Sunday, June 16, 2024
Homeउज्जैनMahakal Sawari Ujjain-2022 दशहरे पर निकली भगवान महाकालेश्वर की सवारी मुख्यमंत्री सवारी...

Mahakal Sawari Ujjain-2022 दशहरे पर निकली भगवान महाकालेश्वर की सवारी मुख्यमंत्री सवारी में शामिल हुए

Mahakal Sawari Ujjain-2022 प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान दशहरा पर्व पर परम्परा अनुसार निकलने वाली भगवान महाकालेश्वर की सवारी में सपत्निक शामिल हुए

Mahakal Sawari Ujjain-2022 मध्यप्रदेश के उज्जैन में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल बुधवार को दशहरा पर्व पर परम्परा अनुसार निकलने वाली भगवान महाकालेश्वर की सवारी में सपत्निक शामिल हुए। दशहरे पर सवारी परम्परागत मार्ग से होती हुई दशहरा मैदान पहुंची। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भक्तिपूर्वक डमरू बजाते हुए भगवान महाकाल की सवारी में शामिल हुए। सवारी जैसे ही फ्रीगंज पहुंची हल्की बारिश प्रारम्भ हो चुकी थी। मुख्यमंत्री इस दौरान बारिश में भीगते हुए सवारी के साथ चलते रहे।

यह भी पढ़ें……….

घर बैठे मोबाइल से आधार कार्ड में अपना नाम, सरनेम, जन्मतिथि, पता एवं मोबाइल नम्बर ऑनलाइन ऑफलाइन अपडेट करें, जानिए पूरी प्रोसेस

उज्जैन महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री, महाकाल लोक लोकार्पण आयोजक समिति की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में किये बड़े बदलाव, इस योजना का लाभ कैसे ले, जानिए पूरी जानकारी

आगामी 11 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में आम जन अधिक से अधिक संख्या शामिल होने का जनता से आव्हान (Mahakal Sawari Ujjain-2022)

Mahakal Sawari Ujjain-2022 जनप्रतिनिधि न की जनता का अभिवादन किया। सवारी में आगामी 11 अक्टूबर को महाकाल लोक के होने वाले लोकार्पण के मद्देनजर महाकाल लोक की झांकी भी निकाली गई थी। मुख्यमंत्री ने आम जनता से 11 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आव्हान किया।

यह भी पढ़ें…….

आधार कार्ड को वोटर आईडी से जोड़ने का महाअभियान, आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक करना हुआ आसान, जानिए पूरी जानकारी

• किसानों को तारबंदी योजना में मिलेगी सब्सिडी, इस योजना में कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस

प्रधानमंत्री आवास योजना की शहरी एवं ग्रामीण की आवास लिस्ट जारी, जानिए लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें

बरसते पानी में मुख्यमंत्री ने की महाकाल की पालकी की पूजा प्रदेशवासियों के लिये महाकाल से मंगलकामनाएं की (Mahakal Sawari Ujjain-2022)

Mahakal Sawari Ujjain-2022 प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को उज्जैन में दशहरा पर्व के अवसर पर निकलने वाली महाकाल की सवारी में शामिल होने पहुंचे। बरसते पानी में मुख्यमंत्री श्री चौहान महाकाल की सवारी में पैदल चले। महाकाल की सवारी दशहरा मैदान पहुंची, जहां शमी वृक्ष के समीप मुख्यमंत्री ने सपत्निक महाकाल की पालकी की पूजा की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिये भगवान महाकाल से मंगलकामना की और महाकाल लोक के सफल आयोजन के लिये महाकाल से प्रार्थना की। महाकाल पालकी की पूजा पं.आशीष पुजारी ने कराई।

Mahakal Sawari Ujjain-2022

यह भी पढ़ें…….

ई-श्रम कार्ड का पैसा आया की नही ऑनलाइन चेक करें

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण इंजीनियर योजना का शुभारंभ किया, जानिए विस्तृत में जानकारी

आम जनता के लिए खुशखबरी, वोटर हेल्पलाइन एप्प बनी वरदान, जानिए इसके लाभ

सवारी में शामिल हुए जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण (Mahakal Sawari Ujjain-2022)

Mahakal Sawari Ujjain-2022 महाकाल की सवारी में प्रतिवर्ष निकालने वाली शाही सवारी की तरह विभिन्न बैण्ड, आकर्षक झांकियां मौजूद थी। बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री का उत्साह तनिक भी कम नहीं हुआ। जनता के द्वारा भी सवारी के दौरान हर्षोल्लास और जोश की कमी देखने में नहीं आई। सवारी के दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्रसिंह, वित्त मंत्री एवं उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया, डॉ.सत्यनारायण जटिया, महिदपुर विधायक बहादुरसिंह चौहान, उज्जैन नगर पालिका निगम महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला, विशाल राजौरिया, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला, नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें…….

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में अब बेटियों को 55 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी, जानिए पूरी जानकारी

इस योजना में किसानों को गाय पालने पर 40 हजार और भैंस पालने पर 60 हजार मिलेंगे, जानिए पूरी प्रोसेस

Stand Up India Yojana Main Online Apply-2022 स्टैंड अप इंडिया योजना में महिलाओं को मिलेगा 10 लाख से 1 करोड़ तक का लोन, जानिए इस योजना के लाभ

जुड़िये DC News 24 से

ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook GroupWhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

यदि आप DC News 24 संवाददाता बनना चाहते हैं, तो 99939-19399 पर संपर्क करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments