MDH Masala News Ujjain MP-2024 मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने वर्चुअली 324 करोड़ रु. की लागत से उज्जैन में मसाला फैक्ट्री त का भूमिपूजन किया, उज्जैन के 800 से अधिक स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार
MDH Masala News Ujjain MP-2024 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बुधवार को रीवा में आयोजित रीजनल इण्डस्ट्रीयल कॉनक्लेव में वर्चुअली उज्जैन में स्थापित होने वाली खाद्य प्रसंस्करण इकाई का भूमिपूजन किया। उल्लेखनीय है कि उज्जैन में 324 करोड़ रुपये की लागत से विक्रम उद्योगपुरी में मेसर्स महाशियन दी हट्टी प्रा.लि. (एमडीएच) की मसाला उत्पादन इकाई की स्थापना की जायेगी। इस अवसर पर एमपीआईडीसी द्वारा स्थानीय कार्यक्रम इन्दौर रोड स्थित रूद्राक्ष होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथजी महाराज, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री विवेक जोशी, श्री संजय अग्रवाल शामिल हुए।
यह भी पढ़िए….
• वैदिक घड़ी क्या है, जानिए कैसे चलती है वैदिक घड़ी और क्या-क्या जान सकते इस वैदिक घड़ी से
मध्यप्रदेश अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है (MDH Masala News Ujjain MP-2024)
MDH Masala News Ujjain MP-2024 मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने रीवा में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने में मध्यप्रदेश अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के द्वारा उद्योगों को निरन्तर प्रोत्साहन देने के लिये रीजनल इण्डस्ट्रीयल कॉनक्लेव का आयोजन संभाग स्तर पर किया जा रहा है। कॉनक्लेव का आयोजन संभागीय स्तर पर करने के पीछे मध्य प्रदेश शासन का उद्देश्य यह है कि सबका सर्वांगीण विकास हो सके और स्थानीय लोगों को रोजगार मिले।
यह भी पढ़िए….
• ना पेट्रोल, ना बैटरी नॉनस्टॉप चलेगा बजाज का ये स्कूटर
उज्जैन में एमडीएच (MDH) की इकाई का भूमि पूजन हुआ (MDH Masala News Ujjain MP-2024)
MDH Masala News Ujjain MP-2024 मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कार्यक्रम के दौरान उद्योग इकाई की स्थापना करने वाले उद्योगपतियों से चर्चा की। उज्जैन में एमडीएच (MDH) की इकाई का भूमिपूजन करने के पश्चात मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से सभी को शुभकामनाएं दी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़िए….
• मध्यप्रदेश के 4 पंचायत सचिवों को जेल भेजा, जानिए पूरा मामला
मध्यप्रदेश में कई सकारात्मक परिवर्तन आये हैं- सांसद बालयोगी उमेशनाथजी महाराज (MDH Masala News Ujjain MP-2024)
MDH Masala News Ujjain MP-2024 सांसद श्री बालयोगी उमेशनाथजी महाराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में कई सकारात्मक परिवर्तन आये हैं। पहले उज्जैन के लोग रोजगार की तलाश में इन्दौर और पीथमपुर की ओर रूख करते थे। कई लोगों को प्रदेश के बाहर भी जाना पड़ता था, लेकिन सरकार द्वारा निरन्तर यही प्रयास किये जा रहे हैं कि किसी को भी रोजगार की तलाश में अपने घर-परिवार से दूर न जाना पड़े। मुख्यमंत्री डॉ.यादव के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र में निरन्तर दिन दोगुनी-रात चौगुनी तरक्की हो रही है। समाज के अन्तिम पंक्ति के अन्तिम व्यक्ति तक को मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन दिया है कि वे उनके साथ हैं।
यह भी पढ़िए…..
• मध्यप्रदेश में अब संपत्ति रजिस्ट्री में ना फोटो लगेगा और ना ही गवाह लगेगा, जानिए
डॉ.मोहन यादव ने प्रदेश को औद्योगिक हब बनाने का संकल्प लिया (MDH Masala News Ujjain MP-2024)
MDH Masala News Ujjain MP-2024 विधायक जैन ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रदेश को औद्योगिक हब बनाने का संकल्प लिया है। संभाग स्तर पर रीजनल इण्डस्ट्रीज कॉनक्लेव का आयोजन होने से उद्योगों को न सिर्फ प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि लघु और मद्यम उद्योग की संख्या में भी वृद्धि होगी।
MDH Masala News Ujjain MP-2024 मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने सदैव जरूरतमंद वर्ग की चिन्ता की है। पूरे देश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये एक सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ है। उज्जैन में आने वाले सभी उद्योगपतियों का विधायक जैन ने अपनी ओर से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यहां का वातावरण अत्यन्त सकारात्मक और सहयोगी है। आने वाले समय में और भी इकाईयों को स्थापित करने के लिये हम सबको मिलकर प्रयास करना चाहिये।
यह भी पढ़िए….
• उज्जैन-मक्सी फोरलेन रोड़ 700 करोड़ में बनेगा, जानिए पूरी जानकारी
स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे (MDH Masala News Ujjain MP-2024)
MDH Masala News Ujjain MP-2024 उज्जैन नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव ने इस अवसर पर कहा कि हम सबके लिये अत्यन्त हर्ष का विषय है कि उज्जैन में मसाला उद्योग की स्थापना होने जा रही है। निश्चित रूप से इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। स्वागत भाषण एमपीआईडीसी के प्रबंध संचालक श्री राजेश राठौड़ ने दिया।
MDH Masala News Ujjain MP-2024 श्री राठौड़ ने जानकारी दी कि एमडीएच (MDH) कंपनी को भूमि आवंटित कर दी गई है। आगामी दिसम्बर-2025 अथवा जनवरी-2026 तक इस इकाई के पूर्ण होने की संभावना है। एमडीएच (MDH) की मसाला उत्पादन इकाई के उज्जैन में प्रारम्भ होने से निश्चित रूप से मसाला उद्योग को बढ़ावा मिलेगा तथा यहां पर बना मसाला सुदूर क्षेत्रों तक जायेगा।
यह भी पढ़िए…..
• प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 योजना को मिली मंजूरी, जानिए किन-किन को मिलेगा इसका लाभ
130 टन मसाले का उत्पादन किया जायेगा (MDH Masala News Ujjain MP-2024)
MDH Masala News Ujjain MP-2024 एमडीएच (MDH) कंपनी के श्री सुशील मनसोत्रा ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के द्वारा आज उज्जैन में एमडीएच (MDH) की इकाई का भूमिपूजन किया गया है। उज्जैन में एमडीएच (MDH) कंपनी की यह देश की सबसे बड़ी फैक्टरी प्रारम्भ होगी।
MDH Masala News Ujjain MP-2024 इसमें लगभग 130 टन मसाले का उत्पादन किया जायेगा। साथ ही यहां के लगभग 800 से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। कंपनी द्वारा उज्जैन के स्थानीय किसानों से मसाला क्रय किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन श्री शैलेंद्र व्यास ने किया और आभार प्रदर्शन एमपीआईडीसी के प्रबंधक श्री विनय तोमर ने व्यक्त किया।

