Saturday, June 15, 2024
Homeप्रदेशMousam Ki Jankari MP-2023 मध्यप्रदेश में मानसून हुआ सक्रिय, जानिए आने वाले...

Mousam Ki Jankari MP-2023 मध्यप्रदेश में मानसून हुआ सक्रिय, जानिए आने वाले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

Mousam Ki Jankari MP-2023 मध्यप्रदेश में मौसम हुआ सक्रिय, प्रदेश में मानसून अगले 5 दिन भारी बारिश और वज्रपात होंगे, मौसम खराब रहेगा

Mousam Ki Jankari MP-2023 मध्यप्रदेश में मानसून आ गए हैं। भारत के दक्षिण और पश्चिम में स्थित समुद्र का पानी भरकर बादलों की बटालियन में मध्यप्रदेश के आसमान पर मोर्चा संभाल लिया है, परंतु मानसून थोड़े नाराज हैं। अगले 5 दिनों तक मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं। सेटेलाइट से पता चला है कि आसमान में बादलों की जमावट कुछ इस प्रकार की हुई है कि आने वाले दिनों में सामान्य से अधिक संख्या में वज्रपात होंगे। आकाश से बिजली गिरेगी।

यह भी पढ़े…..

गंगा से ज्यादा शिप्रा और नर्मदा में डूब रहे हैं लोग, जिम्मेदार कौन?

मध्यप्रदेश मौसम का पूर्वानुमान 13 जिलों में भारी बारिश होगी (Mousam Ki Jankari MP-2023)

Mousam Ki Jankari MP-2023 प्रमेन्द्र कुमार वैज्ञानिक मौस​म विभाग, मध्यप्रदेश ने पुष्टि करते हुए बताया है कि मध्यप्रदेश में मानसून आ गया है, भोपाल, कटनी, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, सिवनी, सागर, सीहोर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, बैतूल में तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश भी हो सकती है। इसके कारण नदी नालों में अचानक बाढ़ की स्थिति बन सकती है।

यह भी पढ़े…..

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में दूसरे चरण के आवेदन कब होंगे शुरु, जानिए

भारत मौसम का पूर्वानुमान इन राज्यों में मूसलाधार बारिश होगी (Mousam Ki Jankari MP-2023)

Mousam Ki Jankari MP-2023 भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, विदर्भ, मध्य प्रदेश में पृथक स्थान; कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर और पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके कारण प्रभावित इलाकों में सारी गतिविधियां ठप हो जाएंगी। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके कारण भी जनजीवन प्रभावित हुआ और कुछ गतिविधियां स्थगित हो जाएंगी।

यह भी पढ़े…..

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में युवाओं को मिलेगा लाभ, जानिए कब और कैसे करना है आवेदन

मध्यप्रदेश में मानसून देर से आया था इसलिए जल्दी छा गया (Mousam Ki Jankari MP-2023)

Mousam Ki Jankari MP-2023 प्रदेश में मानसून की जबर्दस्त एंट्री होने के बाद राजधानी में भी कल जोरदार बारिश देखने को मिली और 24 घंटों में ही यहां पर 77.2 मिली मीटर पानी बरस गया। मंडला में दस्तक देने के बाद महज 24 घंटों में ही मानसून ने पूरा एमपी कवर कर लिया। रविवार को कई जगहों पर रातभर पानी गिरा। करीब 10 साल बाद ऐसी स्थिति बनी जब 24 घंटों में ही पूरे प्रदेश में मानसून आ गया। पूरे एमपी में झमाझम बरसात हुई। अगले 5 दिनों तक अच्छी बरसात का अनुमान जताया जा रहा है जबकि दो दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज सुबह से शहर में बादल छाये हैं। उम्मीद है कि दोपहर बाद फिर मौसम बदलेगा।

Mousam Ki Jankari MP-2023

यह भी पढ़ें…..

• घर बैठे आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि आदि अपडेट करें, जानिए पूरी प्रोसेस

कैसे पता चलता है कहां होगी बारिश, कहां गर्मी (Mousam Ki Jankari MP-2023)

Mousam Ki Jankari MP-2023 मौसम विभाग के पास कई तरह के सेटेलाइट मौजूद होते हैं जो बादलों की तस्‍वीर देते रहते हैं। इससे मौसम विभाग के लोगों को ये अनुमान लगता रहता है कि कहां बादल हैं और कहां नहीं हैं। हालांकि बादलों को देखकर केवल इतना अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस जगह धूप निकलेगी और किस जगह बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश का पता इससे नहीं चलता। बारिश का अनुमान लगाने के लिए ये देखना पड़ता है कि बादलों में कितना पानी है। इसके लिए धरती से आकाश की ओर रडार छोड़ी जाती है. रडार के जरिए भेजी गई तरंगें बादलों से टकरा कर वापस आती हैं और उसके बाद उनका अध्‍ययन किया जाता है। इसके बाद मौसम विभाग ये भविष्‍यवाणी करता है कि कहां बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़े…..

व्हाटशाप (WhatsApp) पर इन नम्बरों की वीडियो काॅल (Video Call) ना उठाए, नही तो फंस जाएगें, जानिए पूरी जानकारी

कैसे पता चलता है कितने MM बारिश हुई (Mousam Ki Jankari MP-2023)

Mousam Ki Jankari MP-2023 किसी जगह पर बारिश हो तो मौसम विभाग ये भी बता देता है कि बारिश कितने MM हुई। बारिश को मापने का तरीका बेहद साधारण है। दरअसल मौसम विभाग के पास एक बाल्‍टीनुमा कीप होती है, जो ऐसी जगह पर रखी जाती है, जहां न कोई बड़ी इमारत हो और न ही कोई पेड़ हो। यानी जब पानी गिरे तो वो कीप अच्‍छी तरह से भर सके। इस कीप में MM में नंबर लिखे होते हैं। बारिश रुकने के बाद इन नंबर्स को देख लिया जाता है और इसके आधार पर मौसम विभाग ये जारी करता है कि किस जगह कितने MM बारिश हुई।

The Kerala Story MP-2023

जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र, पांचाल की पुकार समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला संवाददाता, तहसील संवाददाता आदि बनना चाहते हैं, तो इस नम्बर- 99939-19399 पर सम्पर्क करें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments