Sunday, June 16, 2024
Homeप्रदेशMousam Ki Jankari MP-2023 मध्यप्रदेश मानसून 6 जिलों में मूसलाधार, 35 जिलों...

Mousam Ki Jankari MP-2023 मध्यप्रदेश मानसून 6 जिलों में मूसलाधार, 35 जिलों में भारी बारिश होगा, जानिए

Mousam Ki Jankari MP-2023 मध्यप्रदेश में मौसम विभाग का पूर्वानुमान के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना बताई जा रही है, बाकी जिलों में भी भारी होगी

Mousam Ki Jankari MP-2023 मध्यप्रदेश में बारिश की जानकारी आपको बताएगें। अरब सागर से घने काले बादलों की पूरी बटालियन मध्यप्रदेश के आसमान पर आ चुकी है। बंगाल की खाड़ी से उन्हें पावर मिल रही है। बादलों ने अपना मोर्चा संभाल लिया है। कुल 52 में से 41 जिलों के आसमान पर काले बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई दे रही है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्य प्रदेश के 6 जिलों में मूसलाधार और 35 जिलों में भारी बारिश होने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़े……

इन्दौर में 10 जूलाई को एक लाख लाड़ली बहनों सहित प्रदेशभर की बहनें शपथ लेंगी

प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान कितने जिलों में मूसलाधार बारिश होगी (Mousam Ki Jankari MP-2023)

Mousam Ki Jankari MP-2023 मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार रायसेन, सीहोर, नर्मदा पुरम, विदिशा, छिंदवाड़ा एवं नरसिंहपुर जिला में मूसलाधार बारिश होगी। इन इलाकों में 24 घंटे के अंदर 200 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो सकती है। इसके कारण नदी नाले ओवरफ्लो हो जाएंगे। सड़कों पर पानी भर जाएगा। निचली बस्तियों के डूबने का खतरा है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन से आपदा की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वह किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं उठाएं।

यह भी पढ़े……

• मध्यप्रदेश में अब नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ, जानिए पूरी जानकारी

मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान (Mousam Ki Jankari MP-2023)

Mousam Ki Jankari MP-2023 पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी मौसम का पूर्वानुमान एवं किसान मौसम बुलेटिन के अनुसार रीवा सतना सीधी सिंगरौली शहडोल उमरिया अनूपपुर भिंड मुरैना श्योपुर भोपाल राजगढ़ बैतूल खंडवा हरदा झाबुआ धार इंदौर रतलाम उज्जैन देवास शाजापुर मंदसौर गुना अशोकनगर शिवपुरी डिंडोरी जबलपुर कटनी सिवनी मंडला बालाघाट पन्ना दमोह सागर छतरपुर एवं टीकमगढ़ जिला में भारी बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में 24 घंटे के भीतर 100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। जिसके कारण जनजीवन प्रभावित होगा। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। नागरिकों से अपील की है कि मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी गतिविधियों का संचालन करें।

Mousam Ki Jankari MP-2023

यह भी पढ़े………

उज्जैन में महाकाल मंदिर में श्रावण महिने में दर्शनार्थियों एवं पार्किंग की क्या व्यवस्था रहेगी, जानिए पूरा प्लान

15 जुलाई तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश (Mousam Ki Jankari MP-2023)

Mousam Ki Jankari MP-2023 ईएल निनो (EL Nino) का प्रभाव 15 जुलाई के बाद दिखेगा। अगले कुछ दिनों तक पूर्वी और दक्षिण पूर्वी राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, उत्तरी तेलंगाना, तटीय कर्नाटक और केरल सहित पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली पंजाब हरियाणा पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पहाड़ों पर भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश बिहार और झारखंड में अगले दो-तीन दिनों तक बारिश कम होगी परंतु 11 जुलाई से यहां झमाझम बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़े…..

बाबा महाकाल की चलित भस्मारती में 30 हजार श्रद्धालुओं ने किये निशुल्क दर्शन, जानिए पूरी व्यवस्था

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल (Mousam Ki Jankari MP-2023)

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान, गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, विदर्भ, दक्षिण मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मध्यम से भारी बारिश हुई। लक्षद्वीप, दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। उत्तर पूर्व भारत, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों, दिल्ली एनसीआर, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, बिहार के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वी राजस्थान, तटीय ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश हुई।

यह भी पढ़े…..

आज 1 जूलाई से देश में 10 बड़े नियमों में बदलाव, जानिए क्या बदलाव होंगे

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि (Mousam Ki Jankari MP-2023)

देश में अगले 24 घंटों के दौरान, गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, विदर्भ, दक्षिण मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ हिस्से, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उत्तर पूर्व भारत, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों, दिल्ली एनसीआर, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, बिहार के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। उत्तरी राजस्थान, तटीय ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक और लद्दाख में हल्की बारिश हो सकती है।

The Kerala Story MP-2023

जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र, पांचाल की पुकार समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला संवाददाता, तहसील संवाददाता आदि बनना चाहते हैं, तो इस नम्बर- 99939-19399 पर सम्पर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments