Saturday, June 15, 2024
Homeप्रदेशMP e-FIR Kaise kare-2022-23 अपने मोबाइल से दर्ज करें e-FIR, इन मामलों...

MP e-FIR Kaise kare-2022-23 अपने मोबाइल से दर्ज करें e-FIR, इन मामलों में होगी e-FIR दर्ज, जानिए पूरी प्रोसेस

MP e-FIR Kaise kare-2022-23 अब आप अपने मोबाइल से e-FIR दर्ज कर सकते है, इन मामलों में होगी e-FIR दर्ज, ऐसे मामले में जिनमें नहीं जाना पड़ेगा थाने

MP e-FIR Kaise kare-2022-23 मध्य प्रदेश की जनता के खुशखबरी, अब आप आपको एफ आई आर (FIR) दर्ज करवाने नहीं जाना पड़ेगा थाने। मध्य प्रदेश पुलिस में अब अपने मोबाइल से e-FIR का ऑनलाइन दर्ज करवा सकते है। मध्य प्रदेश पुलिस की वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है। मध्य प्रदेश पुलिस के पास इंटरनेट पर एफआईआर दर्ज करने के लिए आप पुलिस थानों में जाए बिना प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा शुरू की गई ऑनलाइन प्रणाली का उपयोग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें……

बीस दिन में 24 करोड़ चीनी नागरिक कोरोना संक्रमित, अस्पतालों में नही मिल रही है जगह, लाशों का लगा ढेर

वर्ष 2023 की मकर संक्रांति दो दिन, मकर संक्रांति पर विशेष, संक्रांति के बाद शुरू हो जाएगा विवाह मुहूर्त

e-FIR कैसे दर्ज करें (MP e-FIR Kaise kare-2022-23)

MP e-FIR Kaise kare-2022-23 e-FIR इस तरह करें जो इस प्रकार है:-

  • पहला चरण- मध्यप्रदेश पुलिस की वेबसाइट ‘mppolice.gov.in’ पर जाएं। इसके होमपेज की बायीं ओर ‘e-FIR’ के विकल्प पर क्लिक करें। यही सुविधा एमपी पुलिस के नागरिक पोर्टल ‘citizen.mppolice.gov.in’ पर भी मिलेगी। वहां ‘e-FIR’ के विकल्प पर सीधे पहुंच सकते हैं। यहां e-FIR का पेज ओपन होगा।
  • दूसरा चरण- इसमें आपका नाम, घर का पता, मोबाइल नंबर आदि भरकर लॉगिन ID बनाएं। इसके बाद पासवर्ड जनरेट होगा।
  • तीसरा चरण- यूजरनेम और पासवर्ड से लॉग इन करें।
  • चौथा चरण- लॉग इन करने के बाद एक फॉर्म खुलेगा। इसमें आपको घटना का पूरा ब्योरा भरना होगा। इसके बाद सबमिट या ओके बटन को दबा दीजिए। इस तरह आपकी शिकायत पुलिस तक पहुंच जाएगी। यहीं आपको आवेदन नंबर मिलेगा। इसे डाउनलोड कर सकते हैं या इसका स्क्रीनशॉट भी लेकर सुरक्षित रख सकते हैं।
  • पांचवा चरण- आपकी शिकायत दर्ज होते ही पुलिस उसका सत्यापन करेगी। इसके लिए पुलिस जवान फोन पर चर्चा कर सकते हैं या आपके घर आ सकते हैं। सत्यापन के बाद आपको पुलिस की तरफ से एफआईआर का ईमेल या एसएमएस मिलेगा। इसमें एफआईआर की एक कॉपी होगी। इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें…….

फ्री सिलाई मशीन योजना में कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस

• प्रदेश सरकार किसानों को 50 प्रतिशत तक का अनुदान देगी, किसानों को मिलेगा सीधा

MP e-FIR Kaise kare-2022-23

अपनी e-FIR का स्टेटस कैसे करें चेक (MP e-FIR Kaise kare-2022-23)

MP e-FIR Kaise kare-2022-23 अपनी e-FIR का स्टेटस इस प्रकार से करें चेक:-

  • पहला चरण- वेबसाइट mppolice.gov.in पर जाएं।
  • दूसरा चरण- होमपेज पर ‘e-FIR’ पर क्लिक करें।
  • तीसरा चरण- लॉगिन बटन पर क्लिक करें। यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा भर कर लॉगिन करें।
  • चौथा चरण- अब सिटीजन डैशबोर्ड खुल जाएगा।
  • पांचवां चरण- एफआईआर पर क्लिक करें। एप्लिकेशन नंबर, जिला, पुलिस स्टेशन और वर्ष दर्ज कर, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • छठा चरण- अब एफआईआर का स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें…….

• प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण और शहरी लोग कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप

• किसानों को खेत में तारबंदी करने के लिए मिलेगी सब्सिडी, जानिए कैसे करे इस योजना आवेदन

इन मामलों पर हो सकेगी e-FIR दर्ज (MP e-FIR Kaise kare-2022-23)

MP e-FIR Kaise kare-2022-23 इन मामलों पर हो सकेगी e-FIR दर्ज जो इस प्रकार है:-

  • वाहन चोरी (15 लाख से कम) हो।
  • सामान्य चोरी (1 लाख से कम) हो।
  • घटना में चोट/बल का प्रयोग न हुआ हो।
  • मामले में आरोपी अज्ञात हो।

यह भी पढ़ें……..

• वोटर आईडी को आधार कार्ड से ऑनलाइन (Online) और एसएमएस (SMS) से कैसे लिंक करें, जानिए स्टेप-टू-स्टेप

• किसान अब खुद करेंगे अपनी फसल की गिरदावरी

• ग्राम पंचायतों में गरीबों को मिलेगा निशुल्क प्लॉट, जल्दी करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस

Stand Up India Yojana Main Online Apply-2022 स्टैंड अप इंडिया योजना में महिलाओं को मिलेगा 10 लाख से 1 करोड़ तक का लोन, जानिए इस योजना के लाभ

जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24 संवाददाता बनना चाहते हैं, तो 99939-19399 पर संपर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments