार महिला एवं पुरुष वर्ग को लोन प्रदान करेंगी। जिससे हर वर्ग अपने रूचि के अनुसार कारोबार को शुरू सकते है। इस योजना के माध्यम से युवा वर्ग को नौकरी के पीछे भागने की बजाय अपना ही उद्योग स्थापित करने का प्रोत्साहन दिया जाता है। यह योजना प्रदेश सरकार ने 01 अगस्त 2014 को शुरू किया था। इस योजना का लाभ प्रदेश के सभी नागरिक ले सकते है।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से सरकार प्रदेश की बेरोजगारी की दर में गिरावट लाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। इस योजना से प्रदेश के नागरिक आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनेंगे। उन्हें अपने उद्योग के प्रति जिम्मेदारी का अहसास होगा। जिससे वह अपने काम को लगन से आगे बड़ा सकेंगे।

यह भी पढ़ें…….

• प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण और शहरी लोग कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप

• किसानों को खेत में तारबंदी करने के लिए मिलेगी सब्सिडी, जानिए कैसे करे इस योजना आवेदन

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का उद्देश्य (MP Mukhymantri Swarojgar Yojana-2022)

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रदेश के सभी नागरिकों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की बेरोजगारी दर में भी गिरावट होगी और ज्यादा से ज्यादा लोग स्वरोजगार की तरफ आकर्षित होंगे। जिससे कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। तथा प्रदेश के नागरिक आत्मनिर्भर भी बनेंगे। MP Mukhymantri Swarojgar Yojana-2022 के अंतर्गत नागरिकों को उद्योग स्थापित करने के लिए 25 लाख तक का प्रदान किया जाएगा। जिससे कि प्रदेश के नागरिक अपना रोजगार स्थापित करेंगे एवं अपने रोजगार को आगे बड़ा सकेंगे।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से मिलने वाले लाभ एवं विशेषताएं (MP Mukhymantri Swarojgar Yojana-2022)

MP Mukhymantri Swarojgar Yajana-2022 मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से मिलने वाले लाभ एवं विशेषताएं इस प्रकार है:-

  • इस योजना का लाभ शिक्षित पुरुष एवं महिला दोनों ले सकते है।
  • वह युवा नागरिक जो पढ़े लिखे होंगे सरकार द्वारा इन लोगो को खुद का व्यापार(business) खोलने के लिए लोन राशि दी जाएगी।
  • लाभार्थी लोन का इंटरेस्ट 7 साल तक पूरा कर सकते है।
  • मध्य प्रदेश सरकार BPL/ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग के लोग, दिव्यांग लोग और महिलाओं को 30% (2 लाख) की मार्जिन मनी की सहायता देगी।
  • सरकार बेरोजगार नागरिको को मार्जिन मनी सब्सिडी भी प्रदान करेगी।
  • 30 दिन के अंदर लाभार्थियों को बैंक द्वारा लोन राशि मिल जाएगी।
  •  घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति को प्रोजेक्ट कॉस्ट 30% (3 लाख)दी जाएगी।
  • इसके अतिरिक्त भोपाल गैस से पीड़ित परिवार के लोगो को परियोजना लागत पर 20% (1 लाख) दिया जायेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत सरकार राज्य के नागरिको को व्यापार खोलने के लिए लोन, सब्सिडी और मार्जिन मनी की सहायता देगी।
  • सामान्य वर्ग के लोगो को केवल 15% (यानि 1 लाख)मार्जिन मनी दी जाएगी।
  • युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत सभी को ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
  • लाभार्थी को स्वयं का रोजगार खोलने के लिए 50000 से 1000000 तक का लोन बैंक द्वारा प्रदान करवाएगी।

MP Mukhymantri Swarojgar Yojana-2022

यह भी पढ़ें…….

• वोटर आईडी को आधार कार्ड से ऑनलाइन (Online) और एसएमएस (SMS) से कैसे लिंक करें, जानिए स्टेप-टू-स्टेप

• क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 01 जूलाई से होंगे नए नियम लागू, जानिए क्या बदलाव होंगे

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में ऑनलाइन ऑफलाइन आवेदन करें (MP Mukhymantri Swarojgar Yojana-2022)

ऑनलाइन आवेदन करें
  • आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपके समाने इस तरह का होम पेज खुल कर आ जायेगा।
  • होम पेज पर आप को 4 ऑप्शन दिखाई देंगे आपको मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के ऑप्शन पर जाना है।
  • mp-mukhymantri-swarojgar-yojana
  • अब आप आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • नए पेज पर आपको इस तरह के ऑप्शन दिखाई देंगे, आपको अपने अनुसार जिस विभाग का आवेदन करना है उस ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
  • ऑनलाइन-आवेदन-करें-ंएमपी-स्वरोजगार-योजना
  • नए पेज पर आपको SIGN UP के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • SIGN UP करने के लिए आपको अपना नाम, ईमेल ID, मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को भरना है।
  • रजिस्ट्रेशन-प्रोसेस-मध्य-प्रदेश-सीएम-स्वरोजगार-योजना
  • अब आप SIGN UP NOW के ऑप्शन पर क्लिक करें।
ऑफलाइन आवेदन करें
  1. ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आप अपने आस पास के कार्यालय में जाकर फॉर्म ले सकते है या आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म डाउनलोड कर सकते है।
  2. अब आप फॉर्म में पूछी गयी जानकारी को सही से भरें।
  3. सभी जानकारियों को भरने के बाद आप इसमें मांगे गए दस्तावेजों को अटैच करें।
  4. एक बार फॉर्म को दोबारा पढ़ ले, यदि कोई गलती हुई हो तो उसे सुधार ले।
  5. अब आप फॉर्म को कार्यालय में जमा करवा दें।
  6. आपका फॉर्म जमा होने के बाद सम्बंधित अधिकारी द्वारा इसका सत्यापन(VERIFICATION) किया जायेगा।
  7. जिसके बाद आपके फॉर्म को बैंक अधिकारी के पास दिया जायेगा और आपको योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।

यह भी पढ़ें……..

• किसान सोयाबीन की बोवनी कम से कम 100 मिमी यानी 4 इंच वर्षा होने पर ही सोयाबीन की बुवाई करें, फसल विविधीकरण की ओर रखे कदम

• प्रदेश सरकार किसानों को 50 प्रतिशत तक का अनुदान देगी, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें (MP Mukhymantri Swarojgar Yojana-2022)

MP Mukhymantri Swarojgar Yojana-2022 मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के पोर्टल पर लॉगिन इस प्रकार करें:-

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री शासन स्वरोजगार योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत “आवेदन करे” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको सभी विभागों की सूचि दिखाई देगी, जिस विभाग के अंतर्गत आपने आवेदन किया है उस विभाग का चयन करें।
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना ऑनलाइन आवेदन,
  • अब आपको स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म के दूसरी तरफ लॉगिन फॉर्म दिखाई देगा।
  • इस फॉर्म में दिए गए बॉक्स में अपना स्कीम का नाम, मोबाइल नंबर तथा पासवर्ड भरें और सबमिट का बटन दबाएं।
  • सबमिट का बटन दबाते ही आप पोर्टल पर लॉगिन जो जायेगे।
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता (MP Mukhymantri Swarojgar Yojana-2022)

MP Mukhymantri Swarojgar Yojana-2022 मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता इस प्रकार है:-

  • आवेदनकर्ता मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक बेरोजगार होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष से 39 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • वह किसी भी बैंक में डिफाल्टर नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक पहले से इस तरह की किसी योजना का लाभ ना उठा रहा हो।

यह भी पढ़ें…….

फ्री सिलाई मशीन योजना में कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस

 आर.टी.ई. (RTE) के तहत प्रायवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश 15 जून से, जानिए ऑनलाइन आवेदन कैसे

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज (MP Mukhymantri Swarojgar Yojana-2022)

MP Mukhymantri Swarojgar Yojana-2022 इस योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज इस प्रकार है:-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साईज फोटो
  • जन्म प्रमाण-पत्र
  • निवास प्रमाण-पत्र
  • पहचान-पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट या पांचवी कक्षा का रिपोर्ट कार्ड
  • आय का प्रमाण-पत्र
  • भूमि/भवन किराए पर लिया हो तो किरायानामा (यदि लागू हो तो)
  • मशीनरी/उपकरण/साज-सज्जा हेतु वर्तमान दरों के कोटेशन(यदि लागू हो तो)
  • जाति प्रमाण पत्र(यदि लागू हो तो)
  • अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत क्रीमीलेयर की सीमा से अधिक होने की स्थिति में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया आय प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो तो)
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण प्राप्त किया हो तो प्रमाण-पत्र संलग्न करें। (यदि लागू हो तो)
  • बीoपीoएलo राशन कार्ड की प्रतिलिपि (यदि लागू हो तो)

यह भी पढ़ें……

• विद्यार्थियों को जाति और मूल निवासी प्रमाण-पत्र विद्यालय में ही मिलेंगे- मुख्यमंत्री

• निशुल्क सिलाई मशीन कैसे प्राप्त करें, जाने पूरी जानकारी स्टेप टू स्टेप

• पैन कार्ड को आधार कार्ड से ऑनलाइन और एसएमएस (SMS) से लिंक करें, देखें पूरी प्रोसेस प्रूफ के साथ

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से संबंधित प्रश्नोत्तर (MP Mukhymantri Swarojgar Yojana-2022)

MP Mukhymantri Swarojgar Yojana-2022 मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से संबंधित प्रश्नोत्तर इस प्रकार है:-

प्रश्न-1 इस योजना का संचालन किसके द्वारा किया जा रहा है?

उत्तर- इस योजना का संचालन लघु (small) एवं उधम (medium) विभाग नोडल एजेंसी द्वारा संचालित किया जायेगा। अगर इस योजना के अंतर्गत किसी भी तरह की परेशानी आती है तो नोडल एजेंसी द्वारा उसे ठीक किया जायेगा उस परेशानी का हल निकाला जायेगा और सभी को सुविधाएं प्राप्त करने के लिए अनेको प्रयास किये जायेंगे।

प्रश्न-2 मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2022 किसके द्वारा शुरू की गयी?

उत्तर- मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2022 की शुरुवात मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा की गयी।

प्रश्न-3 इस (MP Mukhymantri Swarojgar Yojana-2022) योजना की शुरुआत कब हुई?

उत्तर- यह 1 अगस्त 2014 में शुरू कर दिया था, इसका दोबारा संशोधन 16 नवंबर 2017 को हुई, जिसके तहत सरकार बेरोजगार युवाओ को एक अवसर प्रदान कर रही है वह उन्हें स्वयं का व्यापार शुरू करने के लिए लोन राशि प्रदान करेगी, जिससे लोग स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकेंगे।

प्रश्न-4 योजना के अंतर्गत सरकार कितने प्रतिशत की मार्जिन मनी प्रदान करेगी?

उत्तर- इस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा मार्जिन मनी इस प्रकार है:-

1. सामान्य वर्ग के लोगो को केवल 15% (यानि 1 लाख) मार्जिन मनी दी जाएगी।
2. BPL/ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग के लोग, दिव्यांग लोग और महिलाओं को 30% (2 लाख) की मार्जिन मनी की सहायता देगी।
3. घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति को प्रोजेक्ट कॉस्ट 30% (3 लाख) दी जाएगी।
4. भोपाल गैस से पीड़ित परिवार के लोगो को परियोजना लागत पर 20% (1 लाख) दिया जायेगा।

प्रश्न-5 मार्जिन मनी का क्या अर्थ है?

उत्तर- मार्जिन मनी का अर्थ है की आप बैंक से जितने का भी लोन लेते है उसमे आपको कुछ परसेंट पैसे आपको खुद के भी जमा करने होते है जैसे: आपने 50 लाख रुपये का लोन बैंक से लिया है जिसमे से 25% की मार्जिन मनी आपको देनी होगी यानी (5000000*25 %=1250000 )रुपये की मार्जिन मनी आपको खुद की जमा करनी होगी। मार्जिन मनी की सहायता सरकार आपको देगी।

प्रश्न-6 मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (MP Mukhymantri Swarojgar Yojana-2022) का उद्देश्य क्या है?

उत्तर- राज्य में कई ऐसे गरीब लोग है जिनके बच्चे शिक्षा नहीं ग्रहण कर पाते जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब होती है और ऐसे लोग जो पढ़ लिखकर भी पैसे न होने के कारण स्वयं का व्यापार भी नहीं शुरू कर सकते। उन लोगो को इस योजना के तहत लोन राशि प्रदान की जाएगी जिसके माध्यम से वह स्वयं का छोटा व्यापार शुरू कर सकेंगे।

प्रश्न-7 इस (MP Mukhymantri Swarojgar Yojana-2022) योजना की आवेदन प्रक्रिया क्या है?

उत्तर- आप मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का आवेदन ऑनलाइन मोड और ऑफलाइन मोड दोनों माध्यम द्वारा पूरा कर सकते है। ऑनलाइन मोड द्वारा आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा और ऑफलाइन मोड द्वारा आवेदन करने के लिए आप को नजदीकी कार्यालय व केंद्र से फॉर्म पप्राप्त कर सकते है।

प्रश्न-8 मध्यप्रदेश स्वरोजगार योजना के अंतर्गत कितने रुपये का लोन दिया जाता है?

उत्तर- मध्यप्रदेश स्वरोजगार योजना के अंतर्गत लाभार्थी को स्वयं का रोजगार खोलने के लिए 50000 से 1000000 तक का लोन बैंक द्वारा प्रदान करवाएगी।

प्रश्न-9 इस योजना हेतु पात्रता क्या होगी?

उत्तर- मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का आवेदन करने के लिए हमने पात्रता को विस्तारपूर्वक ऊपर आर्टिकल में बता दिया है, पात्रता जानने के लिए आर्टिकल को पढ़े।

प्रश्न-10 मध्यप्रदेश स्वरोजगार योजना का आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज कौन-कौन से होंगे?

उत्तर- आवेदक के पास आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, पेचान पत्र: वोटर ID कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, बर्थ सर्टिफिकेट, शपत पत्र, जातिप्रमाण पत्र, पांचवी कक्षा की मार्कशीट आदि सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज होने जरुरी है।

प्रश्न-11 मध्यप्रदेश स्वरोजगार योजना का आवेदन किसी अन्य राज्य के नागरिक कर सकते है?

उत्तर- जी नहीं, मध्यप्रदेश स्वरोजगार योजना का आवेदन किसी अन्य राज्य के नागरिक नहीं कर सकते है, केवल जो शिक्षित युवा मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी होंगे वही इसका आवेदन कर सकते है।

प्रश्न-12 इस योजना (MP Mukhymantri Swarojgar Yojana-2022) में आवेदन कौन कर सकता है?

उत्तर- राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवा मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का आवेदन कर सकते है और योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

प्रश्न-13 मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (MP Mukhymantri Swarojgar Yojana-2022) हेतु हेल्पलाइन नंबर क्या होगा?

उत्तर- अगर आप को किसी भी प्रकार की समस्या है या किसी भी प्रकार का सवाल का जवाब आप जान न चाहते है तो दिए गए नंबर पर संपर्क करके पूछ सकते है या ईमेल द्वारा अपना सवाल भेज सकते है:
हेल्पलाइन नंबर: 0755-6720200/6720203
ईमेल ID: msme@mponline.gov.in

Soyabean Ki Fasal Kab Or Kaise Karen-2022

जुड़िये DC News 24 से

ख़बरों के । सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

यदि आप DC News 24 संवाददाता बनना चाहते हैं, तो 99939-19399 पर संपर्क करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments